Loved what you read? Share it with others!
अपने घर को इको फ्रेंडली बनाने के आसान और प्रभावी उपाय
- चमकने वाले बल्बों की जगह पर CFL(कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट) या LED रोशनी का इस्तेमाल करें| ऐसा करके आप चमकने वाले बल्बों में लगने वाली ऊर्जा/एनर्जी का 75% तक बचा सकते हैं।
- जब आप इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपको उन्हें अनप्लग(प्लग में से निकालना) या बंद कर देना चाहिए।आपके माइक्रोवेव और टीवी तब भी बिजली का उपभोग करते रहते हैं जब आप उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे होते हैं (अगर स्विच ऑन है तो)। इसलिए ध्यान रखें कि जब आपको इन उपकरणों की ज़रूरत नहीं हो तो आप इनके मेन स्विच को बंद कर दें।
- दिन के दौरान अपने घर के पर्दे खुले रखें, ताकि सूरज की रौशनी आपके घर के अंदर आ सके| जब आप सूरज की रोशनी को अंदर आने देते हैं तब आप पैसे की बचत भी कर रहे होते हैं क्योंकि ऐसे में आपको कृत्रिम रौशनी (लाइट) की कोई जरुरत नहीं होती है।
- अपने रसोई के उपकरणों को बहुत सोच समझकर रखें, क्योंकि अगर आप फ्रिज को धूप वाले स्थान पर रखेंगे तो फ्रिज को ठंडा रहने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी और इसलिए वो ज़्यादा बिजली खर्च होगी। समय-समय पर फ्रिज के तापमान(टेम्प्रेचर) की सेटिंग करते रहें। फ्रिज लगभग 37 F और फ़्रीज़र -3F पर सही ढंग से काम करता हैं। हमेशा फ्रिज और फ़्रीज़र के दरवाजे को ठीक से बंद करके रखें।
- हम किस्मत वाले हैं कि हम भारत जैसे देश में रहते हैं ,जहाँ लगभग पूरे साल प्राकृतिक रौशनी (नेचुरल लाइट) मिलती है इसलिए गीले कपड़ों को सुखाने के लिए ड्रायर की जगह पर प्राकृतिक हवा और सूरज से मिलने वाली धूप का इस्तेमाल करें।
- अंडे के छिलके,सब्जी और फल के छिलके आदि को इकठ्ठा करके उससे खाद बनाना शुरू करें। इससे ना सिर्फ़ आप कूड़े को कम कर सकेंगे बल्कि साथ ही इसका इस्तेमाल मिट्टी को उपजाऊ बनाने में भी कर सकते हैं और इस खाद का इस्तेमाल करके आप अपने बगीचे या छत के बगीचे को बेहतर बना सकते हैं।
- रसायनों(केमिकल्स) को ना कहने की आदत डालें। कठोर और हानिकारक सफाई करने वाले पदार्थों का इस्तेमाल करने की बजाए सफाई के लिए सिरका का इस्तेमाल करें। यह कीटाणुओं (जर्म्स ) और यहाँ तक कि फफूँद ( मोल्ड) को ख़तम करने का एक प्राकृतिक (नेचुरल) तरीका है।
- अगर आपके पास पारंपरिक(कन्वेंशनल) ओवन है तो आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना शुरू करें, क्योंकि ऐसा करके आप 50% तक ऊर्जा(एनर्जी) बचा सकते हैं।
- अपनी वॉशिंग मशीन सिर्फ़ तभी चलाएं जब वह पूरी तरह से भरी हुई हो। अगर आपके पास थोड़े ही कपड़े हैं जिन्हें धोने की ज़रूरत है तो तब तक इंतज़ार करें जब तक कि वह पूरी तरह से भर ना जाए। इस तरह आप बहुत सारे पानी के साथ बिजली की भी बचत करेंगे।
- सभी रिसाव (लीक) को जल्दी से जल्दी ठीक करें। अगर आपके यहाँ एक बहता हुआ नल है, तो यह समझ लें कि इस तरह से आप एक हफ़्ते में लगभग 182 लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। अगर आप वास्तु को मानते हैं, तो आपको पता ही होगा कि पानी बर्बाद करना सकारात्मक ऊर्जा (पॉजिटिव एनर्जी) को बर्बाद करने या फेंकने जैसा है।
Recommended Reading
घर में पानी से होने वाले नुकसान को पहचानें और रिपेयरिंग पर खर्च होने वाले हज़ारों बचाएँ
January 31, 2025
6203+ views
आपके घर को बेबी प्रूफ़ करने के लिए उपयोगी टिप्स (सुझाव)
January 31, 2025
5396+ views
जानें अपने घर की दीवारों को सुरक्षित और सुंदर रखने के आसान तरीके
January 31, 2025
5364+ views
अपने फर्नीचर की देखभाल करने के 5 आसान तरीके
January 31, 2025
5289+ views
अपने घर को ब्रेक-इन (अवैध तरीके से घर में घुसने) से सुरक्षित रखने के 5 तरीके
January 31, 2025
5244+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41980+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39409+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29714+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27650+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21325+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!