Loved what you read? Share it with others!
सर्दियों के लिए करें अपने घर को तैयार: आरामदायक और सुरक्षित बनाने के आसान तरीके
ख़ाली जगहों को भरें
पुराने घरों में, ख़ासकर इंडिपेंडेंट घर और बंगलों में, इस बात का ध्यान रखने की ज़रूरत होती है कि आप छत, दीवार, और खिड़कियों में आई दरारों को समय रहते भर दें। कई बार हम देखते हैं कि दरवाजों/खिड़कियों और दीवारों में समय के साथ दरारें आ जाती हैं। इन दरारों और ख़ाली जग़ह से ठंडी हवा घर के अंदर आने लगती है, इसे रोकने के लिए आप इन दरारों को पुट्टी या दरारों को भरने वाली किसी दूसरे मटेरियल (ये अमेज़न पर उपलब्ध होती है) से भर सकते हैं। इससे आपका घर ज़्यादा गर्म रहेगा और अगर आप हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी बिजली का ख़र्च भी बचेगा।
फ़र्श को कवर कर दें
अगर आपके घर में फ़र्श पर ग्रेनाइट, मार्बल या पत्थर की टाइल्स बिछी हुई हैं, तो आपने महसूस किया होगा कि सर्दियों में ये बहुत ठंडी हो जाती हैं। यहाँ तक कि लकड़ी का फर्श भी ठंडा हो जाता है! ऐसे में ये तो तय है कि आप नंगे पाँव फ़र्श नहीं चल सकेंगे। जब ऐसा हो, तो फ़र्श पर कालीन या ज़्यादा से ज़्यादा जग़ह कवर करने वालें गलीचों पर थोड़े पैसे ख़र्च करना एक बेहतर आईडिया होगा। कालीन और गलीचा गर्मी को घर में ही रखने में मदद करते हैं जिससे घर गर्म रहता है। इससे घर में आप नंगे पाँव घूम सकते हैं। ये आरामदायक होने के साथ साथ घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं।
चीज़ों को आरामदायक बनाएँ
अगर आपका घर बड़ा है, तो शीट और कवर वाली चेयर या आरामदायक सोफ़ा भी घर में गर्मी का माहौल बनाने में मदद करता है। आप अपने बिस्तर और सोफ़े पर तकिए, मख़मल के कवर और कम्बल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जितना ज़्यादा आप इन घरेलू सर्दियों के सामान का इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही कम ज़रूरत होगी आपको रूम हीटर या चिमनी की।
घर में लगे उपकरणों की जाँच
अगर आपके पास हीटर, एचवीएसी सिस्टम (घर के तापमान को ज़रूरत के हिसाब से ठंडा और गर्म बनाए रखने वाला सिस्टम), एयर प्यूरीफायर या इलेक्ट्रोनिक चिमनी है, तो इनकी जाँच कर लें। इन उपकरणों का सर्दियों में सही से काम करना ज़रूरी होता है, इसलिए सर्दियों के आने का इंतजार ना करें। अगर आपके पास विंडो AC है, तो इसे उतार दें और खिड़कियों को बंद कर दें। हीटर और एचवीएसी सिस्टम की अच्छी तरह जांच कर लें इससे ये सर्दियों के दौरान ख़राब नहीं होंगे और मौसम के अंत तक अच्छे से काम करेंगे।
अगर इनमें से कुछ भी आपके काम नहीं आता तो हम एक ऐसा घर ढूंढने में आपकी मदद कर सकते हैं जो सर्दियों के लिए ज़्यादा अनुकूल हो। NoBroker पर जाएँ और अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से अपनी पसंद की लोकेशन पर घर चुनें।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41965+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39373+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29694+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27607+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21293+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!