Loved what you read? Share it with others!
अपनी संपत्ति को आकर्षक और बेहतरीन कैसे बनाएं? 5 प्रभावी तरीके
2. ज़्यादा मायने रखता है
अपने घर का नक्शा तो आपको पता होता है, लेकिन उसके लिए जो किराए पर उसे लेना चाहता हो, उसे सिर्फ़ तस्वीरों से ज़्यादा मदद नहीं मिलती। आप नहीं चाहेंगे कि संभावित किराएदार, प्रॉपर्टी के बारे में कम जानकारी की वजह से उसे नकार दे। हर कमरे की तस्वीरें लें, बाथरूम(स्नानघर) और स्टोरेज(सामान रखने) की जगह को भी शामिल करें और बरामदों और बालकनी को भी न भूलें। हर कमरे की तस्वीरें अलग-अलग कोणों से लें; ऐसा करने से दूसरे व्यक्ति को एक बेहतर जगह का आभास होता है। आपका संभावित ख़रीददार या किराएदार आभारी रहेगा।
3. सामान रखने की जगह मायने रखती है
उस समय का ध्यान कीजिये जब आप खुद अपने लिए घर खरीदना या बनाना चाहते थे। सभी सवाल जो उस वक़्त आपके दिमाग में थे, अब आपको उनका जवाब उन तस्वीरों के ज़रिए देना है जो आपने पोस्ट करनी हैं। क्या आपके लिए पहले से बनी अलमारियाँ और शेल्फ़ मायने रखते थे? ऐसा ही आपके ख़रीददार या किरायदारों के लिए भी होगा। अलमारियाँ खोलें और फिर तस्वीरें लें, किचन में शेल्फ़ में और यहाँ तक कि अटारी/लॉफ्ट पर कितनी जगह है, यह भी तस्वीर में आने दें। इससे आपकी प्रॉपर्टी के विज्ञापन लोगों का ज़रूर ध्यान जाएगा जिसकी यह हकदार है।
4. सौंदर्य मायने रखता है
अगर आप अपना घर बिना फर्नीचर के किराए पर देना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें की आपकी तस्वीरों में भी ऐसा ही दिखे। तस्वीरें लेने से पहले अपना फर्नीचर हटा दें। आपके घर में असल में जितनी जगह है, आप नहीं चाहेंगे कि आपके संभावित किराएदार या ख़रीददार को उससे कम जगह का अहसास हो। अगर आपके सौदे में फर्नीचर भी शामिल है, तो उसे थोड़ा सोच विचार कर जितनी सुंदरता से रख सकते हैं रखें। बिखरे हुए या फ़ैले हुए फर्नीचर से पहला प्रभाव बुरा पड़ सकता है।
5. घर के आगे भी देखें
जहाँ घर की अच्छी और ज़्यादा तस्वीरें डील करवाने में आपकी मदद कर सकती है, वहीं कई बार कॉमन एरिया की जानकारी यह काम और जल्दी करवाने में मदद करती है। अपने कैमरे के साथ बाहर जाइए और आप जो भी देखतें हैं उनकी तस्वीरें लीजिए। सारी कॉमन एरियाज की तस्वीरें लें जैसे कि बरामदे ,लिफ्ट ,खेल की जगह,जिम,क्लब-हॉउस और लगभग वो हर उस चीज़ की जो आपके हिसाब से आपकी प्रॉपर्टी की कीमत को बढ़ाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ‘एक तस्वीर हज़ार बातें बोलती है’,हम आपको विश्वास दिलातें हैं कि प्रॉपर्टी के लिए भी यह कहावत सही बैठती है। सुविधाओं का वर्णन उतना मददगार नहीं होता जितनी कुछ तस्वीरें होती हैं।
नोब्रोकर आ गया है आपकी प्रॉपर्टी को आसानी से खरीदने,बेचने या किराए पर देने में आपकी मदद करने के लिए, हमें बताएँ कि क्या ये टिप्स /सुझाव आपके काम आए। एक कमेंट/टिप्पणी डालें या किसी प्रकार की सहायता के लिए हमसे hello@nobroker.in पर संपर्क करें।
Most Viewed Articles
Top 10 Apps for House Rent in India to Find Verified Rental Homes in 2026
May 28, 2025
103447+ views
Magenta Line Delhi Metro: Route, Timing, Ticket Fare , Fact & Stations 2026
May 16, 2025
83445+ views
NoBroker Paid Services Reviews
January 31, 2025
33728+ views
Top 10 Paying Guest Apps in 2026: Find Safe and Affordable PG Rooms in India
May 31, 2025
32092+ views
Exploring Rental Yield in Mumbai's Property Market
January 31, 2025
30112+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
Rental Yield in Hyderabad: Best Locations for Higher Returns and Market Trends in 2026
February 12, 2026 by Ananth
Rental Yield in Chennai: Current Percentages and Best High Return Areas in 2026
January 7, 2026 by Vivek Mishra
Rental Yield in Bangalore: Current Trends and Top High Return Areas in 2026
December 30, 2025 by Prakhar Sushant
Full RM + FRM support
Join the conversation!