वास्तु और वास्तु के हिसाब से वातावरण बनाने का उद्देश्य नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालना और पॉज़िटिव एनर्जी को घर में लाना है। पौधे भी हमारे चारों ओर एनर्जी पैदा करते हैं, इसलिए सही प्रकार के पौधे चुनना बहुत ज़रूरी है।
Things we covered for you
पौधों के बहुत फायदे हैं, ये माहौल को महकाते हैं, पॉज़िटिव एनर्जी लाते हैं, हवा को साफ करते हैं और हमारे घर को खूबसूरत बनाते हैं। इसलिए, अगर आपको पौधों से लगाव है या आप अपने घर की एनर्जी को सुधारना चाहते हैं, तो यहाँ पर कुछ पौधे बताए गए हैं जिन्हें आपको लगाना चाहिए-
तुलसी या बेसिल
हिंदू संस्कृति में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से सबके लिए समृद्धि आती है। इसमें एक मज़बूत आध्यात्मिक एनर्जी होती है जो सकारात्मकता (पॉज़िटिविटी) फैलाती है। तुलसी के पत्ते खाने से खून साफ होता हैं और पाचन तंत्र में भी सुधार आता है। तुलसी के पौधे से हवा भी शुद्ध होती है और इसमे से एक भीनी-भीनी खुशबू आती है।
Read: भारतीय क्रिकेट जगत के चमकते सितारे, रोहित शर्मा का घर
क्योंकि इस पौधे को फलने-फूलने के लिए अच्छी धूप की ज़रूरत होती है, इसलिए वास्तुशास्त्र में इसे उत्तर-पूर्व, पूर्व और उत्तर दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है क्योंकि धूप ज़्यादातर इसी दिशा में आती है।
मनी प्लांट
आपको भारत के लगभग सभी घरों में एक छोटी बोतल में मनी प्लांट का पौधा नज़र आ जाएगा। क्योंकि यहाँ वास्तु के रूप में मनी प्लांट बहुत लोकप्रिय है। न सिर्फ वास्तु, बल्कि फेंग शुई में भी ऐसा कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन आता है। यह आपके घर की हवा को भी बहुत अच्छे से शुद्ध करता है।
आप इस पौधे को अपने बेडरूम मेंं बेड के पास रख सकते हैं लेकिन इसे बिस्तर के सिरहाने या पैरों की तरफ नहीं रखना चाहिए, आप इसे किसी कोने में रख सकते है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा शुक्र ग्रह से जुड़ा है, इसलिए यह पति-पत्नी के बीच के रिश्ते मज़बूत बनाता है, इसलिए इसे बेडरूम में रखना बहुत अच्छा है। आप इसे अपने घर की दक्षिण-पूर्वी दिशा में भी रख सकते हैं।
बैम्बू प्लांट (बांस का पौधा)
फेंग शुई के मुताबिक, घर में बैम्बू प्लांट रखने से अच्छी सेहत, संपत्ति और समृद्धि आती है। आपने ध्यान दिया होगा की बहुत गिफ्ट शॉप ‘लकी बैम्बू प्लांट’ को गिफ्ट के तौर पर बेचते हैं। इसे दूसरों को गिफ्ट के तौर पर देना और घर में रखना भी बहुत अच्छा होता है।
वास्तु के मुताबिक बैम्बू प्लांट नेगेटिव एनर्जी को दूर कर के एक संतुलन बनाता है। इन पौधों का बढ़ना जीवन ऊर्जा का प्रतीक है। ये आसानी से बढ़ते हैं और इनकी देखभाल करना भी आसान है, इन्हें पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से बहुत अच्छे नतीजे मिलते हैं।
Read: मुंबई के 5 उपनगर जहाँ हैं बेहतरीन स्कूल
गुलाब और चमेली
ये पौधे अपनी खूबसूरती और महक के लिए जाने जाते हैं, इसके अलावा ये दोनों पौधे वास्तु में भी शुभ माने जाते हैं और इन्हें घर में रखना बहुत अच्छा होता है। कहा जाता है कि इन फूलों की खुशबू तनाव को कम कर के शांति और सुकून का अहसास दिलाती है।
इन्हें दक्षिण दिशा में लगाने से ये अच्छी तरह से बढ़ते हैं और यह भी कहा जाता है कि जिन घरों में ये पौधे लगाए जाते हैं, उन घरों में रहने वालों का रुतबा बढ़ता है।
कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए
- यह भी जानना ज़रूरी है कि कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए और जो एनर्जी ये पौधे लाते हैं उन्हें कैसे बढ़ाना है। इसलिए इन बातों को ध्यान में रखें-
- अपने पौधों की देखभाल करें, घर के आंगन में मरते/सड़ते पौधों को न रखे और अच्छे नतीजे के लिए सूखी पत्तियों को भी हटा दें।
- बेल वाले पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। ये दीवारों के सहारे बढ़ने लगते हैं और उन्हें नुकसान पहुँचाते हैं और अगर आपकी दीवारें खराब हो जाएँगी तो घर में नेगेटिव एनर्जी और मुसीबतें आ सकती हैं।
- गुलाब के अलावा, दूसरे कांटेदार पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये घर में नेगेटिव एनर्जी लाते हैं।
- बोनसाई प्लांट घर में लगाने के लिए नहीं होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये घर के मालिक और उनके बच्चो के लिए दुर्भाग्य लाते हैं।
उम्मीद करते हैं कि इससे आपको अपने घर के लिए सही पौधे चुनने में मदद मिलेगी। अगर आप अपने घर के वास्तु को सुधारने के लिए कुछ और जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमें कमेंट कर सकते हैं या वास्तु के मुताबिक बने घर ढूंढने के लिए NoBroker पर विजिट कर सकते हैं।
Read: NoBroker प्रो टिप्स – कैसे पाएँ जल्दी से एक किरायदार या ख़रीददार?