Table of Contents
Quality Service Guarantee Or Painting Free
Get a rental agreement with doorstep delivery
Find the BEST deals and get unbelievable DISCOUNTS directly from builders!
5-Star rated painters, premium paints and services at the BEST PRICES!
Loved what you read? Share it with others!
बैंगलोर के 5 ऐसे बेहतरीन इलाके जहाँ सबसे अच्छे स्कूल हैं
Table of Contents
कोरमंगला, बैंगलोर में सबसे अच्छे स्कूल
एक पुराना व अच्छी तरह बसा हुआ पड़ोस होने के कारण कोरमंगला में बहुत से प्रीस्कूल, प्ले स्कूल व हाई स्कूल के साथ-साथ कुल मिलाकर 50 स्कूल हैं। कोरमंगला में रहने की दूसरी अच्छी बात यह है कि यहाँ पर इंटरनेशनल/ अंतर्राष्ट्रीय स्कूल, सी.बी.एस.ई (CBSE) स्कूल, आईसीएसई(ICSE) स्कूलों के साथ-साथ कॉन्वेंट और सरकारी स्कूल भी हैं। कोरमंगला में अच्छे स्कूलों के इतने सारे विकल्प उपलब्ध हैं कि आपको उनमें से अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा स्कूल चुनने में दुविधा होगी। कोरमंगला में सबसे मशहूर और जाना-माना आईसीएसई(ICSE) स्कूल, बेथनी हाई स्कूल है और सबसे जाना माना सीबीएसई(CBSE) स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल है। [caption id="attachment_5068" align="aligncenter" width="448"]
National Public School[/caption]
इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, बैंगलोर में सबसे अच्छे स्कूल
इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी बैंगलोर का निर्विवाद टेक्नोलॉजी केंद्र/हब है और देश की कुछ शीर्ष/सबसेअच्छी और सम्मानित कंपनियों के आवास के लिए भी जाना जाता है। काम करने की बहुत अच्छी जगह होने के साथ-साथ यहाँ आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूलों की भी कोई कमी नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में 10 प्रतिष्ठित स्कूल हैं, जिनमें से आपको आईसीएसई(ICSE), सीबीएसई(CBSE) और आईजीसीएसई(IGCSE) स्कूलों में से चुनने के लिए विकल्प मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में सबसे ज़्यादा जाने माने और लोकप्रिय स्कूल, एबेनेजर इंटरनेशनल स्कूल, क्राइस्ट अकादमी और ट्रीम्स वर्ल्ड स्कूल हैं। [caption id="attachment_5069" align="aligncenter" width="500"]
Ebenezer International School[/caption]
व्हाइटफील्ड, बैंगलोर में अच्छे स्कूल
किसी समय का यूरोपीय और यूरेशियन आबादी वाला वाइटफील्ड, आज बहुत सी कंपनियों और बिल्डर्स के आने के कारण एक तेज़ी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बन गया है। यदि आप वाइटफील्ड या वाइटफील्ड के आस-पास रहते हैं तो आपको यह जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि वाइटफील्ड में 16 अच्छे स्कूल हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। इनमें से सबसे ज़्यादा जाने-माने स्कूल हैं - विबग्योर हाईस्कूल,द डींस अकादमी, और अगर आप प्रीस्कूल ढूंढ रहे हैं तो द बैंगलोर स्कूल देखें। [caption id="attachment_5070" align="aligncenter" width="500"]
Vibgyor High school[/caption]
HSR लेआउट, बैंगलोर में सबसे अच्छे स्कूल
होसूर-सरजापुर रोड लेआउट या HSR लेआउट दुसरों की तुलना में एक नई और अच्छी तरह से पूरी योजना के साथ(वेल-प्लांड) बनाई हुई जगह है। शांत सड़कें , पार्क, और भी बहुत कुछ होने के साथ-साथ अपने बच्चे के पालन पोषण के लिए यह बैंगलोर में एक अच्छा स्थान है। HSR में नर्सरी से हाई स्कूल तक लगभग 14 सबसे अच्छे स्कूल हैं। यहाँ जिन स्कूल को आप देख सकते हैं, वो हैं नेशनल पब्लिक स्कूल और लॉरेंस स्कूल । [caption id="attachment_5071" align="aligncenter" width="500"]
Lawrence School[/caption]
सरजापुर, बैंगलोर में सबसे अच्छे स्कूल
सरजापुर किसी समय में शांत और अनूठा एक कपडा उत्पादन केंद्र हुआ करता था, पर अब बैंगलोर में तेज़ी से हो रहे विकास और बढ़ोतरी के साथ यह भी आस-पास की हर सुविधा से जुड़ गया है और एक आधुनिक शहर में बदल गया है। सरजापुर मे कुल 17 स्कूल हैं और इनमें से कुछ तो बैंगलोर के सबसे अच्छे स्कूलों की श्रेणी में आते हैं। ओक्रिज इंटरनेशनल स्कूल और सिंधु इंटरनेशनल स्कूल, ये दो वे स्कूल हैं जिन्हें आप ज़रूर देखें। अगर आप व्हाइटफील्ड - सरजापुर रोड से थोड़ी दूर और चल सकते हैं तो आप द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर और इन्वेन्चर अकादमी जैसे स्कूलों पर भी नज़र डाल सकते हैं। [caption id="attachment_5072" align="aligncenter" width="500"]
Oakridge International School Bangalore[/caption]
अगर आप इनमें से किसी भी स्कूल के आसपास एक घर लेने की सोच रहे हैं तो बस 'नो ब्रोकर/NoBroker' पर जाएं और मालिकों द्वारा पोस्ट किये गए किराए या बिक्री वाले घरों में से अपनी पसंद का घर पाएं| हमारे रिलेशनशिप मैनेजर आपको आपके बजट के हिसाब से सबसे अच्छा घर दिलवाने में आपकी मदद करेंगे।
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41901+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39262+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29631+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27523+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21232+ views
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!