Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
पुणे में सस्ते होम लोन के नए अवसर आपके सपनों का घर पाने के लिए
Table of Contents
मुम्बई के बाद पश्चिमी भारत का दूसरा सबसे चर्चित और लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला शहर पुणे को माना जाता है। महाराष्ट्र को आईटी हब के नाम से पहचान दिलाने वाले इस शहर में बसने की दिलचस्पी लोगों में बढ़ती ही जा रही है। कई बड़े शिक्षण संस्थानों, सॉफ्टवेयर कंपनियों और बड़ी निर्माण उद्योगों के बढ़ने से यहाँ हाउसिंग की मांग में भी निरंतर वृद्धि का आंकलन किया गया है। पुणे में स्थायी रूप से सेटल होने के लिए लोग अपना खुद का फ्लैट या घर बनाने/खरीदने के लिए लगे हुए है और कुछ लोग तो अच्छे और सस्ते होम लोन लेने के लिए कई बैंक और वित्तीय संस्थानों के चक्कर भी काट चुके होंगे।
हालांकि इस पुणे शहर में घर लेना बाकी शहरों की अपेक्षा थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन घर या फ्लैट की कीमत लोगों को यहाँ पर बसने से रोक नही सकती है। पुणे में अधिक कीमत होने के बावजूद लोग होम लोन की मदद से अपने घर के सपनों को वास्तविक रूप दे रहे हैं। पुणे मेंबहुत से बैंक और वित्तीय संस्थान कम ब्याज दरों पर होम लोन की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
पुणे में होम लोन की विशेषताएं और उनके लाभ -
1. प्रधानमंत्री आवास योजना में ब्याज - पुणे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन लेने पर 2.60 लाख तक ब्याज सब्सिडी दिया जाता है।
2. परिवर्तित विकल्प के साथ कम ब्याज दर -
लोन भुगतान की अच्छी समीक्षा और क्षमता के अनुसार आवेदक को कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान किया जाता हैं। होम लोन फिक्स्ड (स्थिर) और फ्लेक्सिबल (परिवर्तित) दोनों ही विकल्पों के साथ कम ब्याज दर पर बैंक और वित्तीय संस्थानों के पास उपलब्ध है।
3. पहले से अनुमति प्राप्त होम लोन - इसे प्री-अप्रूव होम लोन के नाम से जाना जाता है। बैंक और वित्तीय संस्थानों द्वारा ये होम लोन उन खाताधारकों को प्रदान किया जाता है, जिनके बैंक के खाते में नियमित रूप से बड़ी राशि का लेन-देन होते रहता है। बैंक व वित्तीय संस्थानों द्वारा ऐसे खाताधारकों को कम दस्तावेज और सरल होम लोन अप्रूवल प्रक्रिया के माध्यम से होम लोन लेने के ऑफर दिए जाते है।
4. होम लोन इन्श्योरेंस - पुणे शहर में अधिकांश बैंक और वित्तीय संस्थानों द्वारा होम लोन के साथ अलग से मिनिमम राशि जोड़कर होम लोन इन्श्योरेंस की सुविधा आवेदक को उपलब्ध कराई जाती है, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी होने की स्थिति में उनका होम लोन सुरक्षित रह सके।
5. बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा - कम ब्याज दर पर आवेदक अपने होम लोन को अन्य बैंक में भी ट्रांसफर की सुविधा होम लोन लेने के दौरान दी जाती है।
यदि आप भी पुणे में अपना घर होने के सपने को पूरा करना चाहते है और आप अच्छे बैंक या वित्तीय/फाइनेंस संस्थानों से कम से कम ब्याज दर पर होम लोन लेना चाहते है , लेकिन कई सारे विकल्पों को देखते हुए आप तय नही कर पा रहे कि आपको किस संस्थान से होम लोन लेना फायदेमंद होगा। तो अब तनाव लेने की जरूरत नही , क्योंकि यहां हम पुणे के बड़े बैंक और वित्तीय संस्थानों के ब्याज दरों के तुलनात्मक विवरण का आंकलन करेंगे । ताकि आप अच्छी होम लोन राशि कम ब्याज दर पर आसानी से प्राप्त कर सके :-
