अगर आप मुंबई जैसे शहर में किराए का घर लेने या खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको काफी रिसर्च करने की ज़रूरत पड़ेगी। जैसे, आपको पता करना होगा कि मुंबई में कहाँ घर ख़रीदना है? क्या इन्वेस्ट करने के लिए यह इलाका ठीक रहेगा? क्या मुझे मुंबई में मेरे घर के लिए किरायेदार मिलेंगे? इस इलाके में कितने लोग घरों की तलाश करते हैं? जब हम घर किराए पर लेने या खरीदने के बारे में सोचते हैं तो ऐसे सैकड़ों सवाल हमारे दिमाग में आते हैं।
Things we covered for you
आपके ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए NoBroker ने अपने 70 लाख से ज़्यादा कस्टमर से इकट्ठा किए डाटा और 12546 लोगों के सर्वे के आधार पर एक अध्ययन किया है। हमने मुंबई में घरों को किराए पर लेने और ख़रीदने के ट्रेंड को देखा है और फिर खरीदारों और किरायेदारों के लिए इन लोकप्रिय इलाकों को हाईलाइट किया है।
मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोकप्रिय इलाके
खरीदारों के लिए ये इलाके पूरे साल पॉपुलर रहे। इन इलाकों में ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई, इसलिए हो सकता है कि ज़मीन की कम कीमतों की वजह से मुंबई के इन इलाकों में लोग आ गए। बिल्डरों ने भी इन इलाकों के विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया है और यहां के लोगों की मांग को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत की है।
Read: COVID-19 लॉकडाउन के दौरान घर पर की जाने वाली कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज़
मुंबई के के वे इलाक़े जिनकी वैल्यू बढ़ी है
मुंबई के कुछ इलाकों में 2018-2019 की मंदी के बावजूद ज़मीन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। ये इलाके हैं-
- अंधेरी ईस्ट– कीमतों में 16.14% की बढ़ोतरी
- अंधेरी वेस्ट– कीमतों में 10.49% की बढ़ोतरी
- ऐरोली – कीमतों में 8.91% की बढ़ोतरी
- पनवेल– कीमतों में 8.46% की बढ़ोतरी
- मलाड वेस्ट– कीमतों में 3.36% की बढ़ोतरी
मुंबई में किराए का मकान लेने के लिए लोकप्रिय इलाक़े
अच्छी कनेक्टिविटी की वजह से ये इलाके किरायेदारों में काफी लोकप्रिय रहे, और ये रिहायशी (रेजिडेंशियल) और कमर्शियल दोनों ही ज़रूरतों के लिए बेहतर विकल्प हैं। यहां बहुत से ऑफिस, दुकानें और इंडस्ट्री हैं। काम पर आने-जाने में लगने वाला वक्त कम करने और कम किराये की वजह से लोग यहां रहना चुनते हैं।
मुंबई में किराए के घर के लिए लोकप्रिय इलाक़े, जहाँ किराए में बढ़ोतरी देखी गई है
- पवई – किराए में 16.66% बढ़ोतरी
- अंधेरी ईस्ट – किराए में 14.08% बढ़ोतरी
- कांदीवली ईस्ट – किराए में 12.90% बढ़ोतरी
- अंधेरी वेस्ट – किराए में 12.42% बढ़ोतरी
- मुलुंड वेस्ट – किराए में 12.06% बढ़ोतरी
ऐसे इलाके जो तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जिनमें बहुत से ऑफिस, जो शहर से अच्छी तरह जुड़े हैं और जो सस्ते हैं, उन इलाकों के किराए में बढ़ोतरी देखी गई है। इन सभी कारणों की वजह से इन इलाकों के किराए में बढ़ोतरी हुई है।
अगर आप मुंबई में घर खरीदना, बेचना या किराये पर देना चाहते हैं तो NoBroker की मदद लें। इससे आप आसानी से 1000 लोगों से जुड़ जाएंगे जो असल में घर ढूंढ रहे हैं, मकान मालिक हैं या मकान बेचने वाले हैं। इसमें किसी भी तरह का ब्रोकरेज या झंझट नहीं है। यहां तक कि NRI भी मुंबई रियल इस्टेट में निवेश करने के लिए NoBroker पर भरोसा कर सकते हैं। हम ना सिर्फ घर खरीदने या किराये पर लेने में आपकी मदद करते हैं बल्कि सभी कागज़ी कार्यवाही, लोन, पैकर्स एंड मूवर्स जैसी दूसरी चीज़ों में भी मदद करते हैं।
Read: साल 2024 का पेंटोन कलर और इसे कैसे इस्तेमाल करें