Loved what you read? Share it with others!
आपके लिविंग रूम के लिए वास्तु टिप्स
5- लिविंग रूम का दरवाज़ा
लिविंग रूम के दरवाज़े को कमरे की पूर्वी या उत्तरी दिशा में रखने की कोशिश करनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, धन-दौलत, अच्छी सेहत और उन्नति आती है। जब दरवाज़ा दक्षिणी, उत्तरी-पूर्वी या दक्षिणी-पूर्वी दिशा में होता है, तो इससे सफलता आती है।
6- लिविंग रूम के रंग
अपने लिविंग रूम के लिए सही रंगों को चुनने के लिए थोड़ी मेहनत की ज़रूरत होती है, रंगों का चुनाव कमरे की दिशा के हिसाब से करना चाहिए। पूर्वी दिशा के कमरों के लिए सफ़ेद रंग सही रहता है और पश्चिमी दिशा के कमरों के लिए नीला रंग सही रहता है। आमतौर पर लिविंग रूम के लिए इन रंगो का इस्तेमाल किया जा सकता है-
- हल्का पीला
- हल्का हरा
- गहरा पीला/मटमैला
7- लिविंग रूम में बीम
वास्तु के हिसाब से हमेशा किसी भी कमरे में बीम के नीचे सोना या बैठना मना किया जाता है। लिविंग रूम भी इससे अलग नहीं है, ऐसा कहा जाता है, कि बीम के नीचे बैठने से नकारात्मक ऊर्जा आती है, जो परिवार में तनाव और उलझन बढ़ाती हैं।
8- लिविंग रूम में फूल
हम में से कई लोग अपने लिविंग रूम को फूलों से सजाना पसंद करते हैं, क्योंकि फूलों की खुशबू हमारे मन को भी प्रसन्न करती है और ये उस जगह को भी खूबसूरत और खुशनुमा बना देती है। आजकल कई लोग घर की सजावट में नक़ली फूलों का भी काफ़ी प्रयोग करने लगे हैं, जबकि वास्तु के हिसाब से यह बिल्कुल गलत है। नक़ली फूल, सूखे फूल और कैक्टस बहुत अशुभ माने जाते हैं। यह कमरे की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करते हैं।
9- उपकरण और फर्नीचर रखने की जगह
उपकरणों, ख़ासकर टेलीवीज़न को हमें अपने कमरे की दक्षिणी-पूर्वी दिशा में ही लगाना चाहिए। यदि हम इसे दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में लगाएंगे तो हमें टेलीवीज़न के साथ काफ़ी परेशानियां हो सकती हैं। उत्तरी-पश्चिमी दिशा में रखने पर हमारा ध्यान और दिमाग़ इस पर केंद्रित नहीं हो सकेगा, जिससे हमारा और हमारे परिवार का काफ़ी सारा कीमती समय बर्बाद हो सकता है।
AC या कूलर को पश्चिमी, पूर्वी या उत्तरी-पश्चिमी दिशा में रख सकते हैं, लेकिन इसे दक्षिणी-पूर्वी स्थान पर लगाने से बचना चाहिए। यदि आपके पास झूमर है, तो आपको इसे कमरे के बीच में ना लगाकर इसे कमरे की दक्षिणी या पश्चिमी दिशा में लगाना चाहिए। कमरे की उत्तरी-पूर्वी दिशा में भारी फर्नीचर ना लगाकर, हो सके तो इस दिशा को ख़ाली ही रखना चाहिए।
10- लिविंग रूम में कला कृतियाँ
यदि आप अपने लिविंग रूम में पेंटिंग या अन्य कोई कलाकृति लगाने जा रहें है तो ऐसी पेंटिंग्स या चित्र चुनें, जो प्राकृतिक दृश्यों की तरह सुंदर भी हों और जीवंत भी लगें। युद्ध, जंगली जानवरों और यहां तक कि परिवार के मृतक सदस्यों के चित्र और पेंटिंग्स भी लिविंग रूम की दीवारों पर नहीं लगाना ही अच्छा होता है।
वास्तु शास्त्र द्वारा हम अपने घरों में प्रवाहित होने वाली ऊर्जा को सुधार सकते हैं, वास्तु के और दूसरे तरीक़ों के बारे में यहाँ से सीखें। यदि आप महसूस करते हैं कि आपके घर को वास्तु के हिसाब से सुधारना मुश्किल है, तो हम NoBroker पर आपके लिए ऐसा घर ढूंढ सकते हैं, जो वास्तु के नियमों के अनुसार बना हो। और जानने के लिए NoBroker.com पर सम्पर्क करें।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41976+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39397+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29708+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27625+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21318+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!