पुणे में बेहतर होम लोन प्रदान करने वाली बैंक और वित्तीय संस्थान -
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वर्तमान में शुरुवाती होम लोन ब्याज दर 6.40 प्रतिशत प्रतिवर्ष से निर्धारित की गई है । सभी बैंक और वित्तीय संस्थान अलग-अलग ब्याज दर पर होम लोन देती है। आप अपने लोन राशि के आधार पर ईएमआई कैलकुलेट कर कम ब्याज दर पर अच्छी राशि में होम लोन का लाभ ले सकते है। पुणे में बेहतर और कम ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध कराने वाली बैंक और वित्तीय संस्थानों की सूची ब्याज दर के साथ निम्नानुसार दी जा रही है, जिसके अनुसार भारत के सभी शीर्ष बैंक और वित्तीय संस्थानों के तुलनात्मक ब्याज दर का आंकलन आप आसानी से कर सकते है :-
1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया -
30 लाख तक की राशि के लिए - 6.40 से 7.60 प्रतिशत तक ।
30 लाख से अधिक की राशि के लिए - 6.40 से 7.60 प्रतिशत तक।
2. बैंक ऑफ महाराष्ट्र -
30 लाख तक की राशि के लिए - 6.40 से 8.30 प्रतिशत तक ।
30 लाख से अधिक की राशि के लिए - 6.80 से 8.45/8.55 प्रतिशत तक।
3. बैंक ऑफ इंडिया -
सभी राशि पर - 6.50 से 8.35 प्रतिशत तक।
4. बैंक ऑफ बड़ोदा -
30 लाख तक की राशि और 30 से 75 लाख तक की राशि के लिए - 6.55 से 8.00 प्रतिशत तक ।
75 लाख से ज्यादा की राशि के लिए - 6.50 से 8.25 प्रतिशत तक।
5.पंजाब नेशनल बैंक -
30 लाख तक की राशि के लिए - 6.55 से 7.95 प्रतिशत तक।
30 से 75 लाख तक की राशि के लिए - 6.50 से 7.65 प्रतिशत तक ।
75 लाख से अधिक की राशि के लिए - 6.50 से 7.60 प्रतिशत तक।
6. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया -
30 लाख तक की राशि के लिए - 6.70 से 7.65 प्रतिशत तक ।
30 से 75 लाख तक की राशि के लिए - 6.70 से 7.75 प्रतिशत तक।
75 लाख से अधिक की राशि के लिए 6.70 से 7.85 प्रतिशत तक।
7. कोटक महिंद्रा बैंक -
सभी राशि पर 6.55 प्रतिशत से शुरू ।
8.आईसीआईसीआई बैंक -
सभी राशि पर 6.70 से 7.55 प्रतिशत तक ।
9.एक्सिस बैंक -
सभी राशि पर 6.75 से 11.50 प्रतिशत तक ।
10.यस बैंक -
सभी राशि पर 6.70 प्रतिशत से शुरू ।
11.बंधन बैंक -
30 लाख तक की राशि और 30 से 75 लाख तक कि राशि के लिए - 6.40 से 13.50 प्रतिशत तक ।
75 लाख से अधिक राशि के लिए - 6.40 से 11.75 प्रतिशत तक ।
12.एचडीएफसी लिम.-
30 लाख तक की राशि और 30 से 75 लाख तक कि राशि के लिए - 6.70 से 8.45 प्रतिशत तक।
75 लाख से अधिक राशि के लिए - 6.70 से 8.60 प्रतिशत तक।
13 .एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस -
30 लाख तक की राशि और 30 से 75 लाख तक कि राशि के लिए- 6.70 से 7.85 प्रतिशत तक।
75 लाख से अधिक राशि पर - 6.70 से 8.05 प्रतिशत तक ।
14.बजाज फाइनेंस -
सभी राशि के लिए - 6.70 से 14.00 प्रतिशत तक ।
15. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस -
30 लाख तक की राशि और 30 से 75 लाख तक कि राशि के लिए- 6.99 से 12.00 प्रतिशत तक।
