Table of Contents
Quality Service Guarantee Or Painting Free
Get a rental agreement with doorstep delivery
Find the BEST deals and get unbelievable DISCOUNTS directly from builders!
5-Star rated painters, premium paints and services at the BEST PRICES!
Loved what you read? Share it with others!
घर बर्बाद करने वाले कीड़े-मकौड़े से परेशान हैं? इन्हें कैसे दूर रखें!
Table of Contents
पुदीने की पत्तियां
भारत में पुदीना आसानी से उगाया जा सकता है, यह किसी भी परिस्थिति में उगने वाला पौधा होता है और इसका ज़्यादा ध्यान रखने की ज़रुरत नहीं पड़ती हैं। यह खाने-पीने की चीजों का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह कीटों को, खासकर चींटियों को दूर रखने में काफी मददगार होता है। आप पुदीने की पत्तियों के छोटे-छोटे टुकड़े कर के उन्हें ज़्यादा कीड़े-मकौड़े आने वाली जगह पर रख सकते हैं। चीटियों को दूर रखने के लिए आप गमले में पुदीने का पौधा लगाकर उसे अपनी खिड़की या दरवाजे के नज़दीक रख सकते हैं। कीटों को दूर रखने के लिए आप पुदीने की पत्तियों के छोटे टुकड़े करके उन्हें एक थैली में डाल कर अपनी अलमारी में रख सकते हैं। आप चाहें तो अलमारी में रुई के टुकड़े को मिंट एसेंशियल ऑयल में डूबा कर भी इन कीटों को दूर रख सकते हैं।
लेमनग्रास या सिट्रोनेला
वैसे तो ये दो पौधे कुछ हद तक एक जैसे होते हैं, मगर ये एक नहीं होते ; दोनों में कीटों को दूर रखने की काबिलियत ही सबसे बड़ी समानता है। ये दोनों घास-जैसे दिखने वाले पौधे होते हैं और इनमें एक तेज़ गंध होती है जो कीटों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इन्हें उगाना बेहद आसान होता है, मगर आपको ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपको सिट्रोनेला और लेमनग्रास से बने ऐसे कई प्रॉडक्ट्स मिल सकते हैं जो कीटों को दूर रखेंगे। आप पानी में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं और अपनी त्वचा पर लगाकर कीटों को दूर रख सकते हैं। आप सिट्रोनेला अगरबत्ती या सिट्रोनेला मोमबत्ती जला कर मच्छरों को दूर रख सकते हैं, और यहां तक कि इनका फ्लोर क्लीनर में भी इस्तेमाल करके चींटी और दूसरे कीटों को दूर रख सकते हैं।
प्याज़
प्याज की तेज़ गंध और उसमें मौज़ूद सल्फर कीटों को दूर रखने में बहुत असरदार साबित होता है। प्याज़ के टुकड़ों को काटकर उन्हें पानी के बाउल में रखें और फिर देखिये कि कीट उस जगह से किस तरह दूर भागते हैं। प्याज़ छिपकलियों को दूर रखने में भी काफी मददगार साबित होता है। बस प्याज़ के कुछ टुकड़े काटकर उन्हें अपने घर में छिपकलियों के छुपने की जगह पर रख दें, कुछ ही समय में आपको आपके घर में छिपकली दिखना बंद हो जाएगी।
लैवेंडर
अगर आप अपने घर में ऊपर बताई गई किसी भी तेज़ गंध का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप कीटों को दूर रखने के लिए लैवेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैवेंडर आपकी अलमारी को महकाने और आपके कपड़ों को कीटों से दूर रखने के लिए सबसे बेहतर होता है। आप पुदीने की पत्तियों की तरह ही लैवेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सूखे और छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए लैवेंडर को थैली में डालकर या रूई के टुकड़े को लैवंडर ऑयल में डुबो कर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, यह भी बेहतरीन तरीके से काम करेगा।
अगर आपको किसी और मदद की ज़रूरत है, तो NoBroker के क्लीनर् को कॉल करें, वे आपके घर को साफ और कीड़े-मकौड़ो से दूर रखेंगे। अगर आपको लगता है की आपको गंदी और कीटों से भरी हुई जगह से दूर जाना चाहिए है, तो NoBroker आपके लिए साफ और स्वच्छ घर की तलाश करेगा।
Recommended Reading
क्या आज के समय में वैक्यूम क्लीनर रखना ज़रूरी है? जानिए फायदे और विकल्प
January 31, 2025
5163+ views
घर को प्रोफेशनल्स जैसा चमकाने के 5 सीक्रेट क्लीनिंग ट्रिक्स
November 5, 2019
4277+ views
खुद से बनाएं 5 टाइल क्लीनर्स: आपके घर के लिए प्रभावशाली और सुरक्षित सफाई समाधान
January 31, 2025
4063+ views
5 संकेत कि अब आपको प्रोफेशनल क्लीनर की मदद चाहिए |
January 31, 2025
3347+ views
घर बर्बाद करने वाले कीड़े-मकौड़े से परेशान हैं? इन्हें कैसे दूर रखें!
January 31, 2025
3341+ views
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41601+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
38718+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
27802+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27003+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
20719+ views
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!