Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
इंडोर प्लांट और वास्तु पर इनका असर
Table of Contents
मनी प्लांट
आपको भारत के लगभग सभी घरों में एक छोटी बोतल में मनी प्लांट का पौधा नज़र आ जाएगा। क्योंकि यहाँ वास्तु के रूप में मनी प्लांट बहुत लोकप्रिय है। न सिर्फ वास्तु, बल्कि फेंग शुई में भी ऐसा कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन आता है। यह आपके घर की हवा को भी बहुत अच्छे से शुद्ध करता है।
आप इस पौधे को अपने बेडरूम मेंं बेड के पास रख सकते हैं लेकिन इसे बिस्तर के सिरहाने या पैरों की तरफ नहीं रखना चाहिए, आप इसे किसी कोने में रख सकते है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा शुक्र ग्रह से जुड़ा है, इसलिए यह पति-पत्नी के बीच के रिश्ते मज़बूत बनाता है, इसलिए इसे बेडरूम में रखना बहुत अच्छा है। आप इसे अपने घर की दक्षिण-पूर्वी दिशा में भी रख सकते हैं।
बैम्बू प्लांट (बांस का पौधा)
फेंग शुई के मुताबिक, घर में बैम्बू प्लांट रखने से अच्छी सेहत, संपत्ति और समृद्धि आती है। आपने ध्यान दिया होगा की बहुत गिफ्ट शॉप 'लकी बैम्बू प्लांट' को गिफ्ट के तौर पर बेचते हैं। इसे दूसरों को गिफ्ट के तौर पर देना और घर में रखना भी बहुत अच्छा होता है।
वास्तु के मुताबिक बैम्बू प्लांट नेगेटिव एनर्जी को दूर कर के एक संतुलन बनाता है। इन पौधों का बढ़ना जीवन ऊर्जा का प्रतीक है। ये आसानी से बढ़ते हैं और इनकी देखभाल करना भी आसान है, इन्हें पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से बहुत अच्छे नतीजे मिलते हैं।
गुलाब और चमेली
ये पौधे अपनी खूबसूरती और महक के लिए जाने जाते हैं, इसके अलावा ये दोनों पौधे वास्तु में भी शुभ माने जाते हैं और इन्हें घर में रखना बहुत अच्छा होता है। कहा जाता है कि इन फूलों की खुशबू तनाव को कम कर के शांति और सुकून का अहसास दिलाती है।
इन्हें दक्षिण दिशा में लगाने से ये अच्छी तरह से बढ़ते हैं और यह भी कहा जाता है कि जिन घरों में ये पौधे लगाए जाते हैं, उन घरों में रहने वालों का रुतबा बढ़ता है।
कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए
- यह भी जानना ज़रूरी है कि कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए और जो एनर्जी ये पौधे लाते हैं उन्हें कैसे बढ़ाना है। इसलिए इन बातों को ध्यान में रखें-
- अपने पौधों की देखभाल करें, घर के आंगन में मरते/सड़ते पौधों को न रखे और अच्छे नतीजे के लिए सूखी पत्तियों को भी हटा दें।
- बेल वाले पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। ये दीवारों के सहारे बढ़ने लगते हैं और उन्हें नुकसान पहुँचाते हैं और अगर आपकी दीवारें खराब हो जाएँगी तो घर में नेगेटिव एनर्जी और मुसीबतें आ सकती हैं।
- गुलाब के अलावा, दूसरे कांटेदार पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये घर में नेगेटिव एनर्जी लाते हैं।
- बोनसाई प्लांट घर में लगाने के लिए नहीं होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये घर के मालिक और उनके बच्चो के लिए दुर्भाग्य लाते हैं।
Recommended Reading
वास्तु अनुसार पूजा का कमरा कैसे बनाएं – शुभ दिशा और सजावट के टिप्स
May 26, 2020
4621+ views
इंडोर प्लांट और वास्तु पर इनका असर
May 22, 2020
3266+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41951+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39348+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29684+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27583+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21278+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!