Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
हैदराबाद के सबसे अच्छे कैफ़े
Table of Contents
कोंकु
यह शहर के सबसे अच्छे कैफ़े में से एक है, जब से यह पार्शियन कैफ़े खुला है इसने लगभग सभी ग्राहकों का दिल जीत लिया है। यह चॉकलेट प्रेमियों का घर है, सिर्फ घर कहना गलत होगा, यह तो असलियत में हर उस इंसान के लिए स्वर्ग है जिसे मीठा और अच्छे खाने से प्रेम है। जो साफ़ सफाई से खाना चाहते हैं, उनके लिए भी यहाँ पर ऑप्शन है। यहाँ का माहौल बहुत ही साफ़, मिनिमलिस्टिक और चमकदार है जिससे आप यहाँ बैठ कर घंटो बिता सकते हैं| यह जुबली हिल्स में स्थित ऐसी जगह है, जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।
द रॉस्टरी कॉफ़ी हाउस
अगर आप ऐसे कैफ़े की तलाश में हैं जो अंदर से लेकर बाहर तक बेहद खूबसूरत हो, तो द रॉस्टरी कॉफ़ी हाउस जैसी कोई दूसरी जगह नहीं है। इस शहर में, कोई भी ऐसा कॉफ़ी प्रेमी नहीं है जो यहाँ की ताज़ी कॉफ़ी को ना कह सके, इसलिए यहां खाली टेबल ढूंढ़ना काफी मुश्किल काम है। स्वाद से भरपूर इस कैफ़े के मेन्यू में दिए गए सभी आइटम समान रूप से स्वादिष्ट है। ये हैदराबाद के बजरंग हिल्स के बेहतरीन कैफ़े में से एक है, यदि आप हैरान हैं कि ऐसा क्यों, तो आप एक बार खुद जा कर देखें और आपके सारे संदेह दूर हो जाएंगे।
आयरनहिल कैफ़े
अच्छा खाना, अच्छी सर्विस और कुल मिलाकर अच्छी वाइब्स, एक बड़े आउटडोर माहौल के साथ चिल कैफ़े। कम भीड़ वाला, खुला, और इत्मीनान का माहौल भीड़ को खींचता है, लेकिन यहाँ का खाना और कॉफ़ी है जिसके कारण लोग घंटो यहाँ बैठना पसंद करते हैं। दिलचस्प कॉफ़ी, स्टार्टर्स और मेन डिशेज़ सभी स्वादिष्ट हैं। माधापुर के इस कैफ़े में एक लम्बे सुकून भरे दिन में हो सकता है आप एक से अधिक आर्डर करें।
ऑटम लीफ़ कैफ़े
एक आकर्षक चेट्टिनाड होम अब एक हिप कैफ़े है, ऑटम लीफ़ कैफ़े में आपको हरियाली के साथ शानदार भोजन भी परोसा जाता है। यहाँ रूक कर आपका मन और शरीर तरोताज़ा हो जाएगा और पेट भी पूरा भर जायेगा। इस प्यारे कैफ़े की दूसरी बढ़िया बात यह है कि यह कैफ़े पेट-फ्रेन्डली भी है! यदि आप और आपका प्यारा दोस्त जुबली हिल्स में हैं तो यह ऐसी जगह है जहाँ आपको कुछ समय ज़रूर बिताना चाहिए।
यदि आप इन कैफ़े के पास घर ढूंढना चाहते हैं, या हैदराबाद में एक नए, बड़े, रिहायशी, और किफायती घर में रहना चाहते है, तो NoBroker ज़रूर देखें।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41951+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39342+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29679+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27580+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21276+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!