Loved what you read? Share it with others!
जानें अपने घर की दीवारों को सुरक्षित और सुंदर रखने के आसान तरीके
ऐसे वक़्त में अपनी दीवारों को नुकसान से बचाने के लिए आपको दो काम करने की ज़रूरत होती है। पहला तो इस काम के लिए सही प्रोफेशनल मूवर्स एंड पैकर्स को ढूँढना चाहिए। और दूसरा तरीका है कि घर शिफ्ट करते समय फोम शीट या थर्मोकोल शीट का इस्तेमाल करके अपनी दीवारों को बचाना चाहिए और कोनों को ख़राब होने से बचाने के लिए स्प्लिट पूल नूडल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन सही मूवर्स एंड पैकर्स की मदद लेना ही सबसे आसान तरीका हैं क्योंकि उनके पास बिना नुकसान पहुँचाए सामान को शिफ्ट करने का अनुभव और स्किल दोनों ही होते हैं।
बरसात के दौरान
आप बारिश का मौसम में अक्सर देखते होंगे कि आपकी दीवार बाहर के साथ -साथ अंदर से भी खराब दिखाई देने लगती है। इनमें सीलन आने लगती है और ये पानी सोखने लगती हैं। पानी के धब्बे छोड़ने और फफूंद लगने के साथ-साथ ये आपकी दीवारों को कमज़ोर भी बनाती हैं।
ऐसे में, आपको सही पेंटर को कॉल करने की ज़रूरत है, जो आपके घर की दीवारों के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों के लिए सही पेंट चुनने में आपकी मदद कर सकते हैं। आमतौर पर सिलिकॉन-बेस्ड पेंट ही सही होते हैं क्योंकि ये ना सिर्फ दीवारों को सीलन से बचाते हैं बल्कि उन पर फफूंद भी नहीं लगने देते हैं।
जब कहीं से पानी लीक हो रहा हो
पानी से दीवार तब ख़राब होती है जब किसी पाइप के टूटने, लीक होने या छत की टंकी में से पानी लीक हो रहा होता है। ऐसे मामले में भी आपको दीवार पर सीलन से बने धब्बों, पानी के निशान या फफूंद और सड़न पर नज़र रखनी चाहिए।
इस मामले में आपको सबसे पहले किसी अच्छे प्लम्बर को बुलाना चाहिए जो लीक का पता लगाकर उसे ठीक करने का काम करेगा। असली परेशानी का हल निकाले बिना फिर से पेंट करवाने से कोई फायदा नहीं होता है। लीकेज को ठीक करवाने के बाद पहले दीवार को पूरी तरह से सूखने देना चाहिए और उसके बाद ही दीवार को हुए नुकसान को ठीक करवाना चाहिए।
इस बात का हमेशा खयाल रखना चाहिए कि पेंट के पूरी तरह से सूख जाने के बाद ही बेहतर नतीजे की उम्मीद की जा सकती है। इसलिए कभी भी बारिश के मौसम में या सीलन वाली दीवारों पर पेंट नहीं करवाना चाहिए।
याद रखें कि सिर्फ अनुभवी मूवर्स एंड पैकर्स, पेंटर और प्लम्बर ही आपको सही राय दे सकते हैं और आपकी दीवारों को हमेशा नई नज़र आने में आपकी मदद कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी आपको NoBroker पर मिल सकते हैं!
Recommended Reading
घर में पानी से होने वाले नुकसान को पहचानें और रिपेयरिंग पर खर्च होने वाले हज़ारों बचाएँ
January 31, 2025
6215+ views
आपके घर को बेबी प्रूफ़ करने के लिए उपयोगी टिप्स (सुझाव)
January 31, 2025
5406+ views
जानें अपने घर की दीवारों को सुरक्षित और सुंदर रखने के आसान तरीके
January 31, 2025
5380+ views
अपने फर्नीचर की देखभाल करने के 5 आसान तरीके
January 31, 2025
5302+ views
अपने घर को ब्रेक-इन (अवैध तरीके से घर में घुसने) से सुरक्षित रखने के 5 तरीके
January 31, 2025
5255+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
42036+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39515+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29764+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27720+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21373+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!