Loved what you read? Share it with others!
अपने घर को ब्रेक-इन (अवैध तरीके से घर में घुसने) से सुरक्षित रखने के 5 तरीके
अपनी खिड़कियों की सुरक्षा पर ध्यान दें
अक्सर, चोरियां दरवाज़े और खिड़कियों को तोड़कर घुसने की जगह, घर में चुपके से घुस कर की जाती हैं। इसका मतलब यह है कि चोर उन दरवाज़ों और खिड़कियों से घुसते हैं जिन्हें अच्छी तरह से बंद नहीं किया जाता है। कई लोग अक्सर यह मान लेने की ग़लती करते हैं कि ऊपर की मंजिलों पर ख़तरा नहीं होता है। याद रखें कि अगर आप के बगीचे के दरवाज़े या खिड़कियाँ खुली रह जाती हैं तो चोर छत पर ड्रेन पाइप के सहारे उतर कर अंदर आ सकते हैं। इसलिए, चाहे आप किसी भी मंज़िल पर रहते हो, अगर आपके घर में कांच के स्लाइडिंग दरवाज़े हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले इन्हें अच्छी तरह से बंद कर दें। आप सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेंसर लगा सकते हैं। स्लाइडिंग दरवाज़ों और खिड़कियों को सुरक्षित रखने में प्रोफेशनल इलेक्ट्रीशियन आपकी मदद कर सकते हैं।
अपने घर के बाहर अच्छी रोशनी रखें:
चोर आमतौर पर चोरी करने से पहले आपके घर पर नजर रखते हैं और उन कमज़ोर जगहों का पता लगाते हैं जहां से वे आसानी से घुसने, निकलने, और छिपने का काम कर सकते हैं। अगर आपके घर, बगीचे, या बालकनी में अच्छी रोशनी रहेगी तो उन्हें छिपने के लिए आसानी से जगह नहीं मिल पाएगी। अगर घर में कोई ऐसा अंधेरा कोना है जो सीसीटीवी पर नजर नहीं आता, तो उन जगहों पर हमेशा रोशनी करके रखें। इस काम के लिए एक अनुभवी इलेक्ट्रीशियन की मदद लें।
दरवाज़ा खोलते वक्त सावधानी रखें:
जब आप किसी अपार्टमेंट या गेट वाली कम्युनिटी में रहते हैं तो आप समझते हैं कि आप सुरक्षित हैं। आपको इस बात को हलके में नहीं लेना चाहिए क्योंकि आपकी सोसाइटी में हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं और उन्हें अंदर आने के लिए सिर्फ दरवाज़ा खटखटाने या घंटी बजाने की ज़रूरत होती है। एक वीडियो डोरबेल या पीपहोल का होना बेहद ज़रूरी होता है, इनकी मदद से आप दरवाज़ा खोलने से पहले ही बाहर खड़े इंसान को देख सकते हैं। एक कारपेंटर या इलेक्ट्रीशियन इसमें आपकी मदद कर सकता है। आपकी हाउसिंग सोसाइटी में आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए एक कम्युनिटी और विज़िटर मैनेजमेंट ऐप रखना भी समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
छिपने की जगहों को खत्म करें:
अगर आपके घर या बिल्डिंग में कोई गंदा बगीचा, अंधेरे वाला बेसमेंट, बॉक्स और कबाड़ है, तो आपको इन्हें साफ करके ऐसी जगहों पर रोशनी का इंतज़ाम करना चाहिए। यह वो जगहें हैं जहां चोर छिप सकते हैं। सीढ़ी, स्टूल, और खिड़कियों को साफ करने वाले पुल्ली को इस्तेमाल करने के बाद उस जगह से हटा देना चाहिए क्योंकि चोर इनकी मदद से आसानी से आपके घर में घुस सकते हैं। फ़ालतू कबाड़ को साफ करें और ज़रूरत पड़ने पर प्रोफेशनल क्लीनर की मदद लें। ध्यान रखें कि आपकी बिल्डिंग या मकान में कहीं छिपने की जगह नहीं होनी चाहिए।
अगर आपको लगता है कि आपको अपने घर की सुरक्षा से समझौता करना पड़ रहा है, तो शायद अब आपके घर बदलने का समय आ गया है। NoBroker देखें और हम आपके और आपके परिवार के लिए कोई सुरक्षित घर ढूंढने में पूरी मदद करेंगे।
Recommended Reading
घर में पानी से होने वाले नुकसान को पहचानें और रिपेयरिंग पर खर्च होने वाले हज़ारों बचाएँ
January 31, 2025
6205+ views
आपके घर को बेबी प्रूफ़ करने के लिए उपयोगी टिप्स (सुझाव)
January 31, 2025
5398+ views
जानें अपने घर की दीवारों को सुरक्षित और सुंदर रखने के आसान तरीके
January 31, 2025
5371+ views
अपने फर्नीचर की देखभाल करने के 5 आसान तरीके
January 31, 2025
5295+ views
अपने घर को ब्रेक-इन (अवैध तरीके से घर में घुसने) से सुरक्षित रखने के 5 तरीके
January 31, 2025
5247+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41994+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39443+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29729+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27679+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21342+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!