whatsapp sharing button 2
Hindi
comment

घर का कलर कैसा होना चाहिए?

अक्सर कहा जाता है की कलर का एक व्यक्ति के मन और मनोदशा पर सीधा प्रभाव होता है| हम अपने आस-पास के लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं और दिन-भर कैसा महसूस करते है इसमें यह कलर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|

Blue walls for living room
+

यही कारण है की अपने घर के लिए सही रंग चुनना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की घर का लोकेशन चुनना। जैसे आप घर खरीदते समय अपने आस-पड़ोस, अच्छे स्कूल, अस्पताल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विचार करते है, ठीक उसी तरह, सही रंग चुन कर आप अपने व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित कर सकते है।

एस्थेटिक अपील के अलावा, यह रंग स्वाभाविक रूप से किसी के मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक पहलुओं को प्रभावित कर सकता हैं, और आगे जाकर एक व्यक्ति का उनके  परिवेश के प्रति उनकी धारणाओं को भी प्रभावित कर सकता हैं। 

इसलिए, उन रंगों को समझना और जानना बहुत आवश्यक है जो आपके और आपके परिवार के लिए उपयुक्त है |

नीचे दिए गए यह कुछ रंग और उनके कॉम्बिनेशन हैं जिन्हें आप अपने सपनों के घर के लाभ और सामंजस्य लिए चुन सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार चुनिए घर का कलर

जिस वक़्त हम अपने घर के सौंदर्य को बरक़रार रखने के लिए विचार विमर्श करते है, उस वक़्र्त हम अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि वास्तु का हम पर क्या असर हो सकता है। 

घर डिजाइन करते टाइम, वास्तु के अनुसार रंग चार्ट का अनुसरण करने को एक अनिवार्य हिस्सा कहलाया जा सकता है।

नीचे दिए गए रंगों को आप समग्र समृद्धि और विकास के लिए ध्यान में रख सकते हैं:   

पीला

पीला का भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व है। यह रंग खुशी, सकारात्मकता, निष्ठा, ताजगी, ऊर्जा और स्फूर्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इसे ध्यान में रखते हुए, घर के मुख्य कमरों को पीला कलर करना उचित है।

हरा

हरा पारंपरिक रूप से धन और वित्त का प्रतीक है, और इसलिए यह कलर विकास और रेस्टोरेशन से भी जुड़ा हुआ है। अपने घर की वित्तीय स्थितियों में सुधार लाने के लिए, अपने घर के उत्तर भाग को हरा रंग करे या कमरे का सिर्फ एक दीवार को इस कलर से रंग सकते है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाइट कोर्स हर किसी के लिए फायदेमंद होता है, जो शायद काले, लाल या ग्रे जैसे गहरे रंगों के साथ नहीं होता है।

घर का कलर कैसा होना चाहिए?

घर की दिशा के अनुसार चुनिए घर का कलर

घर की दिशा के अनुसार अपने घर को पेंट करने के महत्व को समझना भी महत्वपूर्ण है।

जबकि लाइट ब्लू उत्तर-पूर्व और पूर्व की ओर वाले घरों की दीवारों के लिए उचित है, सफेद पूर्व के लिए प्रभावी है। 

यदि आपका घर दक्षिण-पूर्व दिशा में है, तो नारंगी, गुलाबी या सिल्वर पेंट चुनें। हरा रंग उत्तर दिशा के लिएशुभ माना जाता है। अगर आपका घर उत्तर-पश्चिम की तरफ है, तो आप सफ़ेद, ग्रे या क्रीम कलर चुन सकते है, जबकि लाल और पीला कलर फायदेमंद है दक्षिण दिशा के घरों के लिए और ब्लू और व्हाइट पश्चिम दिशा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है|

देवर का कलर कैसा होना चाहिए

पेस्टल रंग 

न्यूट्रल कलर जैसे की बेबी पिंक, स्काई ब्लू, बेबी येलो या मौवे का रंग बच्चों के कमरे के लिए बहुत ही उचित माना जाता है। इन रंगों के शांत प्रभाव बुरे दिन में काफी आराम दे सकते हैं। 
Read: लॉकडाउन ख़त्म होने से पहले ही अपने घर के इंटीरियर का काम शुरू करवाएँ!


Book Best Packers & Movers with Best Price, Free Cancellation, Dedicated Move Manager

Get Rental Agreement With Doorstep Delivery, Super Quick & Easy

This is third

This is third

This is fourth

This is fourth

This is fifth

This is fifth

This is six

This is six

This is seven

This is seven

This is eight

This is eight



बैंगनी और ग्रे 

अपने ड्राइंग रूम को सोफिस्टिकेटेड और एक्सक्विसित रखने के लिए बैंगनी और ग्रे पेंट करें | यह एक रॉयल कॉम्बिनेशन का प्रतीक है और घर के माहौल को आरामदायक रखता है|

घर का कलर कैसा होना चाहिए?

नीला और पीला 

यदि आप एक गतिशील व्यक्ति है और आपको ड्रामेटिक रंगों से प्यार में हैं, तो अपने घर के अंदरूनी कमरों के लिए मिडनाइट ब्लू और पीले रंग का इस्तेमाल करे। यह कॉम्बिनेशन उत्साह को दर्शाता है और ये एक गर्मजोशी कलर है। आप जैसा गतिशील व्यक्तित्व पूरी तरह से इस रंग को अपना सकते है। चूंकि, पीले जैसे गर्म रंगों को स्मृति पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है, इसलिए इसका उपयोग अध्ययन कक्ष में कर सकते है।

नेवी ब्लू और व्हाइट 

नीले रंग के केंद्र के साथ और सफेद रंग के लहजे से, यह कलर कॉम्बिनेशन मिनिमलिज़्म को दर्शाता है। यह कलर कॉम्बिनेशन आपके घर को एक अलग पर्सपेक्टिव देता है और घर के माहौल को साफ और सुरुचिपूर्ण रूप से दर्शाता है। यह कॉम्बिनेशन आपके कमरे को विशाल दिखता है और रसोई के लिए उचित है।

नोट: कलर्स जैसे कि सफेद, पीला, बेबी पिंक और नारंगी रंग हर राशि चक्र के लोगों को सूट  करता है और बाहरी दीवारों के लिए उचित है।

यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार डिजाइन किया हुआ घर ढूंढ रहे हैं, तो क्लिक कीजिये: NoBroker

Contact Us


Subscribe

NoBroker.com

NoBroker.com is a disruptive real-estate platform that makes it possible to buy/sell/rent a house without paying any brokerage. Following are service along with Rent / Sell / Buy of Properties - Rental Agreement - Packers And Movers - Click And Earn - Life Score - Rent Receipts - NoBroker for NRIs

No tags found for the current post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

People Also Ask