Loved what you read? Share it with others!
वास्तु अनुसार पूजा का कमरा कैसे बनाएं – शुभ दिशा और सजावट के टिप्स
- आपका पूजा का कमरा हमेशा घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
- पूजा के कमरे की छत गोपुरा या पिरामिड के आकार की होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह आकार घर में ज़्यादा पॉजिटिव एनर्जी लाता है।
- अगर आपके घर में एक से ज़्यादा मंज़िल हैं तो पूजा का कमरा हमेशा ग्राउंड फ्लोर पर ही होना चाहिए। बेसमेंट या ऊपरी मंज़िलों पर पूजा का कमरा नहीं बनाना चाहिए।
- पूजा का कमरा कभी भी बैडरूम में या बेडरूम की दीवार से सटा हुआ नहीं होना चाहिए।
- सीढ़ियों के नीचे भी पूजा का कमरा नहीं होना चाहिए।
- पूजा के कमरे में शांति महसूस होती है, इसलिए इसकी दीवारों पर सफ़ेद, हल्का पीला या हल्का नीला पेंट करवाना बेहतर माना जाता है। यहाँ पर गहरे और चटख रंग का पेंट करवाने से बचना चाहिए।
पूजा के कमरे में हमेशा दो शटर वाला दरवाज़ा होना चाहिए और यह अच्छी क्वालिटी वाली लकड़ी से बना होना चाहिए। यहाँ के दरवाज़े में ड्योढ़ी भी बनी होना चाहिए जिससे कि इस पवित्र जगह में कीड़े न पहुँच पाएँ। - पूजा के कमरे में अगर आप कोई मूर्ति लगाते हैं तो उसे पूजा के कमरे में दाखिल होने वाले दरवाज़े के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए।
- पूजा के कमरे में रखी जाने वाली की मूर्ति की लम्बाई 9 इंच से ज़्यादा और 2 इंच से कम नहीं होनी चाहिए। हो सके तो, मूर्ति ना लगाना ही बेहतर होगा।
- पूजा के कमरे में लगाई जाने वाली मूर्ति ज़मीन से 6 इंच ऊपर और दीवार से एक इंच दूर लगानी चाहिए। मूर्ति के ऊपर कोई भी चीज़ नहीं रखनी चाहिए।
- पूजा के कमरे में पूर्वजों की, किसी युद्ध की या मृत्यु की तस्वीर नहीं होनी चाहिए।
- पूजा के कमरे में कोई भी टूटी हुई चीज़ न रखें। अगर कोई मूर्ति या तस्वीर टूट जाती है तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए।
- जब ध्यान लगाएँ या पूजा करें तो आपका चेहरा पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए।
- हवन या अग्नि में आहुति पूर्व की तरफ मुँह करके देनी चाहिए और दीपक पूजा के कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना चाहिए।
- पूजा के कमरे में उत्तर-पूर्व दिशा में खिड़की होनी चाहिए जिससे कि यहां ज़्यादा रोशनी रहे। हालाँकि यहां आपके लगाए दीपक से हमेशा उजाला रहता है लेकिन आप यहां पर आर्टिफिशियल लाइट भी लगा सकते हैं।
Recommended Reading
वास्तु अनुसार पूजा का कमरा कैसे बनाएं – शुभ दिशा और सजावट के टिप्स
May 26, 2020
4636+ views
इंडोर प्लांट और वास्तु पर इनका असर
May 22, 2020
3270+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41993+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39434+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29726+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27672+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21337+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!