Loved what you read? Share it with others!
अपना खुद का टेरेस गार्डन (छत पर बगीचा) बनाएँ - छत पर हरियाली और ताज़गी लाएं
- पौधे लगाने के लिए गमले
- पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए पर्याप्त सूरज की रोशनी
- पानी का एक स्त्रोत और उसके निकास का सही इंतजाम
- खाद
- बीज या पौधे
- बगीचे में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण
शुरुआत कैसे करें
गमले चुनें, ये प्लास्टिक, मिट्टी, सीमेंट, लकड़ी के बक्से या मटकी, किसी के भी हो सकते हैं। उन्हें इतना मजबूत होना चाहिए कि वे मिट्टी, पौधे और पानी के वज़न को सह सकें और साथ ही उनमें पौधे को अच्छे से बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह भी होनी चाहिए (अगर आप उसे जल्दी ही किसी दूसरे गमले में नहीं लगाने वाले हैं तो)|
अपने लिए खाद खुद बनाएँ, इसके लिए, आपको बराबर मात्रा में सादी मिट्टी, खाद वाली घास (या रेत) और केंचुआ/कृमि खाद की ज़रुरत पड़ेगी। इन्हें एक साथ मिलाइए और गमलों में पौधों के लिए जगह छोड़ कर इसे भर दीजिए।
ऐसे पौधों से शुरुआत करें जो तेज़ी से बढने के साथ साथ मजबूत भी हों जैसे, टमाटर, हरी मिर्च या धनिया ताकि आपको जल्दी अच्छा नतीजा दिखाई दे।
रख-रखाव
एक बार पौधा लगाने के बाद उसको अच्छी तरह पानी देना बहुत ज़रूरी है। ज़्यादा पानी देने से मिट्टी में मौजूद सभी खनिज बह सकते हैं। अगर आपको दुविधा है कि कितना पानी दिया जाए, तो एक दिन छोड़ कर पानी दीजिए। आपको पौधों पर ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि जितना पानी चाहिए उसकी मात्रा मौसम और आपके बगीचे के स्थान के हिसाब से बदलती है।
अगर आपके पौधे की पत्तियाँ सूखी या लटकी हुई हैं, तो आपको बार-बार पानी देने की ज़रुरत है। अगर पौधा स्वस्थ लग रहा है और मिट्टी की ऊपरी सतह गीली है, तो आपको बार-बार पानी देने की ज़रुरत नहीं है। गर्मियों में, आपको दिन में एक या दो बार पानी देने की ज़रुरत पड़ सकती है। ठण्ड/सर्दियों में, आप पौधों में पानी कम बार भी दे सकते हैं।
बारिश में, आपको पौधों का बहुत ध्यान रखना होगा, खासकर तब जब वे भारी बारिश का सीधे सामना करते हों। आप पूछेंगे,ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए, क्योंकि मिट्टी में मौजूद पौधों के लिए ज़रूरी खनिज आसानी से बह जाते हैं और इसलिए इन्हें(खाद के रूप में) नियमित रूप से दुबारा डालना ज़रूरी होता है।
थोड़े से शुरुआत कीजिए, एक बार आपने कुछ पौधों का रख-रखाव सफलतापूर्वक कर लिया, तो बाद में आप अनेक प्रकार के पौधे लगा सकते हैं। फ़ूलवाले पौधों को संभालना थोड़ा मुश्किल होता है और मन मुताबिक( इच्छा अनुसार) परिणाम मिलने में वक़्त लगता है। याद रखिए, सुंदर बगीचा पाने के लिए धैर्य और अटलता की ज़रुरत होती है, पहली मुश्किल आने पर ही हार मानकर छोड़ न दें ।
अगर आप एक ऐसा घर ढूँढ रहे हैं, जिसमें बगीचे के लिए ज़्यादा जगह हो, या ऐसा घर जिसमें एक बड़ी छत और लॉन हो, तो www.NoBroker.in पर जाएँ। हमारे पास आपके लिए घर चुनने के कई विकल्प हैं और आपको कोई ब्रोकरेज भी नहीं देना पड़ेगा !
Recommended Reading
2026 में मकान को घर बनाने के तरीके | आधुनिक और भावनात्मक जुड़ाव
January 31, 2025
6257+ views
क्रिसमस के बारे में 10 बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं
January 31, 2025
6023+ views
अपना खुद का टेरेस गार्डन (छत पर बगीचा) बनाएँ - छत पर हरियाली और ताज़गी लाएं
January 31, 2025
5536+ views
इस बारिश के मौसम में आपके लिए सबसे अच्छा खाना
January 31, 2025
5355+ views
लीप ईयर की सच्चाई बनाम कल्पनाएँ – क्या आप भी इन्हें सच मानते हैं?
January 31, 2025
4793+ views
Most Viewed Articles
15 Safety Rules at Home for Kids
May 18, 2020
419189+ views
Plants That Need Only Water to Grow and How it is Different from Hydroponics
July 27, 2023
123435+ views
Kutcha House - Construction, Purpose and Significance!
January 15, 2025
59012+ views
10 Best Ways to Get Rid of Houseflies at Home: DIY & Quick Fixes for 2026
January 31, 2025
52769+ views
4 BHK House Plan in 2026: Modern Designs for Spacious Living and Luxurious Lifestyle
January 15, 2025
50331+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
How to Start a Terrace Garden - Ideas & Design Guide 2026
August 20, 2025 by NoBroker.com
Indoor Gardening Tips & Techniques for Beginners
August 20, 2025 by Anda Warner
5 Budget-Friendly Ways to Decorate Your Balcony
January 31, 2025 by NoBroker.com
How to Keep Your House Smelling Good All the Time?
January 31, 2025 by NoBroker.com
DIY Christmas Decoration: Tree Craft and More
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!