Table of Contents
Quality Service Guarantee Or Painting Free
Get a rental agreement with doorstep delivery
Find the BEST deals and get unbelievable DISCOUNTS directly from builders!
5-Star rated painters, premium paints and services at the BEST PRICES!
Loved what you read? Share it with others!
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
Table of Contents
बिक्रीनामा /सेल डीड[/caption]
एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट
यह आपकी प्रॉपर्टी के पिछले सारे कच्चे चिठ्ठे की तरह होता है। यह बताता है कि आपकी प्रॉपर्टी के ख़िलाफ़ कोई बकाया वसूली या दावा तो नहीं है। अगर आपका एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट साफ़ सुथरा है,यानि कि वो यह दर्शाता है कि आपकी प्रॉपर्टी पर कोई ऋण या किसी अन्य प्रकार की बिक्री की रोक नहीं है तो खरीददारों के आप पर भरोसा करने की सम्भावना ज़्यादा होती है।
ख़ाता
ख़ाता का मतलब होता है अकॉउंट और यह प्रॉपर्टी बेचने वाले का या मालिक का खाता होता है। आपको नई प्रॉपर्टी रजिस्टर करने या किसी प्रॉपर्टी को ट्रांसफर करने के लिए खाते की ज़रुरत होती है। अगर आप पानी या बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यह सर्टिफिकेट/प्रमाणपत्र ज़रूरी होता है। खाते दो तरह के होते हैं - खाता सर्टिफिकेट (जो ऊपर समझाया गया है) और खाता एक्सट्रेक्ट। इसी से हमें प्रॉपर्टी के बारे में सारी जानकारी मिलती है और यह असेसमेंट रजिस्टर /आकलन बही से मिलता है।
बिल्डिंग प्लान
क्या आपने अख़बारों में ऐसे डरावने किस्से पढ़े हैं जिनमें घरों को गिरा दिया गया हो? ऐसा ज़्यादातर तब होता है जब निर्माण अवैध ढंग से हुआ होता है। अपने आप को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए आपको गृह निर्माण योजना या बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति की मांग करनी चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि वह जगह जहाँ आपकी प्रॉपर्टी स्थित है, उसको मंजूरी मिली हुई है। इसमें यह भी लिखा होगा कि आपके बिल्डिंग प्लान को स्वीकृति मिली है या नहीं।
[caption id="attachment_5295" align="aligncenter" width="500"]
बिल्डिंग प्लान[/caption]
अनापत्ति प्रमाण पत्र / नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
बिल्डर को सभी मुख्य सरकारी विभागों जैसे बिजली विभाग,पानी विभाग, दमकल विभाग आदि से NOC या नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना ज़रूरी होता है। बिना NOC के आपको ये सुविधाएँ नहीं मिल पाएँगी (बिना बिजली के जीवन की कल्पना कीजिए !)
कर/टैक्स की रसीद
अगर आप एक ऐसी प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, जो फिर से बेची जा रही है तो हमेशा पिछले तीन सालों की टैक्स रसीदों की मांग करें। इससे ये पता चलता है की प्रॉपर्टी के खिलाफ कुछ बकाया तो नहीं है और यह भी की प्रॉपर्टी के कागज़ात/डॉक्युमेंट्स सही क्रम में हैं।
बैंक की स्वीकृति की जाँच
आपकी प्रॉपर्टी के हर ज़रूरी कानूनी कागज़ात/डॉक्यूमेंट आपके पास है या नहीं यह जानने का सबसे अच्छा और आसान तरीका यह है कि किसी अच्छे बैंक से मिलकर ये सारी बातें साफ़ कर लीं जाए। कोई भी बैंक किसी भी प्रॉपर्टी को तभी स्वीकृति देगा जब उस पर कोई कानूनी मुक़दमा या लड़ाई नहीं चल रही हो।
[caption id="attachment_5296" align="aligncenter" width="500"]
बैंक की स्वीकृति की जाँच[/caption]
याद रखिए, ये सब बहुत ही बुनियादी /मूल कागज़ात हैं जिनको आपको जांचने की ज़रुरत है। इनके अलावा भी कई ज़रूरी चीज़ें और कागज़ात/डॉक्युमेंट्स होते हैं, जो आप जिस तरह की प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं उसके आधार पर बदलते हैं। अगर आपको अभी तक एक ऐसा घर नहीं मिला है जिसे आप खरीदना चाहेंगे, तो NoBroker.in पर क्लिक करें । हमारे पास आपके चुनने के लिए कई विकल्प हैं।
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41866+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39211+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29600+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27489+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21192+ views
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!