पिछले दशक में, हमने टेक्नोलॉजी की बदौलत मकानों में आये कई बदलावों को देखा।
मकान जो पहले सिर्फ रहने के लिए एक छत का काम करते थे, टेक्नोलॉजी ने उसे ऐसी जगह में बदल दिया है जहाँ ज़रूरत के छोटे-मोटे काम अपने आप हो जाते हैं जिसने हमारी ज़िंदगी को और भी आसान बना दिया है।
Things we covered for you
इन सहूलियतों की वजह से, ऐसा अनुमान है कि 2023 तक आसानी से स्मार्ट होम का बाजार ₹30,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है, और 2025 तक ज़्यादातर आम भारतीय मकानों में किसी न किसी रूप में स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल, बाजार में, स्मार्ट होम का योगदान लगभग 5% है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या आने वाले 4 सालों में 12-13% तक बढ़ सकती है।
एक स्मार्ट होम कैसे बनता है?
एक स्मार्ट होम बनाने के लिए 5 ज़रूरी चीज़ें चाहिए, और ये हैं –
स्मार्ट लाइट – आप अपने फोन में एक ऐप की मदद से या अमेज़ॉन इको प्लस या गूगल होम डिवाइस के ज़रिए इन्हें चालू या बंद कर सकते हैं और इनकी रोशनी को नियंत्रित कर सकते हैं।
Read: आपके घर को बेबी प्रूफ़ करने के लिए उपयोगी टिप्स (सुझाव)
स्मार्ट थर्मोस्टैट – आप इसे चालू या बंद कर सकते हैं, इसके तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं और यहाँ तक कि यह आपके हिसाब से साल के किसी भी समय में खुद से तापमान सेट कर सकता है।
होम थियेटर – एक ऐप और स्मार्ट होम डिवाइस के ज़रिए आप टीवी ऑन करना, गाने बजाना जैसे और भी बहुत से काम कर सकते हैं।
स्मार्ट इंन्टरकाॅम – इको या गूगल होम के ज़रिए आप घर के किसी भी कोने से अपने दोस्तों और परिवार वालों से बात कर सकते हैं। और इसके लिए अब आपको किसी भी पारंपरिक इंन्टरकाॅम की ज़रूरत नहीं है।
स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम – इन सब में यह सबसे बेहतरीन सुविधा है, आप कहीं से भी देख सकते हैं कि आपके घर के दरवाज़े पर कौन है, घर में किसी के भी घुसने पर यह आपको चेतावनी देता है, और आप देख सकते हैं कि आपके बच्चे घर में किस जगह हैं। माता पिता के लिए बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने का ये सबसे बेहतरीन तरीका है, फिर चाहें बच्चे घर के किसी भी कोने में क्यों न हों।
कुछ और चीज़ें हैं जिन्हें आप अलग से लगा सकते हैं जैसे वॉटर हीटर, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्मार्ट ब्लाइंड जिन्हें आप अपने फोन या स्मार्ट होम डिवाइस के ज़रिए खोल या बंद कर सकते हैं।
स्मार्ट होम की कीमत
ज़्यादातर लोगों के पास स्मार्ट होम ना होने की सबसे बड़ी वजह इसकी कीमत है। इस समय बाजार में आपको, ₹200-300 प्रति वर्ग फुट में अपने घर को स्मार्ट होम में बदलने के कई तरीके मिल जाएंगे। इसका मतलब है कि आपके पूरे घर के लिए लगभग 3 लाख तक खर्च हो सकते हैं। यह ज़्यादातर भारतीय परिवारों के लिए काफी ज़्यादा है।
Read: COVID-19 महामारी के दौरान लोगों से दूरी बनाना
भारतीय बाजार की ज़रूरत और क्षमता को देखते हुए, कीमतें अब काफी कम हो गई हैं। आपको ऐसे बिल्डर मिलेंगे जो सारे गैजेट, वायरिंग आदि के साथ बिल्कुल तैयार किए हुए स्मार्ट होम देते हैं और इन सबका खर्चा कुल कीमत में जुड़ा हुआ होता है। इस तरह, आप इन सबके लिए अलग से पैसा निकालने की परेशानी से बच सकते हैं।
बहुत सी कंपनियों ने ऐसे स्मार्ट होम सॉल्यूशन बनाए हैं जिनकी कीमत सिर्फ ₹50,000 तक है। इनसे सारे आसान काम जैसे लाइट कंट्रोल करना, गाना बजाना, और स्मार्ट कैमरा के ज़रिए देखना कि क्या हो रहा है आदि किये जा सकते हैं। आप इन्हें अपने स्मार्टफोन से, या थोड़ी सी कीमत पर अमेज़ॉन इको प्लस या गूगल होम से भी इन्हें नियंत्रित कर सकते हैं।
एक स्मार्ट होम लेने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। बस NoBroker पर जाएं, जहाँ हम आपकी ज़रूरत के हिसाब से आपको एक घर ढूंढने में मदद करेंगे। आपको इसके लिए कोई ब्रोकरेज भी नहीं देना होगा और आप अपने सपनों के घर में रह पाएंगे।
Read: वास्तु के अनुसार पूजा का कमरा बनाने के सरल तरीके