Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
इंस्टाग्राम प्रो की तरह अपना घर सजाएँ - आपके लिए कुछ सीक्रेट ट्रिक्स
Table of Contents
जैसे ही आप किसी नए ख़रीदे हुए या किराए के घर में जाते हैं, यह ज़रूरी है कि आप उसे ऐसा बनाएँ कि वो आपको अपने घर जैसा लगे। ऐसा करने के कुछ तरीके हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप यह भी चाहते हैं कि आपका घर सुंदर नज़र आए और इंस्टाग्राम के लिए तैयार हो। कुछ आसान तरीकों से आप अपने घर को भी किसी इंस्टाग्राम प्रो की तरह सजा सकते हैं।
[widget_interior_form]सही रोशनी का इंतज़ाम करें
कोई भी इंटीरियर डेकोरेटर या इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आपको बता सकता है कि तस्वीरों और घर पर सही लाइटिंग से कितना फर्क पड़ सकता है। तस्वीरों में तो लाइट बहुत तरह से काम करती है, यह कमरे को रोशन करती है, सही माहौल बनाती है, और आपके घर में जिस तरह की रोशनी है, वह आपके घर का नज़ारा बदल सकती है। आपकी लाइट जितनी अनोखी और ट्रेंडी होंगी, इंस्टाग्राम पर वो उतनी ही अच्छी नज़र आएगी।
बिखरे हुए कमरों से बचें!
चाहे आप किसी भी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को फॉलो करें, लेकिन अगर आप एक चीज़ पर ध्यान दें तो देखेंगे कि उनका कमरा हमेशा साफ सुथरा नज़र आता है। जब आप किसी तस्वीर को देखते हैं तो आपकी आँखें किसी एक चीज़ या जगह पर ध्यान देंगी, पर एक बिखरे हुए कमरे में यह नहीं हो सकता क्योंकि वहां पर ध्यान बहुत सी चीज़ों पर चला जाता है। इसीलिए ज़्यादातर इंस्टाग्रामर्स इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी तस्वीरों में सबसे ज़रूरी चीज़ पर ही सबका ध्यान जाए। सही स्टोरेज की जगह, रंगीन या स्टाइलिश स्टोरेज बॉक्स और डिब्बे आपके घर की सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं।
सही रंग चुनें
अगर आपको इंस्टाग्राम के लिए बहुत सारी तस्वीरें लेना पसंद है, तो अच्छा होगा कि आप अपनी दीवारों के लिए हलके रंग चुनें। अगर आप किसी भी फर्नीचर या सजावट की चीज़ को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना चाहें तो एक सफ़ेद या क्रीम बैकग्राउंड बहुत अच्छा लगता है। सफ़ेद हमेशा एक साफ़ और खुशहाल अहसास देता है, और अगर इसके साथ आप सफ़ेद पर्दों और कम से कम फर्नीचर का इस्तेमाल करें तो आपको ढ़ेर सारे लाइक्स मिल सकते हैं। अगर आपको इंस्टाग्राम पर कुछ फिल्टर्स पसंद हैं, तो आप अपनी दीवारों के लिए उस तरह के शेड्स भी चुन सकते हैं।
शेल्फ में ज़्यादा दिलचस्पी ना दिखाएँ
ज़्यादातर तस्वीरों में शेल्फ नज़र नहीं आते हैं क्योंकि या तो वो बहुत गंदे होते हैं या फिर उनमें बहुत कुछ रखा होता है। जब आप अपना घर सजाते हैं, तो इंस्टाग्राम प्रोफेशनल से कुछ आइडिया लें, उन्हें अपने शेल्फ दिखाने की बहुत अच्छी समझ होती है। या तो वो चीज़ों को रंगों के हिसाब से सजाते हैं या किसी एक ही रंग (मोनोक्रोम थीम) को चुनते हैं (शायद स्टोरेज बॉक्स के साथ)। इससे आपके शेल्फ व्यवस्थित और आकर्षक दिखते हैं और अब आप आप दुनिया को दिखा सकते हैं कि ये कैसे नज़र आते हैं।
फ़ूल और फर्नीचर
घर की हर जगह और हर कमरे में फ़ूल रखना हमेशा संभव नहीं होता, पर याद रखें कि फ़ूल किसी भी कमरे या तस्वीर में जान डाल सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आप पूरी दीवार या घर को फूलों से सजा दें। बैलेंस बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। यही बात फर्नीचर पर भी लागू होती है, बहुत ज़्यादा फर्नीचर से आपकी तस्वीरें भरी-भरी और ख़राब दिख सकती हैं। सीमित फर्नीचर बेहतर हैं। यह जानने के लिए कि फर्नीचर तस्वीरों में कैसा लगेगा, आपको उन्हें खरीदने से पहले उनकी तस्वीर ले लेनी चाहिए। ज़रूरी नहीं कि जो देखने में अच्छा हो वो तस्वीर में भी अच्छा लगे।
अगर आपको सही रंग या फर्नीचर चुनने में मदद चाहिए, तो हमारे पास एक टीम है जो हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है। हम आपकी पसंद का घर ढ़ूँढ़ने में भी मदद कर सकते हैं।
Recommended Reading
क्या आज के समय में वैक्यूम क्लीनर रखना ज़रूरी है? जानिए फायदे और विकल्प
January 31, 2025
5274+ views
घर को प्रोफेशनल्स जैसा चमकाने के 5 सीक्रेट क्लीनिंग ट्रिक्स
November 5, 2019
4317+ views
खुद से बनाएं 5 टाइल क्लीनर्स: आपके घर के लिए प्रभावशाली और सुरक्षित सफाई समाधान
January 31, 2025
4142+ views
घर बर्बाद करने वाले कीड़े-मकौड़े से परेशान हैं? इन्हें कैसे दूर रखें!
January 31, 2025
3368+ views
5 संकेत कि अब आपको प्रोफेशनल क्लीनर की मदद चाहिए |
January 31, 2025
3353+ views
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41953+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39350+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29686+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27593+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21281+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com





Full RM + FRM support
Join the conversation!