Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
पुणे में अपनी प्रॉपर्टी को मैनेज करने के लिए बेस्ट सर्विसेस कौन सी हैं?
Table of Contents
उनके भारत मे स्थित घर का क्या हुआ?
याद रखें कि वे मुंबई से पुणे गए थे। उनके पुणे में ना तो कोई क़रीबी रिश्तेदार हैं और ना ही कोई क़रीबी दोस्त हैं जिन्हें वे अपने घर का ध्यान रखने के लिए कह सकते हैं।
रवि घर बेचना चाहता है, लेकिन स्वाति मना कर देती है। उन दोनों ने मिलकर पहली बार यह घर ख़रीदा था, इस घर से उनकी बहुत सी भावनाएं और यादें जुड़ी हैं, और उसकी इच्छा है कि वे किसी दिन अपने घर वापिस जाएंगे। वो इसे नहीं बेचने का फैसला करते हैं। वे अपने परिवार वालों से मिलने और घर को देखने के लिए साल में एक बार ज़रूर भारत आते हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, उनका आना भी कम होने लगता है और घर की हालत भी खराब होने लगती है। पाइप जंग खाने लगे हैं, पेंट उखड़ने लगता है, धूल-मिट्टी जम गई है और इन सब कारणों से घर रहने लायक नहीं लगता है।
क्या कोई समाधान है?
भारत मे अपनी यात्रा के दौरान, मुंबई में दोस्तों और परिवार वालों से मिलना और फिर पुणे आना, इस बीच वे सिर्फ कुछ ही दिन अपने घर में रह पाते हैं।
घर की हालत सुधारने के लिए इतना समय काफी नहीं होता है, घर मे पेंट की एक परत लगवाने जितना भी समय नहीं होता है। वे घर की चाबी पड़ोसियों के पास भी नही छोड़ सकते हैं क्योंकि वे खुद भी बहुत व्यस्त रहते हैं और ज़्यादा मददगार भी नहीं हैं। जब उन्हें लगा कि सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं, तभी स्वाति की एक दोस्त उसे पुणे की प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस के बारे में बताती है।
प्रॉपर्टी मैनेजमेंट क्या होता है?
पुणे और दूसरी जगहों पर मौजूद प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनियाँ रिहायशी, कमर्शियल, और औद्योगिक संपत्तियों के रख रखाव और मैनेजमेंट का काम देखती हैं।
इसका मतलब वो आपकी गैर-मौजूदगी में आप ही कि तरह आपकी प्रॉपर्टी की देखभाल करते हैं। प्रॉपर्टी मैनेजमेंट समय-समय पर की जाने वाली मरम्मत/साफ-सफाई आदि करवाने में मदद करती हैं जिस कारण से प्रॉपर्टी की कीमत भी बढ़ जाती है।
अगर मुझे अपना घर किराये पर देना हो तो?
अच्छी प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनियाँ संभावित किरायेदारों और खरीददारों को प्रॉपर्टी भी दिखाते हैं, वे इस बात का ध्यान रखते हैं कि घर उन्हीं लोगों को किराये पर दिया जाए जिन्हें आप मंजूरी दें, वे आपकी तरफ से पेमेंट लेते हैं, एग्रीमेंट आदि तैयार करवाते हैं ताकि आपको इतने से काम के लिए सफर ना करना पड़े।
अगर किरायेदार को कोई समस्या आती है तो वे खुद आगे बढ़ कर उसे हल करते हैं, अगर कोई चीज़ खराब हो जाए तो उसकी मरम्मत करवाते हैं, अगर मरम्मत के लिए भुगतान करने की ज़रूरत है तो इसके लिए किरायेदार को याद दिलाया जाता है। कुल मिलाकर वे आपके घर से दूर होते हुए सारे मालिकाना झंझट खुद उठाते हैं।
अगर मैं अपना घर बेचना चाहता हूँ तो क्या होगा?
