Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
Table of Contents
2- अपने फर्नीचर का प्लेसमेंट
घर में जितना अधिक फर्नीचर होगा राऊटर के सिग्नल को उसमें से होकर गुजरना पड़ेगा जिसकी वजह से आपका सिग्नल कमजोर हो सकता हैं। यही कारण है कि आपको बड़े फर्नीचर को दीवारों के करीब रखना चाहिए, धातु के फर्नीचर को अपने राऊटर से बहुत दूर रखना चाहिए और मिरर को भी (मिरर में एक पतली धातु की परत होती है) अपने राऊटर से दूर रखना चाहिए। राऊटर रखने की सबसे खराब जगह रसोई या उसके पास का क्षेत्र है। रसोई में धातु के उपकरणों जैसे माइक्रोवेव आदि सबसे अधिक होते हैं जो राऊटर के समान ही 2.4-गीगाहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं।
3- राऊटर से जुड़े डिवाइस की संख्या सीमित रखें
ध्यान रखें कि राऊटर से जितनी कम डिवाइस कनेक्ट होंगी उतना ही उसकी स्पीड अच्छी होगी। यदि आप राऊटर से कनेक्ट होने वाले डिवाइस की संख्या को सीमित रखते हैं, तो आप को तुरंत ही अच्छी स्पीड देखने को मिलेगी। आपके और आपके परिवार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मैक (मीडिया एक्सेस कंट्रोल) एड्रेस की एक लिस्ट बनाएँ और सिर्फ उन्हीं डिवाइसेज़ को अनुमति दें जिन्हें आप जानते हैं। इस तरह आप अन्य लोगों को अपने वाईफाई का इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं।
4- अप-टू-डेट रहें और सुरक्षा पर ध्यान दें
आपने अपने राऊटर के फर्म वेयर को आखिरी बार कब अपडेट किया था? यदि आपने ऐसा अब तक नहीं किया है, तो जल्द ही अपने राऊटर को अपडेट करें। सभी निर्माता अपने ग्राहकों को अच्छी स्पीड देने के लिए राऊटर में कई तरह के बदलाव कर रहे हैं, जिससे कि आपको बेहतर स्पीड मिल सकें, एक अपडेट आपके राऊटर की परफॉर्मेंस और उसके सुरक्षा (सिक्योरिटी) फ़ीचर में सुधार करता हैं और साथ ही राऊटर को मैलवेयर से बचाने में भी मदद करता हैं।
आप अपने नेटवर्क के नाम को छुपा कर के भी सुरक्षा में सुधार कर सकते हैं, इसके लिए आपको “SSID ब्रॉडकास्ट इनेबल” को अनचेक करना होगा और अपने वाईफाई नेटवर्क के पासवर्ड के लिए WPA2 एन्क्रिप्शन का उपयोग करना होगा, WEP को क्रैक करके नेटवर्क को एक्सेस करना हैकर्स के लिए बहुत ही आसान काम है, इसलिए ध्यान रखें कि आपका यूजरनेम और पासवर्ड सबसे अलग (यूनीक) हो जिससे कि अन्य लोग उसका आसानी से पता न लगा सकें।
5- सही ऐन्टेना लगवाएं
कई राऊटर में अंदर ही (इनबिल्ट) ऐन्टेना होता है, पर आप बाहर से भी ऐन्टेना को लगा सकते हैं। एक अच्छा और लंबा ऐन्टेना अच्छे सिग्नल देने में मदद करता है। यदि आप ऐन्टेना ख़रीदना चाहते हैं, तो ओमनीडायरेक्शनल (सभी दिशाओं में काम करने वाला) ऐन्टेना खरीदे जिससे की सिग्नल को हर दिशा में भेजा जा सके, पर सही फ़र्क देखने के लिए आपको ऐन्टेना को "हाई-गेन" के रूप में मार्क करना होगा।
यदि आपको अपने घर के केवल एक क्षेत्र में खराब सिग्नल मिल रहा है, तो डायरेक्शनल (दिशात्मक) ऐन्टेना को लगवाये। इस तरह आप उस पर जगह अच्छा सिग्नल प्राप्त कर सकते हैं जहाँ वह पहले सबसे ख़राब आ रहा था।
क्या आप अपने वाई-फ़ाई सिग्नल को बेहतर बनाने के और तरीके जानते हैं? यदि हां तो हमें कमेंट में बताएं। और अगर आप एक अधिक हाई-टेक घर ढूंढ रहे हैं हैं जो आपकी लाइफस्टाइल से मिलता हो, तो आप NoBroker के ज़रिये एक अच्छा घर ढूंढ सकते हैं।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41953+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39348+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29686+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27586+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21280+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!