Loved what you read? Share it with others!
इसे पढ़े बिना भारत में घर खरीदना न करें – जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए
2- डाउन पेमेंट (अग्रिम भुगतान) के लिए बचत करें।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआईI) और नेशनल हाउसिंग बैंक ने यह कहा हैं कि कोई भी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी और बैंक किसी प्रॉपर्टी के उचित बाजार मूल्य के एक तय प्रतिशत से ज़्यादा का लोन नहीं दे सकती है। यह प्रतिशत लोन का मूल्य (LTV) अनुपात होता है। अगर आप 30 लाख रुपये तक का लोन चाहते है, आपको घर की कुल कीमत का 90% तक लोन के तौर पर मिल सकता है। 30 लाख से 75 लाख के बीच के लोन की LTV 80% है और 75 लाख से ऊपर के लिए यह 75% है।
50 लाख रुपये का घर खरीदने के लिए आपके पास कम से कम 10 लाख रुपये तैयार होने चाहिए, तब आप बाकी राशि लोन के तौर पर ले सकते हैं। इसलिए आपने कितनी बचत की है उसी के आधार पर आप अपने घर का बजट तय कर सकते हैं। या आप मासिक एसआईपी (SIP) और म्युच्युअल फंड जैसी स्कीम में इन्वेस्ट कर के अपनी बचत शुरू कर सकते हैं।
3- यह तय करें कि घर कहाँ खरीदना है
क्या आपने ऐसे इलाको की तलाश की है जो अभी तरक्की कर रहे हैं, क्योंकि पहले से विकसित इलाकों के बजाय ऐसी जगहों पर इन्वेस्ट करना ज़्यादा अच्छा होता हैं। पॉश इलाके बहुत महंगे होते हैं और वहाँ आपको अपनी पसंद की रेट पर घर नहीं मिल सकते है। जो इलाके अभी तरक्की कर रहे हैं वे अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जहाँ आप घर ख़रीद सकते हैं। अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं, तो शहर के बाहरी हिस्से में घर की तलाश करें। दूसरे शहरों में घर खरीदने जैसी बातें आपको लुभा सकती हैं, लेकिन यह अच्छा सुझाव नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें खरीददारों को नए शहर के बारे में कुछ भी नहीं पता था और वे फिर गलत प्रोजेक्ट में फंस गए।
आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि जिस इलाके में आप इन्वेस्ट कर रहे हैं वहाँ किराया कितना है, फिर से मकान बेचने पर क्या रेट होगा। इससे आपको पता चलेगा कि यहाँ इन्वेस्ट करना कितना जोखिम भरा/सुरक्षित होगा।
4- घर खरीदने के लिए सबसे अच्छे समय की तलाश करें
भारत में, गर्मियों के दौरान घर खरीदना बहुत लोकप्रिय है। क्योंकि इस समय बच्चों की गर्मियों की छुट्टियाँ होती हैं इसलिए परिवार का एक जगह से दूसरी जगह पर जाना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में बच्चों के स्कूल की पढ़ाई भी खराब नहीं होती है। चूँकि, गर्मी एक लोकप्रिय समय है, ऐसे में बहुत से बिल्डर हैं जो खरीददारों को आकर्षित करने के लिए खास छूट और ऑफर भी देते हैं, आप इस नज़र रख सकते हैं। यह ऑफर त्योहारों के समय भी होते हैं, इसलिए सही समय चुनना बहुत ज़रूरी है।
अगर आप दोबारा बिक रहे घर को खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सब्र रखें। कई ऐसे मकान मालिक हैं जो अपनी प्रॉपर्टी अच्छी कीमत पर बेचते हैं। आप अच्छे से मोल-भाव कर के घर ख़रीद सकते हैं, ऐसे इन्वेस्टर भी हैं जो अब सालों पहले खरीदी गई प्रॉपर्टी को 0% या उससे भी कम मुनाफ़े पर बेचना चाहते हैं। यही वह समय है जब आप ऐसे घर ख़रीद सकते हैं।
5- सही घर का चुनाव
आप चाहें घर रहने के लिए खरीद रहे हो या इन्वेस्ट करने के लिए, जल्दबाज़ी न करें। घर चुनने से पहले जितना संभव हो सके हर तरफ ज़्यादा से ज़्यादा विकल्पों की तलाश करें। बहुत सारे बिल्डर्स से बात करें, वहाँ रह रहे स्थानीय लोगो से बात करें और सिर्फ एक घर देख कर न खरीदें।
रिव्यु देखें, NoBroker जैसी अनुभवी टीम की मदद लें जो आपको घर के बहुत से विकल्प दिखाते हैं, एक बेहतरीन डील करवाते हैं, यहाँ तक कि आपकी तरफ से मोल-भाव भी करते हैं। यहाँ और ज़्यादा जानकारी लें। होम इंस्पेक्टर और बेहतरीन वकीलों की मदद लें ताकि आपके घर का अच्छी तरह से इंस्पेक्शन भी हो जाए और कानूनी दस्तावेज़ भी आसानी से तैयार हो सकें।
घर खरीदने के लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं, NoBroker इस काम में हर कदम पर आपकी मदद के लिए तैयार है। नीचे मैसेज लिखे या NoBroker पर विज़िट करें।
Recommended Reading
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27654+ views
घर खरीदना चाहिए या किराए पर लेना चाहिए? जानिए 2026 में ज़्यादातर भारतीय क्या चुनेंगे, और क्यों
January 31, 2025
3189+ views
इसे पढ़े बिना भारत में घर खरीदना न करें – जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए
May 26, 2020
2932+ views
क्या यह घर खरीदने का सही समय है? जी हाँ! आइए जानते हैं क्यूँ
May 22, 2020
2852+ views
मुंबई में 2026 के लिए सबसे ट्रेंडिंग इन्वेस्टमेंट लोकैलिटी कौन सी है?
January 31, 2025
2783+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41982+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39411+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29715+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27654+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21326+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!