Table of Contents
Quality Service Guarantee Or Painting Free
Get a rental agreement with doorstep delivery
Find the BEST deals and get unbelievable DISCOUNTS directly from builders!
5-Star rated painters, premium paints and services at the BEST PRICES!
Loved what you read? Share it with others!
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
Table of Contents
सिंहगढ़ किला[/caption]
पुणे से दूरी - 32 किमी।
वहाँ जाने का सबसे अच्छा तरीका - कार, पुणे से एक घंटा लगता है या बस भी ले सकते हैं
इतिहास, खान पान और नज़ारों के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर
समय - सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
यह एक दिन के लिए घूमने जाने के लिए एक शानदार जगह है, खासकर अगर आपके बच्चे हैं और वे किले के इतिहास के बारे में जानना चाहते हों तो। सिंहगढ़ का मतलब है शेर और 1671 सीई(C.E) में सिंहगढ़ की लड़ाई के बाद इसका यह नाम रखा गया था। यह ख़ूबसूरत किला लगभग 2000 साल पुराना है और यह कई हिंसक युद्धों का गवाह रहा है।
वो भी दिन थे, जब हमलावरों के खिलाफ लड़ने वाले बहादुर सैनिकों ने पर किले पर कब्जा कर लिया था लेकिन अब यह सिर्फ़ इतिहास बताने वाली एक सुंदर जगह रह गई है। यह पुणे में एक टूरिस्ट स्थान है, इसलिए लोगों की धक्का-मुक्की के साथ-साथ किले के रास्ते पर ट्रैफिक जाम के लिए भी तैयार रहें।
आप यहाँ पारंपरिक लज़ीज़ महाराष्ट्रीयन भोजन का ज़रूर लुत्फ़ उठा सकते हैं, जैसे “ ठेचा चटनी और भाकरी मसाला बटरमिल्क (टाक/TAK) के साथ”। यहाँ के रहने वाले लोग कुछ ताजा, लज़ीज़ स्थानीय विशेष व्यंजन भी बनाते हैं जिन्हें खाने का आप मज़ा ले सकते हैं। अगर आप यहाँ कुछ दिन और रुकना चाहते हैं, तो सिंहगढ गांव में कुछ होटल हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान है क्योंकि इस समय यहाँ के नज़ारे मंत्रमुग्ध कर देने वाले होते हैं।
[caption id="attachment_5007" align="aligncenter" width="563"]
जेजुरी[/caption]
पुणे से दूरी - 48 किमी।
वहाँ पहुँचने का सबसे अच्छा साधन - कार, ट्रेन या बस
खंडोबा मंदिर और अपने इतिहास के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर
समय - सुबह 6:बजे से शाम 8:00 बजे तक
भगवान खंडोबा के सभी भक्तों के लिए जेजूरी एक सुंदर तीर्थस्थल है। ये भगवान अपने भक्तों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि वहाँ पहुँचने के लिए थोड़ा सी मेहनत करनी होती है। इस पवित्र मंदिर तक पहुँचने के लिए आपको बहुत सारी सीढियाँ (380 से ज़्यादा) चढ़नी पड़ती हैं। भक्त मंदिर में “येलकोट येलकोट जय मल्हारा” मंत्र का जप करते हैं, इस ध्यान मंत्र में बहुत आध्यात्मिक शक्ति है|
ऐतिहासिक तौर पर, यह औरंगजेब के शासनकाल के कुछ बचे हुए मंदिरों में से एक है। जब उसकी सेना ने इसे नष्ट करने का फैसला किया, तो ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने एक मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया था जिससे मधुमक्खियाँ उनके पीछे पड़ गईं और उनको भागना पड़ा| इस तरह से मंदिर नष्ट होने से बच गया| इस मंदिर से जुड़ी और भी कईं रोचक कहानियाँ हैं, जिनके लिए हमें 1688 से भी पीछे जाना होगा।
मंदिर जिस पहाड़ी पर बना हुआ है, वह लगभग 750 मीटर ऊंची है इसलिए यहाँ से आपको आस-पास के इलाके का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है । चूँकि यह एक पहाड़ी पर है, इसलिए ध्यान रहे कि ऊपर चढ़ने के लिए आपको बहुत ज़्यादा ताकत की ज़रुरत पड़ेगी। अगर आपके साथ बुजुर्ग लोग हैं, तो एक डोली (एक व्यक्ति जो आपको ले जाएगा) किराए पर ले लें। यह एक पुरानी परंपरा है कि शादी के बाद जब पति-पत्नी पहली बार इस मंदिर में जाते हैं तो पति को अपनी पत्नी को उठाकर कम से कम 5 सीढ़ियाँ चढ़नी होती हैं।
[caption id="attachment_5008" align="aligncenter" width="562"]
मुलशी बांध[/caption]
पुणे से दूरी - 53 किमी।
