Loved what you read? Share it with others!
बिजली के झटकों से खुद को बचाएँ! बिजली वायरिंग की गड़बड़ियों को पहचानने और ठीक करने के कुछ आसान तरीके
सर्किट ब्रेकर का ट्रिप होना
जब बिजली का इस्तेमाल ज़्यादा होता है तो आपका सर्किट ब्रेकर ट्रिप करता है, ऐसा तब होता है जब बिजली जाने के बाद तुरंत आ जाती है। अगर ऐसा महीने में कई बार होने लगे तो इसका मतलब है कि आपकी वायरिंग में कोई बड़ी गड़बड़ी है और किसी प्रोफेशनल को बुलाकर इसे तुरंत ठीक करवाने की ज़रुरत है।
किसी भी धब्बे या धुएं पर ध्यान दें
जब आप किसी उपकरण का प्लग लगाते हैं या उसे ऑन करते हैं तो क्या आपको सॉकेट से धुंआ निकलता हुआ दिखाई देता है? या फिर आपके स्विच बोर्ड पर कोई धब्बा दिखाई पड़ता है? ये निशान और धुंआ इस बात का संकेत है कि वायरिंग ज़्यादा गरम हो रही है। इस गर्मी के कारण आग भी लग सकती है इसलिए इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
उपकरणों का खराब होना
अगर आपको ऊपर बताए गए संकेत नहीं नज़र आ रहे हैं तो जल्दी खराब होने वाली लाइट या किसी भी उपकरण के जल जाने जैसे संकेतों पर ग़ौर करें। इसका मतलब है कि शायद आपके घर का सर्किट ब्रेकर ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है और बिजली के बहाव में कुछ गड़बड़ी है।
बिजली के आउटलेट से चिंगारी निकलना
स्विचबोर्ड या दूसरे बिजली के आउटलेट में पानी जाने, शॉर्ट सर्किट होने या उनके पुराने होने से, उनमें से चिंगारी निकल सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत किसी इलेक्ट्रिशियन को बुलाना चाहिए जो गड़बड़ी ठीक करेगा या पुरानी वायरिंग बदल देगा।
इस तरह के जांच बेहद आसान और जल्दी होते हैं, इसके अलावा इनमें ज़्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। गड़बड़ी का पता लगने पर किसी प्रोफेशनल और अनुभवी इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर इसे ठीक करवाना चाहिए। NoBroker तय समय पर उन्हें आपके घर पर भेज देगा। इलेक्ट्रिशियन बिजली की गड़बड़ी को ढूंढ कर उसे ठीक करेगा या ज़रूरत पड़ने पर खराब वायरिंग को बदल भी देगा।
आपका घर हमारे प्रोफेशनल और अनुभवी इलेक्ट्रिशियन के सुरक्षित हाथों में है। बुकिंग करने के लिए हमें यहाँ विज़िट करें। यहाँ आपका काम किफ़ायती दाम पर किया जाएगा।
Recommended Reading
घर में पानी से होने वाले नुकसान को पहचानें और रिपेयरिंग पर खर्च होने वाले हज़ारों बचाएँ
January 31, 2025
6234+ views
आपके घर को बेबी प्रूफ़ करने के लिए उपयोगी टिप्स (सुझाव)
January 31, 2025
5413+ views
जानें अपने घर की दीवारों को सुरक्षित और सुंदर रखने के आसान तरीके
January 31, 2025
5390+ views
अपने फर्नीचर की देखभाल करने के 5 आसान तरीके
January 31, 2025
5310+ views
अपने घर को ब्रेक-इन (अवैध तरीके से घर में घुसने) से सुरक्षित रखने के 5 तरीके
January 31, 2025
5269+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
42059+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39576+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29796+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27754+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21401+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!