Loved what you read? Share it with others!
गर्मी के मौसम के इन खूबसूरत फूलों वाले पौधों से सुंदर बगीचा पाएँ
गेंदा
ये वो पौधे हैं जिन्हें बहुत कम देखरेख की ज़रूरत होती है, ये धूप में भी पनपते हैं और तेज़ गर्मी में भी बढ़ते रहते हैं। ये ज़्यादा छाया या ज़्यादा नमी वाला वातावरण में नहीं खिलते हैं, इन्हें उगाने के लिए सूखी और औसत दर्जे की उपजाऊ मिट्टी के अलावा और किसी चीज़ की ज़रुरत नहीं होती है। ये प्राकृतिक कीटरोधी पौधे हैं और गर्मी में कीड़े-मकोड़ों को दूर रखते हैं, इसलिए इस मौसम में ये और भी ज़रूरी हो जाते हैं।
गुड़हल
ये फूल वाले पौधे कई तरह के होते है - जैसे कि बूटी, झाड़ी और पेड़। यह मैलो (मालवेसी) परिवार से संबंधित है और भारत में इसकी करीब 70 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह गर्म तापमान वाले और उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) क्षेत्रों में पाया जाता है जिसकी वजह से यह गर्मी के मौसम में बगीचों के लिए बेहतरीन पौधा बन जाता है। यह अपने बड़े फूल और कई सेहत से जुड़े फ़ायदों की वजह से दूसरे पौधों से खास बन जाता है। इसकी पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल पेट की जलन, हाई ब्लड प्रेशर, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और बुखार जैसी कई चीज़ों को ठीक करने में होता है। यह पौधा थोड़े बेतरतीब तरीके से बढ़ता है इसलिए इसे ठीक तरह से बढ़ने के लिए थोड़ी ज़्यादा जगह, नमी वाली मिट्टी और सूरज की रोशनी की ज़रुरत होती है।
गुलाब
गुलाब के पौधे पर हर मौसम में फूल आते हैं लेकिन इसके लिए सबसे अच्छा मौसम गर्मी का होता है। इन्हें अच्छे से बढ़ने के लिए गर्म दिन, ठंडी रातें और हल्की नमी चाहिए होती है। इस पौधे पर फूल लगने में रोशनी और तापमान काफी अहम किरदार निभाते हैं और बड़े दिन की वजह से इसके फूल अच्छे से खिलते हैं। भारत में गुलाब की कई प्रजातियाँ होती हैं जिन्हें आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं और ये बहुत खूबसूरत बाड़ भी बनाते हैं। दुनिया भर में कुल मिलाकर गुलाब की 150 प्रजातियाँ हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 15 प्रजातियाँ ऐसी हैं जो हमारे देश के मौसम के हिसाब से ठीक हैं। गुलाब के कई फायदे हैं। ये बगीचे में बेहद खूबसूरत दिखते हैं, आप इन्हें काटकर घर को सजाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी पंखुड़ियां सजावट के काम में आती हैं। इसके अलावा गुलाब जल, परफ्यूम जैसी दूसरी चीज़ों को बनाने में भी गुलाब के फूल का इस्तेमाल होता है।
लिली (कुमुद)
जब बात खूबसूरती और महक की हो, तो गुलाब के बाद लिली का नाम लिया जाता है। ये खूबसूरत और बेहद कोमल फूल मुश्किल स्थिति में भी नहीं मुरझाते हैं। इन पौधों को बढ़ने के लिए रोज़ाना 6-8 घंटे तक सीधी सूरज की रोशनी की ज़रुरत पड़ती है। इस पौधे को छाया में रखने से इसकी टहनियां खुद-ब-खुद सूरज की ओर झुक जाती हैं, इससे उन्हें नुकसान होता है और वो मुरझाकर गिर सकती हैं। इसलिए इन्हें धूप में रखना चाहिए। इन्हें बहुत कम देखरेख की ज़रूरत होती है और ये कई खूबसूरत रंगों के होते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस मिट्टी में इन्हें लगा रहे हैं उसमें नमी नहीं होनी चाहिए और सूख जाने वाली होनी चाहिए।
ज़ीनिया
यह एक ऐसा फूल है जो गर्मी के मौसम शुरू होने पर नहीं बल्कि काफी बाद में खिलता है और जिन लोगों को बाग़वानी का नया शौक लगा है उनके लिए भी यह बेहतर विकल्प है। इन्हें काफी आसानी से उगाया जा सकता है, इन्हें काफी कम देखभाल की ज़रुरत होती है, ये तेज़ गर्मी आसानी से झेल लेते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी खराब नहीं होते हैं। इन्हें जल्दी सूख जाने वाली मिट्टी और हर रोज़ कम से कम 6 घंटे सूरज की रोशनी की ज़रूरत होती है। ये सूखी मिट्टी में भी खराब नहीं होते पर अच्छे से पनपने के लिए इन्हें मिट्टी में नमी की ज़रूरत होती है। ज़ीनिया से भरे बगीचों की सबसे अच्छी चीज़ इनकी खुशबू है और ये बहुत सी तितलियों को भी आकर्षित करते हैं, जिसे देखना काफी सुकून भरा होता है।
अगर आप सोचते हैं कि आपके पास बगीचे के लिए थोड़ी और जगह होती तो कितना अच्छा होता, तो फ़िक्र ना करें क्योंकि NoBroker इसमें आपकी मदद कर सकता है। आपको अपने सपनों के बगीचे के लिए जितनी जगह की ज़रुरत है उसी के मुताबिक घर पाएँ। बिना कोई ब्रोकरेज दिए, घर ख़रीदे या किराए पर लें। ज़्यादा जानकारी के लिए आज ही NoBroker पर विज़िट करें।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41992+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39430+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29725+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27671+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21335+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!