Loved what you read? Share it with others!
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
अगर मैं किरायानामा (रेंटल एग्रीमेंट) तोड़ता हूँ, तो उसके बाद क्या होगा?
अगर आप उत्सुकता के कारण भी इस तरह का सवाल पूछ लेते हैं तो भी किसी मकान मालिक को अपने किराएदार से इस तरह के सवाल सुनना अच्छा नहीं लगेगा। इससे वह यह सोचने लगेंगे की आप कब/कैसे किरायानामा (रेंटल एग्रीमेंट) तोड़ दें।
आपको, किसी रोबदार मकान मालिक के अपनी प्रॉपर्टी को खराब होने से बचाने या पैसों को बचाने के लिए कई बार मकान में पहुँचने और वहाँ की जांच करने जैसी चीज़ों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई भी घर किराए पर लेने से पहले अपने दोस्तों और परिवार से इसके प्रोसेस के बारे में बात करनी और जानकारी लेनी चाहिए। इससे आपको अपने मकान मालिक पर किसी तरह का संदेह भी नहीं होगा और आपको अपने ज़रूरत की जानकारी भी मिल जाएगी।
मेरा परिवार/दोस्त मेरे साथ कब तक रह सकते हैं?
मकान मालिक ज़्यादातर अपना किराया तय करने से पहले इस बात पर गौर करते हैं कि उनके द्वारा दी जाने वाली सहूलियतों का कितने लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, सीधे शब्दों में कहें तो उस घर में कितने लोग रह रहे हैं। उदाहरण के लिए, 5 लोगों के परिवार की तुलना में एक अकेले आदमी को पानी और बिजली के लिए कम पैसे देने पड़ते हैं। अगर आपको पता है कि आपका परिवार/दोस्त ज़्यादा वक्त के लिए आ रहे हैं तो आपको किरायानामा (रेंटल एग्रीमेंट) पर साइन करने से पहले ही अपने मकान मालिक को इस बारे में बता देना चाहिए और उनसे इस बारे में पूछ लेना चाहिए। इस तरह से आपके मकान मालिक को कई लोगों के आने पर चिढ़ भी नहीं होगी और आप भी इस्तेमाल की गई सहूलियतों के आधार वाज़िब किराया दे रहे होंगे।
जब आपके रिश्तेदार या दोस्त आपके पास रहने आए तो अच्छा होगा कि वे कम वक्त के लिए ही वहां पर रहें। अगर आपने अपने मकान मालिक से पूछेंगे कि आपके मेहमान कुछ ज़्यादा वक्त के लिए रुकने वाले हैं, तो शायद आपको पहले चुकाए जाने वाले किराये में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कभी-कभी कुछ मकानों के सख्त निर्देश होते हैं जैसे- दो से ज़्यादा लोगों को घर में रहने की इजाज़त नहीं है। ऐसे मामलों में, अगर आप अपने मकान मालिक से पूछते हैं, तो वो एग्रीमेंट का पालन नहीं करने के लिए आपको मकान से निकाल भी सकते हैं।
क्या किराये के मकान/कमरे को किराये पर दे सकते हैं?
जब आप किसी मकान मालिक से कोई मकान किराये पर लेते हैं और आपको उसी मकान में से कोई कमरा या स्पेस किसी दूसरे को किराये पर दे देते हैं तो इसे उप- किरायेदारी (सबलेटिंग) कहा जाता है। कोई भी मकान मालिक इसकी इजाज़त नहीं देता है क्योंकि इसका मतलब है कि आप उनकी प्रोपर्टी से गैर-क़ानूनी तरीका से पैसा कमा रहे हैं।
अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो आपको मकान से निकाल दिया जाएगा। अगर आप इस बारे में अपने मकान मालिक से भी पूछते हैं तो भी उनके दिमाग में काफी संदेह पैदा हो जाते हैं। एक बार आपके मकान मालिक का आप पर से विश्वास उठ गया, तो फिर हो सकता है कि आपको मकान छोड़ कर जाना पड़े। यह एक ऐसा सवाल जिसको पूछने के बारे में न तो कभी सोचना चाहिए और न ही कभी ऐसा काम करना चाहिए।
क्या पालतू जानवर रख सकते हैं?
अगर आपके एग्रीमेंट में पालतू जानवर को साथ रखने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है तो यह सवाल पूछा जा सकता है। लेकिन, अगर आपके किरायानामा (रेंटल एग्रीमेंट) में साफ़ तौर पर यह कहा गया है कि पालतू जानवरों को साथ रखने की इजाज़त नहीं है, तो बेहतर यही होगा कि आप को यह सवाल नहीं पूछना चाहिए। शुरुआती कुछ महीनों में तो ऐसा सवाल बिल्कुल भी नहीं पूछना चाहिए।
अगर आपको उस घर में रहते हुए कुछ साल हो चुके है और आप खुद को एक अच्छा किरायेदार साबित कर चुके हैं, तो फिर आप उनसे इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको ऐसा तभी करना चाहिए जब आपके और आपके मकान मालिक के बीच काफी विश्वास कायम हो चुका हो।
किराए के लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं? इस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं। अपने शहर में बजट फ्रेंडली किराये के घर की तलाश करने के लिए यहां क्लिक करें।
Recommended Reading
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025
4851+ views
भारत में घर किराए पर देने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझें
January 31, 2025
4438+ views
भारत में घरों के किरायों के रुझान | टेनेंट व्यवहार और बदलाव
January 31, 2025
1801+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41992+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39430+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29725+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27671+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21335+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!