Loved what you read? Share it with others!
घर में पानी से होने वाले नुकसान को पहचानें और रिपेयरिंग पर खर्च होने वाले हज़ारों बचाएँ
बाहरी खिड़कियाँ
दरवाज़ों की तरह खिड़कियाँ भी मौसम की मार झेलती हैं और इनके साथ भी वही समस्याएं होती हैं। अगर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो पानी खिड़की के नीचले हिस्से और उसके शीशे को नुकसान पहुंचा सकता है। दीवारों को होने वाले नुकसान का पता उसके बदरंग होने से लग जाता है। सिल पर स्क्रूड्राइवर या कोई भी औजार चलाकर आप आसानी से लकड़ी की जांच कर सकते हैं, अगर वह सिल के अंदर चला जाए तो समझिए कुछ गड़बड़ी है।
दीवारों पर धब्बे
धीरे-धीरे मगर लंबे समय तक पानी के रिसाव से दीवारों पर धब्बे बन आते हैं। ऐसा तब होता है जब दीवार के पीछे का पाइप लीक होता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है। पानी के ये निशान ज़्यादातर भूरे या पीले रंग के होते हैं और बेहद असमान्य आकार लेते हैं। आप इन धब्बों को बेसमेंट, बाथरूम या उन दीवारों पर देख सकते हैं जिनके पीछे पाइप लगा होता है। अगर इनपर ध्यान ना दिया जाए तो इससे दीवारों को काफी ज़्यादा नुकसान हो सकता है।
फफूंद
नमी की वजह से फफूंद लगते हैं, इसलिए जब आप फफूंद देखें तो समझ जाइए कि दीवार, छत या फर्श के उस हिस्से में लंबे समय से नमी है। ये नीला, हरा, काला या ग्रे रंग में हो सकते हैं। इससे गले में जलन, नाक का बहना, आंखों की जलन, खांसी और गले की समस्या के साथ-साथ कई मामलों में स्किन में जलन की शिकायत भी होती हैं।
पेंट में अंतर
दीवार पर धब्बों के अलावा आप पेंट को देख कर पानी से हुए नुकसान का पता लगा सकते हैं। उस रंग पर ग़ौर करें जो उभरा हो, थोड़ा बेरंग हो या जो छूट रहा हो। यह ज़्यादा नमी या पानी से होने वाले नुकसान की वजह से होता है। समस्या की वजह का पता लगाएँ और ज़्यादा नुकसान से बचने के लिए जितनी जल्दी हो इसे ठीक कराएं।
सीलन की बदबू
लोग अक्सर दीवारों और दरवाज़ों पर पेंटिंग कर के पानी से होने वाले नुकसान को ढकने की कोशिश करते हैं। पेंट के ताज़े कोट से पानी के निशान अच्छे से ढक जाते हैं। पर सीलन की गंध से इसका पता लगाया जा सकता है। घर में या कमरे में अगर आपको सीलन की गंध (गीली गंदगी या खराब अंडे जैसी बदबू) आ रही है तो इसका मतलब है कि वहां पानी से नुकसान हुआ है।
नमी का एहसास
अगर सीलन की बदबू आ रही है तो मुमकिन है कि दीवारों को छूने पर ये गीली महसूस होगी। यहां तक कि अगर एक दीवार को पेंट किया जाता है, तो रिसाव या पानी टपकने के कारण दीवार का पेंट नहीं सूखेगा। यह अक्सर पानी से होने वाले नुकसान की जांच करने का एक अच्छा तरीका होता है। अगर ऐसी बातों पर गौर नहीं किया जाता है, तो इससे दीवार कमजोर हो सकती है और घर के स्ट्रक्चर को भी नुकसान हो सकता है।
अगर आपके घर में इनमें से कोई भी समस्या है तो जल्द ही किसी प्रोफेशनल की मदद लें या नुकसान को देखते हुए घर बदलें। प्रोफेशनल प्लंबर ऐसी समस्याओं को ठीक कर देते हैं जिससे आगे ज़्यादा नुकसान नहीं होता है। लीकेज ठीक होने के बाद तो पेंटर दीवार को और खूबसूरत बना सकता है। कारपेंटर आपके घर के दरवाज़े और खिड़कियों की चौखट बदलने में मदद कर सकते हैं। किसी भी तरह की मदद के लिए NoBroker की होम सर्विस लें। हम नया घर ढूंढने में भी आपकी मदद कर सकते है!। शुरू करने के लिए यहां क्लिक करें
Recommended Reading
घर में पानी से होने वाले नुकसान को पहचानें और रिपेयरिंग पर खर्च होने वाले हज़ारों बचाएँ
January 31, 2025
6206+ views
आपके घर को बेबी प्रूफ़ करने के लिए उपयोगी टिप्स (सुझाव)
January 31, 2025
5399+ views
जानें अपने घर की दीवारों को सुरक्षित और सुंदर रखने के आसान तरीके
January 31, 2025
5372+ views
अपने फर्नीचर की देखभाल करने के 5 आसान तरीके
January 31, 2025
5297+ views
अपने घर को ब्रेक-इन (अवैध तरीके से घर में घुसने) से सुरक्षित रखने के 5 तरीके
January 31, 2025
5247+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41997+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39445+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29730+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27684+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21344+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!