Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
छोटे घर को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए इन रंगों का करें इस्तेमाल!
Table of Contents
ग्रे (धूसर)
इस रंग के साथ आपको ज़रा सी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ग्रे का सही शेड चुनना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आप एक ऐसा शेड चुनते हैं जो बहुत डार्क है, तो इससे आपका घर सुस्त और फीका नज़र आ सकता है। आप ट्रिम के लिए हल्का ग्रे और इससे मिलते-जुलते रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपका घर भी बड़ा नज़र आएगा। यह एक शानदार रंग है, और अगर आप इस रंग का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके घर को बेहद खूबसूरत बना देगा।
न्यूट्रल शेड्स
औकर (ochre), टौप (taupe), टैन (tan) जैसे रंग छोटे घरों के लिए काफी अच्छी पसंद होते हैं। ये आपकी आंखों को चुभते भी नहीं है और न ही इन्हें देखने से आपकी आँखों में को थकान महसूस होती है। यह सभी तरह के रंगों के साथ अच्छे लगते हैं और अगर आप इनके साथ गहरे या अलग-अलग रंगों वाले फर्नीचर से अपने घर को सजाते हैं तो फिर यह सोने पे सुहागा वाली बात होगी। इससे आपका रूम खुला-खुला लगता है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि ये कलर कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते।
गहरा नीला (डार्क ब्लू)
लोग अक्सर डार्क ब्लू जैसे रंगों का इस्तेमाल करने से कतराते हैं, लेकिन इस तरह के रंगों के साथ अच्छी बात यह होती है कि ये खुद ही बहुत कुछ कह देते हैं। अगर आपका घर छोटा है और आपके कमरे में आकर्षक फर्नीचर रखने की ज़्यादा जगह नहीं है तो आप की दीवार का रंग इसकी कमी नहीं महसूस होने देगा। ध्यान रहे कि यह एक बोल्ड कलर है, इसलिए कुछ कॉन्ट्रास्ट और बैलेंस के लिए इनके साथ कुछ हल्के शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
पेस्टल शेड्स
पाउडर ब्लू, बेबी पिंक, लाइट ग्रीन, लैवेंडर आदि हल्के रंग सिर्फ बेडरूम या बच्चों के कमरों में ही इस्तेमाल किए जाने वाले रंग नहीं हैं। ये रंग सॉफ्ट और आरामदायक होते हैं और आप इनका इस्तेमाल घर के किसी भी कमरे के लिए कर सकते हैं। जब आप पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल करते हैं तो आप देखेंगे कि यह लाइट को रिफ्लेक्ट करता है और कमरे की ब्राइटनेस को बढ़ाता है जिससे आपके छोटे से घर में एक बहुत ही अच्छा और आरामदायक माहौल बन जाता है।
अगर आपको लगता है कि आपका छोटा घर आपके बढ़ते हुए परिवार के लिए कुछ ज़्यादा ही छोटा है, तो एक बेहतर घर ढूंढने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप घर नहीं बदलना चाहते हैं, तो NoBroker की पेंटिंग सर्विस पर बेहतरीन डील पाने के लिए यहां क्लिक करें।
Recommended Reading
वास्तु के अनुकूल 5 रंग और कहाँ-कहाँ उनका उपयोग करना चाहिए
January 31, 2025
13667+ views
छोटे घर को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए इन रंगों का करें इस्तेमाल!
January 31, 2025
6820+ views
अपने घर के लिए बेहतरीन पेंट चुनने के 5 कारगर और आसान तरीके
January 31, 2025
5211+ views
साल 2026 का पेंटोन कलर क्या है? जानें और अपने घर में इसे कैसे अपनाएं!
January 31, 2025
2977+ views
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41942+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39333+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29667+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27576+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21268+ views
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!