Loved what you read? Share it with others!
लॉकडाउन के बाद दोबारा ऑफ़िस जाना? वहां सुरक्षित रहने के तरीके
लॉकडाउन के बाद ऑफिस जाते वक्त कर्मचारियों को ये सावधानियां रखनी चाहिए
काम पर जाते समय - भीड़ वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जाने से जितना संभव हो सके बचना चाहिए। बाहर जाते समय, मास्क और ग्लव्ज़ पहन कर जाएं और किसी भी हैंडल, बटन या पैसे आदि के संपर्क में आने के बाद सेनिटाइज़र से अपने हाथ साफ करना ना भूलें। जिस समय ज़्यादा से ज़्यादा लोग बाहर निकलते हैं, उस समय सफर ना करें और अपने काम करने के समय को बदलने की इजाज़त लें ताकि आपको सड़क और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कम समय बिताना पड़े।
लिफ्ट - लिफ्ट के आकार के हिसाब से, लिफ्ट में एक बार में 2-4 से ज़्यादा लोग नहीं होने चाहिए। ठसाठस भरी लिफ्ट में जाने से बचें, और लिफ्ट में भी दूसरों से दूरी बनाए रखें। अगर आप सीढ़ियां चढ़ कर जाते हैं तो रेलिंग को छूने से बचने की कोशिश करें।
डेस्क - अपनी डेस्क या जहां आप काम करते हैं, वहां सेनिटाइज़र, वाइप्स और टिश्यू होने चाहिए। ऑफ़िस जाते ही अपनी डेस्क, की-बोर्ड, माउस और बाकी चीज़ों को अच्छी तरह से पोंछ लें।
रेस्पिरेटरी एटिकेट (श्वसन शिष्टाचार) - अगर आपको सर्दी, ज़ुखाम, खांसी, आदि है तो जल्द से जल्द काम छोड़ दें और एक मास्क पहन लें। अपनी कोहनी के अंदर वाले हिस्से में खांसे या छींके और टिश्यू का इस्तेमाल कर के गंदे टिश्यू को कवर किए हुए डस्टबीन में डालें।
मीटिंग में कमी लाएँ: अपनी मीटिंग की संख्या और मीटिंग में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को कम कर दें। 4-5 से ज़्यादा लोगों को मीटिंग में शामिल करने या जाने से बचें।
कागज़ का कम इस्तेमाल करें - यह प्रकृति के साथ-साथ आपके लिए भी अच्छा है क्योंकि ऐसा करने से आप काम की जगह पर कम चीजों के संपर्क में आएँगे। मेमो भेजने के लिए पेपर की जगह ईमेल का इस्तेमाल करें, डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन आदान-प्रदान करें और पेपर व पेन की जगह ई-सिग्नेचर का इस्तेमाल करें।
दिन में कई बार हाथ धोएं - साबुन और पानी से अपने हाथ कम से कम 20 सेकंड तक धोएं। ऐसा कई बार करें क्योंकि दिन भर में आप बहुत सी चीज़ों को छूते हैं और संपर्क में आते हैं।
अपनी आँखों पर दबाव ना डालें - यह शायद आपको इतना ज़रूरी नहीं लगता लेकिन इसके पीछे भी एक कारण है। आप अपनी आँखों पर जितना दबाव डालेंगे, उतना ही उन्हें मलने या छूने की संभावना होगी।
खुद की कटलरी (बर्तन) साथ लेकर चलिए - अगर आप अपना खुद का खाना ले कर चलते हैं तो खुद के बर्तन भी ले कर चलिए। ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल ना करें जिनका इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं।
सुरक्षित रहें, और खुद को व अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी हाइजीन का पालन करें। क्या ऐसी कोई बचाव से जुड़ी सावधानियाँ जो आपके मुताबिक काफी ज़रूरी हैं? हमें नीचे कमेंट करके बताएँ या NoBroker विज़िट करें।
कोविड-19 से जुड़ी किसी भी तरह की इमरजेंसी में संपर्क करें-
नेशनल हेल्पलाइन नंबर- +91-11-23978046 या 1075
व्हाट्सऐप पर MyGov कोरोना हेल्पडेस्क - 9013151515
कर्नाटक- 104
महाराष्ट्र- 020-26127394
तमिलनाडु- 044-29510500
दिल्ली- एनसीआर- 011-22307145
तेलंगाना- 104
आन्ध्र प्रदेश- 0866-2410978
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
42009+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39462+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29742+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27691+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21351+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!