वहाँ पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका - कार या बस
पिकनिक स्पॉट और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर
समय - सुबह 9 बजे से शाम 6:00 बजे तक
सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए, यह खुशनुमा एहसास है! आस-पास के पहाड़ों को देखकर आप ऐसा महसूस करेंगे कि आप शहर से 1000 किमी दूर हैं। यह बांध मुला नदी पर बनाया गया है और इसका इस्तेमाल किसानों तक पानी पहुँचाने और साथ-साथ बिजली पैदा करने के लिए भी किया जाता है।
अगर आप बांध पर हैं, तो सुंदर और शांत मुलशी झील को देखना ना भूलें। यह परिवार के लिए और यहाँ तक की जोड़ों के लिए एक सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट है।यहाँ आप कैंप लगा सकते हैं, पक्षियों को देख सकते हैं, और प्रकृति की कुछ सुंदर फोटो भी ले सकते हैं।
मानसून के दौरान, घाट या विशेष रूप से सह्याद्री हिल्स सबसे अच्छे लगते हैं, इस समय आप पुणे की सबसे शानदार हरियाली का मजा उठा सकते हैं।
[caption id="attachment_5010" align="aligncenter" width="569"]
राजगढ़ किला[/caption]
पुणे से दूरी - 54 किमी।
वहाँ पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका - कार या बस
ट्रेकिंग और इतिहास के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर
समय -सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
यह शाही किला अपने दिलचस्प इतिहास के साथ-साथ अपने ट्रेकिंग रास्तों की वजह से एक बहुत ही मशहूर घूमने की जगह है। क्योंकि किले में देखने के लिए काफी कुछ है, आप सिर्फ एक दिन और एक रात के सफर में भी बहुत कुछ देख सकते हैं। अगर आप भोजन करना चाहते हैं, तो भाखरी थेचा और पिठला (जुंका) एक बार ज़रूर चखें।
जो लोग ट्रेक (चढ़ाई ) करना पसंद करते हैं, उनके पास, यहाँ चुनने के लिए बहुत से खूबसूरत रास्ते हैं। राजगढ़ में आप अपनी हालत का ध्यान रखते हुए सही रास्ता चुन सकते हैं| यहाँ आपको आसान और मुश्किल दोनों तरह के रास्तों में से चुनने की आज़ादी है|
जो लोग इतिहास के बारे में जानना पसंद करते हैं, उनको पता होना चाहिए कि यह किला इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यह छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल के दौरान मराठा साम्राज्य की राजधानी थी। जमीन से किले का डायामीटर(व्यास ) 40 किमी है और इसलिए इसे पूरा करना लगभग नामुमकिन था। किला घूमने का सबसे ज़्यादा मज़ा लेने के लिए मानसून या सर्दियों का समय चुनें।
[caption id="attachment_5011" align="aligncenter" width="562"]
लोहागढ़ किला[/caption]
पुणे से दूरी - 52 किमी।
वहाँ पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका - कार और ट्रेन
ट्रेकिंग और इतिहास के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर
समय - सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
अगर आप लम्बी यात्रा नहीं कर सकते हैं और मौज-मस्ती करना चाहते हैं, तो लोहागढ़ किला आपके लिए एक बिलकुल सही जगह है। यह किला लगभग 18 वीं शताब्दी से है और मराठों, मुगलों, चालुक्य, राष्ट्रकूट, निजाम जैसे कई राजवंशों का घर रहा है।
मानसून के समय जाना सबसे अच्छा होगा, यह इतना ऊंचा है कि आप ऐसा महसूस करते हैं जैसे आप बादलों के बीच में चल रहे हैं। मानसून के समय जाने में एक ख़ामी यह है कि इस समय सड़कें बहुत ज़्यादा सुरक्षित नहीं होती हैं। यहाँ बहुत ही सुंदर और मनोरम दृश्य देखने को मिलता है और प्रकृति का आनंद लेने का यह एक शानदार तरीका है।
क्योंकि यह एक लम्बा ट्रेक है, जब भी आप वहाँ जाएँ तो स्थानीय लोगों को भोजन का आर्डर पहले ही दे दें ताकि जब आप लौटें तो अपनी भूख को शांत कर सकें। अपने साथ पानी रखें ताकि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो पाए और आप पूरी तरह से हाइड्रेटेड रहें।
[caption id="attachment_5012" align="aligncenter" width="565"]
शिवनेरी किला[/caption]
पुणे से दूरी - 90 किमी।
