Table of Contents
Quality Service Guarantee Or Painting Free
Get a rental agreement with doorstep delivery
Find the BEST deals and get unbelievable DISCOUNTS directly from builders!
5-Star rated painters, premium paints and services at the BEST PRICES!
Loved what you read? Share it with others!
फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स में ध्यान रखने लायक वास्तु शास्त्र से जुड़ी १० चीज़ें
Table of Contents
फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स में ध्यान रखने लायक वास्तु शास्त्र से जुड़ी १० चीज़ें
जब आप किसी अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने जा रहे हैं या किराये के लिए कोई फ्लैट ढूँढ़ते है तब भी आपको कुछ वास्तु से जुड़े पहलुओं का ख़ास तौर पर ध्यान रखना चाहिए| बहुत से लोग आज भी यही मानते हैं कि वास्तु उनके लिए इतनी अहमियत नहीं रखता है क्योंकि उनका घर ज़मीन को नहीं छू रहा(मतलब कि, ग्राउंड फ्लोर पर नहीं है) लेकिन असल मे वास्तु ऐसे काम नहीं करता है| आप चाहे कितनी भी मंज़िल ऊपर क्यूँ न हों, पर आप ज़मीन से तो तब भी जुड़े ही रहेंगे | इसीलिए हमने यहाँ 10 वास्तु टिप्स बताई हैं जिससे आपको वास्तु के हिसाब से सही अपार्टमेंट ढूँढने मे मदद मिले| [caption id="attachment_1820" align="aligncenter" width="1000"]
Picture Courtesy - SNEHIT / Shutterstock.com[/caption]
जब भी आप कोई अपार्टमेंट ढूँढें तो किसी अजीब से आकार वाले अपार्टमेंट को ना चुनें, आप स्क्वायर/चौकोर या रेक्टेंगल/आयताकार आकार का ही अपार्टमेंट पसंद करें|
-
- जिन अपार्टमेंट्स के दक्षिण या पश्चिम दिशा में कोई जल स्त्रोत /वाटर बॉडी (तालाब,नदी) हो तो उन अपार्टमेंट को नज़रअंदाज़ करें|
- अगर आपके अपार्टमेंट का प्रवेश द्वार दक्षिण पश्चिमी कोने के दक्षिण या पश्चिम की ओर खुलता है तो इससे आप घर की तरफ अपशकुन को बुलावा देंगे|
- पूर्व या उत्तर-पूर्व की दिशाएँ प्रवेश के लिए सबसे बेहतर होती हैं क्योंकि माना जाता है कि ये घर में सौभाग्य, खुशहाली और शुभ लाभ लाती हैं |
- आपके अपार्टमेंट का मुख्य दरवाजा उत्तर या पूर्व की दीवार को मुँह करते हुए उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए| इसका भी ज़रूर से ध्यान रखें कि आपके घर का मुख्य दरवाज़ा कभी लिफ्ट के सामने ना खुले|
- आपके फ्लैट में रसोई कभी मुख्य द्वार के सामने नहीं होनी चाहिए और रसोई के लिए सबसे उचित दिशा पूर्व की तरफ़ देखते हुए होनी चाहिए| आप हमारे रसोई के वास्तु टिप्स के बारे में यहाँ और भी पढ़ सकते हैं।
- ऐसे अपार्टमेंट्स ढूँढने की कोशिश करें जहाँ बोर वेल , पम्प्स और लॉन्स, प्रॉपर्टी के उत्तर-पूर्व दिशा में हों |
- अगर घर में बालकनी दक्षिण या पश्चिमी दिशा में हो, तो बेहतर ये ही होगा कि आप ना ही उस घर को खरीदें और ना ही उसे किराये पर लें|
- अगर आपको काफी ट्रेवल करना पड़ता है तो इन बातों पर ज़रूर से ध्यान दें:
vastu of balcony[/caption]
आपके अपार्टमेंट की पश्चिमी दिशा सम्पूर्ण रूप से दीवार से कवर/ढँकी होनी चाहिए पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा मे काफी खुली जगह होनी चाहिए घर का ढलान, दक्षिण-पश्चिमी से उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ़ होना चाहिए
9. अगर सुरक्षा आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में चौकीदार का कमरा कहीं भी हो सकता है लेकिन उत्तर-पूर्व दिशा में ना हो|
10.जिस अपार्टमेंट को आप ख़रीदने जा रहे हैं, उसके दरवाज़े और खिड़कियाँ ज़रूर देख लें,क्या वो एक सम संख्या में हैं? अगर हाँ, तो दूसरी ज़रूरी बात जिसका ध्यान रखना है वो ये है कि सारे दरवाज़े अंदर की तरफ खुलने वाले हों| अगर हाँ तो इससे घर मे सकारात्मक ऊर्जा/पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रहेगी और उसे बाहर नहीं जाने देगी|
NoBroker/नो ब्रोकर के पास आपके चुनने के लिए हज़ारों अपार्टमेंट्स हैं।अगर वास्तु आपके लिए ज़रूरी है और आप एक ऐसे घर की तलाश करने में लगे हुए हैं जो वास्तु के हिसाब से हो, तो हम ऐसा अपार्टमेंट ढूँढने में आपकी मदद करेंगे| NoBroker/ नो ब्रोकर को इस्तेमाल करने में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको किसी भी प्रकार की ब्रोकरेज नहीं देनी पड़ती है!
सूचना -
अब अपने सभी प्रश्नों के जवाब एक विशेषज्ञ से पाएँ! हमें अपने कमैंट्स भेजें और श्रीमती शोभा - जो कि एक वास्तु और फेंग शुई सलाहकार हैं और जिन्हें 23 सालों का अनुभव है, आपके प्रश्नों का जवाब देंगी| वह एक सम्माननीय ज्योतिषी/एस्ट्रोलॉजर और अंक ज्योतषी/न्यूमरोलॉजिस्ट भी हैं जिन्होंने बहुत से ग्राहकों की सफलतापूर्वक मदद की है।
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41886+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39240+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29613+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27508+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21210+ views
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!