Loved what you read? Share it with others!
लॉक डाउन के लिये एक अच्छा वर्क शेड्यूल
सारी साफ-सफाई रोज़ करने की ज़रुरत नहीं
आप कुछ कामों को छोड़ सकते हैं और उन्हें हर दूसरे दिन कर सकते हैं ताकि आपके पास हर रोज़ कामों की एक लंबी लिस्ट न हो। आप कपड़े धोने और पोछा लगाने का काम एक दिन छोड़कर सकते हैं, झाड़ू लगाने और पोछने का काम तो रोज़ करने की ज़रूरत पड़ती है, पौधों में पानी देने का काम रोज़ाना या दूसरे दिन कर सकते हैं (ये इस बात पर निर्भर करता है कि पौधे बिना पानी के कितना रह सकते हैं) और इसी तरह और भी काम करें।
कुछ कामों को मिल कर करने की ज़रूरत होती है
खाना पकाना और कपड़े धोने जैसे कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें पूरा परिवार एक साथ मिल कर अच्छे से कर सकता है। खाना पकाते समय, कोई काटता है, कोई सफाई करता है, कोई फेंटता है, कोई बर्तन वगैरह सेट कर सकता है। जब कपड़े धोने की बात आती है, तो कोई कपड़े धोने के लिये डाल सकता है, कोई उन्हें सूखा सकता है, कोई उन्हें अंदर ला सकता है, कोई इस्त्री या तह (घड़ी) कर सकता है।
कामों की अदला-बदली करें
बोर होने से बचने के लिये, कामों की अदला-बदली करना और लोगो को अलग-अलग काम करने का मौका देना एक अच्छा आईडिया है। इस तरह एक ही व्यक्ति हमेशा कपड़े घड़ी करने या पौधों में पानी देने के काम में नहीं फंसता, उन्हें रोज़ाना या हर हफ्ते अलग-अलग काम करने का मौका मिल सकता है। इससे एक निष्पक्षता भी आती है क्योंकि एक ही व्यक्ति सारे आसान या सारे मुश्किल कामों में नही फंसता है।
अपने कामों को कम करने की कोशिश करें
अगर आपके आसपास मदद के लिये ज़्यादा लोग नहीं है तो आप उन तरीकों को खोजें जिससे आपके कामों को कम किया जा सके। आप अपने खाने को पहले से प्लान कर सकते हैं, इस तरीक़े से आप पहले से खाना बना कर रख सकते हैं (2-3 दिन या हफ्ते), इसे फ्रिज में स्टोर करें और अब आपको पूरे हफ्ते खाना बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह आपको रोज़ कम बर्तन साफ़ करने पड़ेंगे। अगर आप ऐसी प्लेट, चम्मच या दूसरे बर्तन का इस्तेमाल नहीं करें जिनकी ज़रूरत ना हो तब भी आप ज़्यादा बर्तन धोने से बच सकते हैं।
कामों को जितनी जल्दी हो सकें पूरा करें
कामों का सही से शेड्यूल बनाएँ ताकि कुछ भी काम लंबे समय के लिये ना रुका रहे। जब बर्तनों की बात आती है तो कोशिश करें उन्हें जल्दी से जल्दी धोने की ताकि सिंक में बर्तनों का ढेर ना लगे। जब आप घर मे कोई चीज़ इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान दें कि उसे ज़ल्दी से ज़ल्दी सही जगह पर रखें। इस तरीके से आपका घर ज़्यादा व्यवस्थित दिखाई देगा और हफ़्ते के आखिर में आपके पास ज़्यादा काम भी नहीं होगा।
इन सभी जानकारियों के साथ आप अपने और अपने परिवार के लिये एक अच्छा वर्क शेड्यूल बना पाएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों, घर कितना बड़ा है और किये जाने वाले कामों के हिसाब से इसमे काम घटा या बढ़ा सकते हैं। याद रखें घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें।
अगर आपका कोई विचार, मत या सुझाव है तो नीचे कंमेंट करें या आप हमसे NoBroker पर भी जुड़ सकते हैं।
COVID-19 से जुड़ी किसी भी तरह की इमरजेंसी में संपर्क करें-
नेशनल हेल्पलाइन नंबर- +91-11-23978046 या 1075
व्हाट्सऐप पर MyGov कोरोना हेल्पडेस्क - 9013151515
कर्नाटक- 104
महाराष्ट्र- 020-26127394
तमिलनाडु- 044-29510500
दिल्ली- एनसीआर- 011-22307145
तेलंगाना- 104
आन्ध्र प्रदेश- 0866-2410978
Recommended Reading
2026 में मकान को घर बनाने के तरीके | आधुनिक और भावनात्मक जुड़ाव
January 31, 2025
6257+ views
क्रिसमस के बारे में 10 बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं
January 31, 2025
6023+ views
अपना खुद का टेरेस गार्डन (छत पर बगीचा) बनाएँ - छत पर हरियाली और ताज़गी लाएं
January 31, 2025
5535+ views
इस बारिश के मौसम में आपके लिए सबसे अच्छा खाना
January 31, 2025
5353+ views
लीप ईयर की सच्चाई बनाम कल्पनाएँ – क्या आप भी इन्हें सच मानते हैं?
January 31, 2025
4793+ views
Most Viewed Articles
15 Safety Rules at Home for Kids
May 18, 2020
419188+ views
Plants That Need Only Water to Grow and How it is Different from Hydroponics
July 27, 2023
123433+ views
Kutcha House - Construction, Purpose and Significance!
January 15, 2025
59011+ views
10 Best Ways to Get Rid of Houseflies at Home: DIY & Quick Fixes for 2026
January 31, 2025
52761+ views
4 BHK House Plan in 2026: Modern Designs for Spacious Living and Luxurious Lifestyle
January 15, 2025
50258+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
How to Start a Terrace Garden - Ideas & Design Guide 2026
August 20, 2025 by NoBroker.com
Indoor Gardening Tips & Techniques for Beginners
August 20, 2025 by Anda Warner
5 Budget-Friendly Ways to Decorate Your Balcony
January 31, 2025 by NoBroker.com
How to Keep Your House Smelling Good All the Time?
January 31, 2025 by NoBroker.com
DIY Christmas Decoration: Tree Craft and More
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!