Loved what you read? Share it with others!
लॉकडाउन में खुद का ध्यान रखना क्यों है जरूरी? जानिए कारण और टिप्स
- खुद की देखभाल करना एक एक्टिव विकल्प है; आपको अपने शेड्यूल से इनके लिए समय निकालने की ज़रूरत है, और अगर आप इसे और बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसके बारे में दूसरों को भी बताना चाहिए। इस बात पर ध्यान दें कि आप क्या करते हैं, क्यों करते है और इससे आपको कैसा महसूस होता है।
- ऐसे कामों की लिस्ट बनाएँ जिन्हें आप बंद करने की कोशिश करेंगें, इस लिस्ट में ऐसे कामों को शामिल करें जिनके बारे में आप महसूस करते हैं कि ये आपको पसंद नहीं है और आप करना नहीं चाहते हैं। उदाहरण के लिए - रात में ई-मेल चेक नहीं करना, किसी समारोह में न जाना, खाना खाते समय फ़ोन कॉल या मैसेज का जवाब न देना, सोने से पहले फ़ोन का इस्तेमाल न करना इत्यादि।
- एक सेहतमंद और संतुलित डाइट लें।
- ऐसे काम करे जिससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। आपको हर रात कम से कम 7-8 घंटे अच्छी नींद की ज़रूरत होती है।
- चूँकि कसरत करना हमारे भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसलिए रोज़ाना कसरत करने की आदत डालें। इस तरह की कुछ आसान कसरतों से शुरुआत करें और फिर कुछ ऐसा करें जिसमें आपको मज़ा आता है।
- अपनी सेहत पर नज़र रखें और नियमित तौर पर चेक-अप करवाएं, खुद से कोई दवाई न लें और अपने शरीर से मिल रहे संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें।
- आराम करना और ध्यान लगाना सीखें, आप जब भी तनाव महसूस करें तो कुछ रिलैक्स करने वाली कसरत करने की कोशिश करें।
- अपने परिवार वालों के साथ फिर से जुड़ें, उनके साथ बिताए जाने वाले वक्त का आनंद लें।
- हर दिन कुछ ऐसा करें जिससे आप आराम महसूस करते हैं और आपका मूड भी अच्छा हो जाता है। यह बाग़बानी करने से लेकर, सैर करना, खाना पकाना और अपने पालतू पशु के साथ खेलने तक, कुछ भी हो सकता है। दिन भर में कम से कम 30 मिनट का समय इन कामों के लिए निकालें।
- हँसने के मौके ढूंढे, सबके अच्छा तरीका है कि आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को कॉल करें और उनसे बात करें। खबरों और अपने आस-पास की बातों पर ध्यान न दें, हल्की-फुल्की बातों पर चर्चा करें और मज़ा लें।
- जब आप तनाव में हो या भावुक हो तो खाना न खाएँ।
- अपनी उपलब्धियों और ख़ुशियों का हिसाब-किताब रखना शुरू करें।
- कुछ ऐसा पढ़ें या देखें जिससे आपको प्रेरणा मिलती है या जोश आता है।
- हमारे आस-पास संघर्ष कर रहे लोगों की अपने हिस्से का समय, पैसा या साधन दे कर मदद करें।
- कुछ क्रिएटिव करें जैसे कि ड्राइंग करें, कुछ लिखें, पेंट करें या कोई इंस्ट्रूमेंट बजाएँ।
- देर तक नहाएँ, इससे आपको आराम मिलेगा और कुछ अपने लिए फ़ुरसत भी मिल जाएगी।
- अपनी जगह को अपने जैसा बनाएँ। कबाड़ से छुटकारा पाएँ और फ़ालतू की चीज़ें जमा न करें। अपने आस-पास ऐसी चीज़ें रखें जिससे आपको खुशी और आराम मिलता है। अस्त-व्यस्त रहना अच्छी बात नहीं है, इसलिए हमेशा अपने आस-पास सफाई रखें
- फेस पैक लगाने से लेकर बॉडी स्क्रब करने, और नेल पेंट करने को भी अपनी देखभाल के कामों में शामिल करें। कुछ ऐसा करें जिसमें आपको मज़ा आता हो, जो आपको खूबसूरत दिखने और अच्छा महसूस करने में मदद करते हैं।
Recommended Reading
घर में पानी से होने वाले नुकसान को पहचानें और रिपेयरिंग पर खर्च होने वाले हज़ारों बचाएँ
January 31, 2025
6205+ views
आपके घर को बेबी प्रूफ़ करने के लिए उपयोगी टिप्स (सुझाव)
January 31, 2025
5397+ views
जानें अपने घर की दीवारों को सुरक्षित और सुंदर रखने के आसान तरीके
January 31, 2025
5371+ views
अपने फर्नीचर की देखभाल करने के 5 आसान तरीके
January 31, 2025
5294+ views
अपने घर को ब्रेक-इन (अवैध तरीके से घर में घुसने) से सुरक्षित रखने के 5 तरीके
January 31, 2025
5247+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41994+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39441+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29728+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27679+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21342+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!