75 लाख से अधिक राशि पर - 7.15 से 12.00 प्रतिशत तक ।
16.आदित्य बिड़ला कैपिटल -
सभी राशि पर 9.00 से 12.50 प्रतिशत तक।
17. टाटा कैपिटल -
सभी राशि के लिए 6.70 से शुरू ।
18.एल एंड टी हाउसिंग फाइनेंस -
सभी राशि पर 6.75 से 7.75 प्रतिशत तक।
पुणे में होम लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज -
1. होम लोन का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन फॉर्म पूर्ण भरा हुआ हो।
2. 2 से 3 पासपोर्ट की आकार की फ़ोटो जो वर्तमान में खिंची हुई हो।
3. पहचान का प्रमाण के रूप में मुख्य रूप आधार कार्ड , अन्य में वोटर आईडी कार्ड / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड आदि।
4. निवास के प्रमाण में आधार कार्ड , वोटर आईडी कार्ड / पासपोर्ट / बिजली बिल / टेलीफोन बिल / राशन कार्ड आदि ।
5. आय के प्रमाण के रूप में विगत 3 माह की सैलरी स्लिप की प्रति नोकारीपेशा या वेतनभोगी होने की स्थिति में और स्व व्यवसायी या गैर-वेतनभोगी उधारकर्ताओं के लिए व्यवसाय का पता और पिछले छह महीनों के बैंक खाते का विवरण के साथ ही सीए द्वारा प्रमाणित फॉर्म 16 की प्रति ।
6. अन्य लोन के संबंध में प्रतिभूतियों का संक्षिप्त विवरण, (यदि पूर्व में कोई लोन लिया हो तो )।
पुणे में होम लोन लेने के लिए आवश्यक पात्रता -
1. भारत का नागरिक होना अनिवार्य, एनआरआई होने की स्थिति में विदेश में रहने संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
2.वेतनभोगी की उम्र 18 से 60 वर्ष और ग़ैरवेतनभोगी की 21 से 60 वर्ष होना चाहिये।
3.वेतनभोगी होने पर आवेदक की वार्षिक आय लगभग 1.80 लाख से अधिक हो और ग़ैरवेतनभोगी होने की दशा में कम से कम 2 वर्ष का 3 लाख तक का आईटीआर का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
4. यदि संयुक्त होम लोन लेना हो तो आवेदक से साथ दूसरे आवेदक का संबंध भाई, माता, पिता, जीवनसाथी अथवा जिससे खून का रिश्ता हो, का होना चाहिए।
पुणे शहर बाकी महानगरों की अपेक्षा थोड़ा महंगा है , इसलिए यदि आप पुणे में घर बनवाकर या खरीद कर सेटल होने की सोच रहे है तो आप अपने बजट को थोड़ा सा बढ़ा कर ही रखें। ताकि आप होम लोन लेने के बाद भविष्य में अपने ईएमआई के अतिरिक्त बोझ बच सकेंगे।

Recommended Reading
होम इंश्योरेंस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
May 18, 2020
10941+ views
अब हैदराबाद में सस्ती क़ीमत में आपके सपनों का घर: जानें कैसे ले सकते हैं होम लोन
October 13, 2022
4209+ views
पुणे में सस्ते होम लोन के नए अवसर आपके सपनों का घर पाने के लिए
January 31, 2025
3940+ views
दिल्ली में होम लोन के साथ उठाये बेहतर लाभ
January 31, 2025
3554+ views
बेंगलुरू में बेहतर होम लोन के साथ उठाये लाभ
January 31, 2025
3550+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41953+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39350+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29686+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27592+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21281+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!