Loved what you read? Share it with others!
लॉकडाउन के बाद ये सावधानियां ज़रूर रखें - सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें
- जब भी घर से बाहर निकलें तब मास्क ज़रूर पहनें। अगर आप अपनी कॉलोनी या सोसाइटी के अंदर भी टहलने जा रहे हैं, तो भी आपको मास्क पहनना चाहिए।
- सामाजिक समारोह में जाने से बचें। लॉकडाउन के बाद उन सभी लोगों से मिलने का बहुत मन करेगा जिन्हें आपने उस दौरान बहुत याद किया था लेकिन एक साथ बहुत सारे लोगों से ना मिलें। जितना हो सके फोन कॉल या वीडियो कॉल पर बात करें।
- एक सेफ्टी किट बना कर अपने साथ रखें। एक फर्स्ट ऐड किट की तरह सेफ्टी किट में ये सब होना चाहिए-
-
- एक फेस कवर - इससे आप बार-बार अपने चेहरे को छूने से बचेंगे।
- हैंड सेनिटाइज़र - कहीं भी जाने से पहले इसे साथ ले जाना ना भूलें।
- हाथों का साबुन- बाहर जाते समय खुद का साबुन ले कर जाना अच्छा रहता है।
- ग्लव्ज़ - लिफ्ट बटन, एटीएम आदि जैसी लोगों के ज़्यादा संपर्क में आने वाली सतहों को छूते समय ग्लव्ज़ बहुत ज़रूरी है।
- टाॅयलेट सीट सेनिटाइज़र और टिश्यू पेपर- अगर आप ऑफ़िस में या बाहर कहीं भी वाॅशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये दो चीज़ें आपके पास होनी ही चाहिए।
- टिश्यू - अगर आपको सर्दी या एलर्जी के कारण खांसी/छींक आती है तो हमेशा खांसते समय अपने मुँह पर एक टिश्यू रखें और इसका इस्तेमाल करके तुरंत डस्टबिन में फेंकना ना भूलें।
- टैक्सी, कैब या ऑटो में दूसरी सवारी के साथ ना बैठे। कैब में मास्क पहन कर पीछे वाली सीट पर बैठें।
- बाहर सड़कों पर ज़्यादा समय ना बिताऐं खासकर की तब जब आपके पास खुद का साधन ना हो। अपनी कंपनी से बात करके देखें ताकि आप उस समय काम पर जा सके जिस समय ज़्यादा लोग बाहर नहीं होते हैं।
- अगर आप ट्रेन, मेट्रो, बस से सफर कर रहे हैं तो रेलिंग और पैसे छूते समय ग्लव्ज़ का इस्तेमाल करें। इ-वाॅलेट या पास का इस्तेमाल करें और अगर नहीं कर पा रहे तो कुछ भी छूने के बाद तुरंत सेनिटाइज़र लगाएँ।
- भीड़ भाड़ वाली लिफ्ट में जाने से बचें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें या दूसरी लिफ्ट का इंतज़ार करें। अगर आप सीढ़ियों या एस्केलेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनकी रेलिंग को हाथ ना लगाएँ।
- काम पर, ये ध्यान रखें कि आपकी टेबल पर टिश्यू और सैनेटाईज़र ज़रूर होने चाहिए l ऑफ़िस जाते ही अपनी डेस्क, माउस, कीबोर्ड और स्क्रीन को सेनिटाइज़र या अल्कोहाॅल से साफ करें।
- काम करने की जगह पर साथी कर्मचारियों और अपने बीच पर्याप्त दूरी बनाकर रखने की कोशिश करें। कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें।
- अगर आपको मीटिंग रखनी है तो कॉल पर रखें, खास तौर पर तब, जब मीटिंग में 5 से ज़्यादा लोग शामिल होने वाले हों।
- कागज़ का इस्तेमाल कम कर दें, डिजिटल रूप से डॉक्यूमेंट भेजें और एक ई-सिग्नेचर बनाएँ। इससे आप ज़्यादा काग़ज़ के संपर्क में आने से बचेंगे।
- अगर आप ऑफ़िस में खाना खाते हैं तो अपने खुद के बर्तन ले कर जाएं, दूसरों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन का इस्तेमाल करने से बचें।
- घर पहुंचते ही सबसे पहले अपने हाथ धोएं। अगर हो सके तो नहा लें।
- समय समय पर घर की सफाई करें और सेनिटाइज़ करें। सफाई कैसे करनी है, यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।
- हो सके तो अपने घर, अपार्टमेंट या ऑफ़िस को प्रोफेशनल लोगों से सेनिटाइज़ करवाएं। ऐसा तब तक कराया जाना चाहिए जब तक कोरोनावायरस का एक भी मामला ना रहे।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41968+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39387+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29702+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27614+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21300+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!