वहाँ पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका - कार और बस
ट्रेकिंग और इतिहास के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर
समय - सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
यह खूबसूरत किला एक पहाड़ी पर बनाया गया है जिसमें पहली शताब्दी ईस्वी सभ्यता के निशान मिलते हैं। अगर आप अभी भी इससे प्रभावित नहीं हुए हैं, तो हम आपको बता दें कि यह मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान भी है।
लौह किले से, आपको नीचे हरी-भरी घाटी का एक सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। यह सबसे नायाब किलों में से एक है और किले में 7 प्रवेश द्वार हैं। घूमने जाते समय शिवाजी महाराज के इस यादगार किले को देखना ना भूलें।
अगर आप मनमोहक दृश्य देखने के लिए जा रहे हैं, तो ऊपर(टॉप ) तक पहुँचने का सफ़र लगभग 2 घंटे का है जो कि पूरी तरह से पैसा वसूल है। मेरी सलाह मानें तो आप सूर्योदय या सूर्यास्त के समय जाएं क्योंकि आकाश तब सबसे सुन्दर दिखाई देता है।
[caption id="attachment_5013" align="aligncenter" width="567"]
लोनावाला[/caption]
पुणे से दूरी - 65 किमी।
वहाँ जाने का सबसे अच्छा तरीका - कार, ट्रेन और बस
पिकनिक, कैंपिंग , प्राकृतिक गुफाओं और झीलों के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर।
समय - पूरा दिन
लोनावला में करने के लिए बहुत कुछ हैं। शांत प्रकृति की गोद में चलना और हैरान कर देने वाले झरने से लेकर रोमांचक गुब्बारे की सवारी तक बहुत कुछ है जिनमें से आप कुछ भी चुन सकते हैं।
यह शांत हिल स्टेशन इसको चारों तरफ से घेरने वाले किलों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए अगर आप एक से ज़्यादा दिन के लिए घूमने जाना चाहते हैं, तो यहाँ आएं। आप यहाँ पूरी रात कैंप लगा सकते हैं और जितनी हो सके उतनी मनमोहक चीजें देख सकते हैं।
अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं, तो पुणे में बस स्टॉप या रेलवे स्टेशन के आस-पास क्यों न रहा जाए? बस NoBroker.in पर जाएं और हम आपको आपके सपनों के घर में रहने में मदद करेंगे।
पिक्चर्स : महाराष्ट्र पर्यटन, विकिपीडिया और विकिट्रैवल से ली गयी हैं।
अगर आप बैंगलोर जा रहे हैं - बैंगलोर के आस-पास 100 किमी के अंदर घूमने की जगहें यहाँ देखें
Recommended Reading
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27530+ views
घर खरीदना चाहिए या किराए पर लेना चाहिए? जानिए 2026 में ज़्यादातर भारतीय क्या चुनेंगे, और क्यों
January 31, 2025
3181+ views
मुंबई में 2026 के लिए सबसे ट्रेंडिंग इन्वेस्टमेंट लोकैलिटी कौन सी है?
January 31, 2025
2780+ views
इन्वेस्ट करने के लिए सबसे ट्रेंडिंग लोकैलिटी - बैंगलोर 2026
January 31, 2025
2392+ views
इन्वेस्ट करने के लिए सबसे ट्रेंडिंग लोकैलिटी - चेन्नई 2026
January 31, 2025
2058+ views
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
GFRG Panels: A New Technology in Building Construction
January 31, 2025
261920+ views
Top Cleanest Cities in India: Swachh Survekshan Top Ranked List
July 25, 2025
224986+ views
February 6, 2026
214324+ views
How Mivan Construction Technology Is Transforming the Art of Building!
January 31, 2025
183934+ views
CIDCO Lottery: Application Process, Eligibility, Flat Prices and Dates in 2026
April 30, 2025
138544+ views
Recent blogs in
February 19, 2026 by Krishnanunni H M
Top 10 Construction Companies in Ghaziabad: Leading Builders and Developers List in 2026
February 19, 2026 by Kruthi
Top 10 Construction Companies In Jaipur for Residential and Commercial Projects in 2026
February 19, 2026 by Krishnanunni H M
10 Best Construction Companies In Pune: Trusted Builders and Contractors in 2026
February 18, 2026 by Kruthi
Full RM + FRM support
Join the conversation!