Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
वास्तु के अनुकूल 5 रंग और कहाँ-कहाँ उनका उपयोग करना चाहिए
Table of Contents
नीला (ब्लू ) रंग
इस रंग का आप जिस भी कमरे में उपयोग करेंगे वहाँ आपको शान्ति व तनाव रहित होने का आभास होगा। हम सब यह जानते हैं कि नीला रंग हवा और जल जैसे तत्वों का भी प्रतिनिधित्व करता है। यह रंग तनाव और दर्द कम करने के साथ-साथ उनका उपचार करने में भी सहायता करता है। यही एक कारण है कि जिन कमरों का मुख पूर्व दिश की तरफ हो, उनमें इस रंग का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। नीला रंग शान्ति व आराम का प्रतीक है इसलिए यह रंग शयन कक्षों (बेडरूम्स) के लिए श्रेष्ठ माना जाता हैं, विशेष रूप से अतिथियों (गेस्ट) के कमरों के लिए किन्तु ऑफिस जैसी जगहों पर इस रंग का उपयोग करने से बचें। हमेशा नीले रंग का लाइट शेड ही चुनें ताकि आँखों पर कोई ज़ोर ना पड़े।और यह भी ध्यान रखें कि ज्यादा नीला रंग इस्तेमाल करने से सर्दी और ज़ुकाम हो सकता है इसलिये नीले रंग का प्रयोग करते समय उसकी मात्रा का अवश्य ध्यान रखें।
पीला रंग
घर के उत्तर-पूर्व हिस्से पीले रंग ओर उसके अलग अलग शेड्स (सुनहरा सहित) के ही होने चाहिए। पीला रंग उज्जवल होता है इसलिए इसे उन कमरों में प्रयोग करना चाहिए जिन में सूरज की सीधी रौशनी नहीं आ पाती है। वास्तु में इस रंग को शुभ भी माना जाता हैं इसलिए इसे पूजा घर में भी उपयोग किया जाना अच्छा रहता है। पीला रंग शुद्धता, सकारात्मक विचार, रोशनी, एकाग्रता और खुशी की भावना का प्रतीक है।
हरा रंग
जब भी आप एनर्जी या किसी एनर्जी ड्रिंक के बारे में सोचते हैं तो अक्सर आपके दिमाग में हरा रंग ही आता होगा। उत्तरमुखी दिशा की वाले कमरों के लिए हरा रंग सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। यह रंग उपचार, प्रकृति, सदभाव, विकास, प्रजनन समृद्धि, और जैसा कि हमने अभी बताया, सकारात्मक ऊर्जा (एनर्जी) का प्रतीक है। हरा रंग बच्चो के कमरे और उनके पढ़ाई वाले कमरे के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं क्योंकि यह एक सक्रिय रंग हैं जो दिमाग को प्रेरित करने में भी सहायता करता है।
गुलाबी रंग
अगर आप एक उस रंग की तलाश में हैं जो गर्मजोशी, खुशी, प्यार और आराम को दर्शाता है तो वह गुलाबी रंग है, परन्तु हल्का गुलाबी रंग का शेड ही चुने, गहरा चमकदार शेड नहीं। दक्षिणमुखी दिशा वाले शयन कक्षों (बेडरूम्स) के लिए इस रंग को श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुलाबी रंग बहुत ही आरामदायक व शान्ति-पूर्वक नींद दिलवाने में भी सहायता करता है। नवविवाहित जोड़ों में गुलाबी रंग प्रेम को बढ़ावा देता है।अगर किसी पति-पत्नी के बीच काफी झगड़े और समस्याएँ हैं ,तो गुलाबी रंग उनको शांत करता है और चिढ़चिढ़ापन कम करता है।
हम आशा करते हैं की इन रंगों को इसी प्रकार से प्रयोग करने से आपके घर में सुख-शान्ति व सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से तरीके हैं जो आपकी सहायता कर सकते हैं और बहुत सी वास्तु सुझाव (टिप्स) भी हैं जिनका पालन आप अपने रसोईघर,शयनकक्ष (बेडरूम) आदि में कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि अब आप एक नए घर में शायद ज़्यादा अच्छी तरह रह सकते हैं तो, NoBroker पर जाएं। यहाँ आपको आपकी ज़रुरत और आपके बजट के हिसाब से घर मिलेंगे।
Recommended Reading
वास्तु के अनुकूल 5 रंग और कहाँ-कहाँ उनका उपयोग करना चाहिए
January 31, 2025
13668+ views
छोटे घर को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए इन रंगों का करें इस्तेमाल!
January 31, 2025
6820+ views
अपने घर के लिए बेहतरीन पेंट चुनने के 5 कारगर और आसान तरीके
January 31, 2025
5211+ views
साल 2026 का पेंटोन कलर क्या है? जानें और अपने घर में इसे कैसे अपनाएं!
January 31, 2025
2977+ views
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41942+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39333+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29668+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27576+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21269+ views
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!