Loved what you read? Share it with others!
अपना ख़ुद का सुंदर और शांति देने वाला ज़ेन गार्डन कैसे बनाएँ
जिन चीज़ों की आपको ज़रूरत पड़ेगी, वो हैं
- मापने की टेप
- रेत ( ऐसी रेत का इस्तेमाल करें जो किसी भी तरह का आकार या शेप ले सके) या कंकड़/बजरी का इस्तेमाल आप अपने बगीचे के साइज़/माप के हिसाब से कर सकते हैं।
- खुदाई करने के काम आने वाला/खुरपा/फावड़ा
- थापी
- लेवल/समतल
- 2/4 या ज़रूरत के हिसाब से अलग-अलग लम्बाई के बांस
- बड़े पत्थर
- रेक
ज़ेन गार्डन बनाने के ज़रूरी स्टेप्स
- आपको अपना गार्डन बनाने के लिए जितने भी जगह की ज़रूरत है, पहले उसे माप लें और मार्क/चिह्नित कर दें। अगर आप खुदाई करना चाहते हैं, तो पहले उस जगह को मार्क/चिह्नित करें और फिर फावड़े का इस्तेमाल करके उस जगह से मिट्टी को हटाएँ। जिस जगह को आपने चुना है उसका शेप/आकार चौकोर या आयताकार रखें।
- उसके बाद बॉउंड्री बनाकर इस जगह को ठोस रूप दें। लकड़ी के तख्ते या बांस को एक साथ कील से जोड़ें और साथ ही मार्क की गई जगह को 4 इंच की गहराई तक खोदें।
- अगर जगह बड़ी है तो बॉउंड्री को बजरी/कंकड़ से भरें और अगर जगह छोटी है तो आप रेत का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आपने जो जगह चुनी है वहाँ बजरी/कंकड़ या रेत फैलाएं और इसके लिए एक लेवल निर्धारित करने के बाद टैम्पर का इस्तेमाल करके उस लेवल तक बजरी/कंकड़ या रेत को एक समान रूप से फैला दें और अच्छी तरह से पैक कर दें।
- पूरे गार्डन में अपनी चुनी हुई चट्टानों को रखें। और भी बेहतर होगा अगर आप उन चट्टानों को चुनें जिनसे आपका किसी तरह का जुड़ाव हो या जिनकी आपके जीवन में कुछ ख़ास जगह हो। गार्डन ऐसा होना चाहिए जो प्रकृति के साथ आपके रिश्ते को दिखाए इसलिए इस एक्टिविटी के दौरान आप पूरा-पूरा समय लें।
- चूँकि अब आप चट्टानों को रख चुके है,उसके बाद आप रेक का इस्तेमाल करके चट्टानों के चारों ओर पानी का झरना बना सकते है और रेत या बजरी का इस्तेमाल करके सीधी रेखाएं बंना सकते हैं |
अपने मन मुताबिक़ ज़ेन गार्डन बनाने के बाद आप देखेगें कि कैसे आपके द्वारा बनाया गया पैटर्न प्रकृति के प्रभावों से बदलता हैं। इन छोटी छोटी गतियों और बदलावों के आधार पर आप हर दिन अपने डिज़ाइन बदल सकते हैं।
अगर आपका ज़ेन गार्डन आपकी बाहरी जगह के बहुत बड़े हिस्से में फैला हुआ है तो आप रोशनी, बुद्ध मूर्तियों आदि जैसी अन्य सुविधाओं को लगाने के बारे में भी सोच सकते हैं।
अगर आपके पास कोई बाहरी जगह नहीं है तो आप एक रेडी मेड बॉक्स ( सिगार बॉक्स एक अच्छा ऑप्शन है) या ख़ुद के बनाए हुए बॉक्स का इस्तेमाल कर अपना ख़ुद का डेस्कटॉप ज़ेन गार्डन भी बना सकते हैं।
बॉक्स को अच्छी तरह से बंद करें ताकि रेत बाहर ना निकल सके| आप चट्टानों की जगह पर कंकड़ रख सकते हैं और अपना खुद का रेक और वॉयला बना सकते हैं| अब आपका जेन गार्डन बनकर तैयार हो गया है!
Recommended Reading
भारत में इस साल के 5 नए सजावट ट्रेंड | घर को बनाएं स्टाइलिश और मॉडर्न
January 31, 2025
2466+ views
अपना ख़ुद का सुंदर और शांति देने वाला ज़ेन गार्डन कैसे बनाएँ
January 31, 2025
2147+ views
NoBroker Interior Design Tips & Ideas Testimonials
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41977+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39399+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29708+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27628+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21320+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!