Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
रोहित शर्मा के घर की एक्सक्लूसिव झलक: अंदर से कैसा दिखता है?
Table of Contents
आहूजा अपार्टमेंट्स, वर्ली, मुंबई
यह अपार्टमेंट एक गगनचुंबी इमारत है जिसमें दो इमारतों में 53 मंजिल हैं। यह पूरे भारत में चौथी और मुंबई में तीसरी सबसे ऊंची अपार्टमेंट बिल्डिंग है। अपार्टमेंट शानदार और विशाल हैं, ज़्यादातर अपार्टमेंट पूरे फ्लोर पर फैले हुए हैं। यहां कुल 78 अपार्टमेंट हैं और हर मंजिल में 4 BHK अपार्टमेंट या 6 BHK पेंटहाउस है।
इस इमारत के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसकी फर्श से छत तक की ऊँचाई 13 फ़ीट है। इससे घर काफी खुला-खुला सा लगता है और घर में ताज़ी हवा और रोशनी भी अच्छे से आती है।
आहूजा अपार्टमेंट्स और रोहित शर्मा के घर की एक और खास बात यह भी है कि आप यहाँ से समुद्र और बांद्रा-वर्ली सी लिंक देख सकते हैं।
रोहित शर्मा के घर की सैर
आहुजा अपार्टमेंट के 29 वें फ्लोर पर रोहित शर्मा का घर है, जो 6,000 स्क्वायर-फ़ीट में फैला है और 2015 में इसकी कीमत 30 करोड़ रुपए थी।
उन्होंने यह घर रितिका सजदेह से सगाई करने के बाद ख़रीदा था। रोहित और रितिका ने 13 दिसम्बर 2015 को शादी की थी और इसके बाद से ये दोनों इसी घर में रहते हैं।
रोहित शर्मा ने वर्ली में घर क्यों ख़रीदा?
लोग बुनियादी ढांचे, लाइफस्टाइल, उस जगह पर रहने के लिए मौजूद सुविधाएँ और वहाँ रहने की लागत के हिसाब से लोकेशन चुनते है। रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल के हिसाब से यह लोकेशन एकदम सही है, उन्हें काफी सफर करना पड़ता है और उनका यह घर सी-लिंक से सिर्फ 2 मिनट की ड्राइव पर है, तो यह उनके लिए बिल्कुल सही लोकेशन है।
कभी सोचा है कि रोहित शर्मा के घर का पता क्या है? गूगल पर आहूजा अपार्टमेंट सर्च करने पर गूगल आपको बताएगा- अप्पा साहेब मराठे मार्ग, ICICI प्रूडेंशियल के पीछे, वर्लीकर चौक, राजा भाऊ अनंत देसाई मार्ग, सेंचुरी बाज़ार, प्रभादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र 400025
रोहित शर्मा के घर के कोने-कोने की जानकारी
रोहित शर्मा का घर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें टेक्नोलॉजी से काफी लगाव है। उनके घर में टेक्नोलॉजी का इतना ज़्यादा इस्तेमाल किया गया है कि आप इसे एक 'स्मार्ट घर' कह सकते हैं।
लिविंग रूम से शुरू करते है। यहाँ के दूसरे अपार्टमेंट की तरह, लिविंग रूम की फर्श से छत तक की ऊँचाई 13 फ़ीट है। इस घर मे बालकनी भी है जो लिविंग रूम से जुड़ी है, जहाँ से मेहमानों को अंदर या बाहर से अदभुत नज़ारे देखने का मौका मिलता है। इस कमरे में एक बड़ा सा पियानो है जो घर मे एक अलग तरह की शान और क्लास जोड़ता है।
बालकनी के बारे में सबसे ख़ास बात यह है कि इसे पूरी तरह से इमारती लकड़ी(टिम्बर वुड) से बनाया गया है। यह लकड़ी से बनी बालकनी पूरे घर में अलग ही आकर्षण पैदा करती है। रोहित शर्मा के घर को पामर एंड टर्नर आर्किटेक्ट्स सिंगापुर ने डिज़ाइन किया है और यह घर आपको हर मोड़ से खूबसूरती का एहसास करवाता है।
चलिए, इस विशाल अपार्टमेंट के बेडरूम के बारे में बात करते हैं। रोहित शर्मा के घर में तीन बेडरूम हैं। एक मास्टर बेडरूम, एक बच्चों का बेडरूम और एक बेडरूम मेहमानों के लिए है। चौथे बेडरूम को बिज़नेस/मीटिंग रूम में बदल दिया गया है, जहाँ रोहित शर्मा क्लाइंट्स से मिलते हैं और बिज़नेस मीटिंग करते हैं। उन्हें अपनी प्राइवेसी काफी पसंद है और वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने में यकीन करते हैं।
इस घर मे क्रिएटिव कामों के लिए भी एक जगह है, जिसे बहुत अच्छे से सजाया गया है। इस महान खिलाड़ी को फ़ुरसत के पलों में पढ़ना पसंद है इसीलिए इनके घर मे एक प्राइवेट लाइब्रेरी भी है। रोहित और उनकी पत्नी पढ़ने में काफी समय बिताते हैं।