प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनियां घर बेचने में भी आपकी मदद कर सकती हैं? वे इसके लिए ख़रीदार की तलाश करते हैं, उन्हें घर दिखाते हैं, अच्छा सौदा करवाते हैं, कागज़ी कार्यवाही करते हैं, और इसके अलावा भी कई ज़रूर काम करते हैं। आप या तो पीओए (पावर ऑफ अटॉर्नी) असाइन कर सकते हैं और सारे कानूनी काम उन्हें ही करने के लिए दे सकते हैं, या आप सिर्फ साइन करने और डॉक्यूमेंट सौंपने के लिए आ सकते हैं। वो आपके घर को बेचने की प्रक्रिया को बेहद आसान और कुशल बनाते हैं।
पुणे में प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनी को काम देने से क्या फायदा है?
अगर आप प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस के लिए NoBroker जैसी अच्छी और प्रतिष्ठित कंपनी को चुनते हैं, तो आप हमसे ये उम्मीद कर सकते हैं-
प्रशिक्षित, अनुभवी स्टाफ और सपोर्ट - हमारी टीम के पास आपकी प्रॉपर्टी की सही देखभाल करने के लिए ज़रूरी अनुभव और योग्यता है।
24/7 सहयोग- आपके पास हमारी टीम के एक सदस्य का नंबर होगा। आप उन्हें किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं ताकि आप पूरी तरह से निश्चिंत रह सकें। वो आपकी तरफ से संभावित किरायेदारों को घर भी दिखाते हैं।
जल्दी ही किराये पर देना- हमारे पास लाखों ऐसे किरायेदार और ख़रीदार हैं जो हर रोज़ NoBroker का इस्तेमाल करते हैं।
किरायेदारों के बैकग्राउंड की जांच पड़ताल- संभावित किरायेदारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट सही आने पर ही उन्हें किरायानामा पर साइन करने दिया जाता है।
एग्रीमेंट और कागज़ी कार्यवाही में मदद - पीओए की मदद से ही यहाँ आपके सारे काम हो जाते हैं, इनके लिए आपको सफर करके यहाँ आने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। आप घर बैठे-बैठे ही सब कुछ जांच कर के मंजूरी दे सकते हैं।
आपकी मांग पर घर के निरीक्षण की सेवाएं- अगर आप यह देखना चाहते हैं कि किरायेदार घर मे कैसे रह रहा है या आप सिर्फ यह जानना चाहते हैं की सबकुछ ठीक हैं या नहीं, तो हम आपके लिए यह काम करेंगे। एक पूरी चेकलिस्ट बनाई जाती है और फिर आपको भेजी जाती है।
आपकी मांग पर और समय-समय पर मेंटेनेंस का विकल्प- हमारी अनुभवी टीम घर के मेंटेनेंस से जुड़े सारे छोटे और बड़े काम देख लेती है।
आपकी मांग पर घर का फ़ोटो शूट या वीडियो शूट करना- जिन घरों के अच्छे फ़ोटो और वीडियो मौजूद होते हैं वे 10 गुना जल्दी से किराये पर जाते हैं। हम इसके लिए प्रोफेशनल को आपके घर भेजकर फ़ोटो शूट या वीडियो शूट करवाते हैं, ताकि आपके घर को वो पूरी तवज़्ज़ो मिल सके, जो मिलनी चाहिए।
NoBroker से संपर्क करने और उनकी प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस लेने के बाद रवि और स्वाति ने पुणे में अपने घर के बारे में चिंता करना छोड़ दिया। उन्हें समय पर किराया मिलता है, अच्छे किरायेदार मिले और सबसे बड़ी बात यह है कि अब उनके घर की अच्छे से देखभाल की जाती है।
अगर आप NoBroker की प्रोपर्टी मैनेजमेंट सर्विस के बारे में ज़्यादा जानकारी चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें या मदद के लिए इस लिंक पर विज़िट करें।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41955+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39355+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29690+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27600+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21283+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!