रोहित शर्मा अपने स्टाइल सेंस और कपड़ो की अच्छी पसंद के लिए भी जाने जाते है, शायद इसीलिए वे कई कपड़ों के ब्रांड की ऐड में नज़र आते हैं। इसीलिए इसमे कोई हैरानी नहीं है कि सुपर-स्टाइलिश रोहित शर्मा के घर मे एक वॉक-इन वॉर्डरोब है। यह उनके आलीशान घर का एक और खास फ़ीचर है।
उनके घर मे दीवार के साथ बहते हुए झरने के साथ तो आपको प्यार हो सकता है। यह सुकून देने वाला नज़ारा घर को दिलकश बना देता है। इससे साबित होता है कि रोहित शर्मा का घर सचमुच आधुनिक ज़माने का आर्किटेक्चरल चमत्कार है।
अगर मौज-मस्ती और मनोरंजन की बात की जाए तो उनके घर मे इसके लिए भी एक अलग से जगह है, जहाँ वे अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताते हैं। उनके पास शराब का भी एक अच्छा खासा स्टॉक है, जो उनकी आलीशान पार्टी में काफी पॉपुलर है। इसके अलावा एक योगा एरिया, परिवार और दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए एक मिनी थिएटर, एक जकूज़ी, एक स्पा और भी बहुत कुछ है।
यह एक एक स्मार्ट घर है इसलिए इस घर का हर कोना रिमोट कंट्रोल और स्विच से ऑपरेट किया जा सकता है। घर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि रोहित और उनकी पत्नी, दोनो ही बहुत सी चीज़ों को रिमोट या स्विच से कंट्रोल कर सकते हैं। रोहित शर्मा का घर धरती पर स्वर्ग की तरह है और यह वास्तव में खिलाड़ी और उनके परिवार की शान का प्रतीक है।
रोहित शर्मा का सफर
रोहित शर्मा अपने मुंह मे चाँदी का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए थे। उन्हें यह शानदार ज़िंदगी विरासत में नहीं मिली, लेकिन उनकी आँखों ने एक सपना देखा था और उस सपने को सच करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
अपने, अपने परिवार और अपने देश के लिए कमाया गया ये गौरव उनकी सालों की कोशिश, कड़ी मेहनत और प्रैक्टिस का नतीजा है। अपने समर्पण और कड़ी मेहनत की वजह से ही वो इस सपने को सच करने में कामयाब हो पाए हैं।
बहुत से लोग मुंबई के पॉश इलाकों में 30 करोड़ का घर नहीं ख़रीद सकते हैं, खासकर ऐसे लोग जो क्रिकेट कोचिंग के लिए 50 रुपये भी नहीं दे सकते थे। लेकिन, रोहित शर्मा एक ऐसे इंसान हैं जिन्होंने हर रूकावट और मुश्किल को हराकर बड़ा नाम कमाया और कई महान चीजें हासिल की हैं।
अगर आप भी अपने सपनों के घर की तलाश कर रहे हैं, तो आपको NoBroker पर विज़िट करना चाहिए, हमारे पास हर बजट और ज़रुरत के हिसाब से घर है। अगर आप भाग्यशाली हुए तो आप भी आहूजा अपार्टमेंट में एक फ्लैट पा सकते हैं और रोहित शर्मा के पड़ोसी बन सकते हैं। जल्दी करें, आज ही अपने घर की तलाश शुरू करें।
Recommended Reading
बॉलीवुड सेलिब्रिटी होम्स - बांद्रा और जुहू में सेलिब्रिटी के घर
January 31, 2025
5596+ views
रोहित शर्मा के घर की एक्सक्लूसिव झलक: अंदर से कैसा दिखता है?
January 31, 2025
5571+ views
Most Viewed Articles
Virat Kohli’s House: A Peek Into His Grand Homes and Lavish Lifestyle in India
May 12, 2025
331289+ views
Top 20 Most Expensive House in the World: Name, Location and Price in 2026
June 3, 2025
260100+ views
Mannat: The Iconic Mumbai Home of Shah Rukh Khan, Price, Location and Features of SRK’s Dream Home
May 27, 2025
227985+ views
Celebrity Homes in Mumbai: The Most Expensive Properties in Juhu and Bandra
April 10, 2025
168968+ views
Ratan Tata's House in Colaba takes luxury to another level
February 13, 2025
158191+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
Tara Sutaria's House: Location, Architecture, Premium Interiors and Lifestyle in 2026
February 19, 2026 by Kiran K S
Mrunal Thakur House: Location, Design Style and Exterior Details You Should Know in 2026
February 19, 2026 by srivalli susarla
Akshaye Khanna House in Mumbai Juhu: Architecture, Location, Price and Other Properties
February 13, 2026 by Krishnanunni H M
Full RM + FRM support
Join the conversation!