icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

प्लास्टिक पेंट डिजाइन कैसे बनाएं?

view 519 Views

1

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
प्लास्टिक पर पेंट डिज़ाइन बनाने के लिए, सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि वस्तु पेंट करने योग्य है, जैसे कि फर्नीचर या सजावटी सामान, न कि फर्श या बाथटब। प्लास्टिक पर उपयोग के लिए उपयुक्त पेंट चुनें, जो अक्सर स्प्रे या लिक्विड रूप में उपलब्ध होते हैं। पेंट को सुरक्षित करने और सतह को चमक देने के लिए एक सीलर का उपयोग किया जा सकता है। पेंट करने से पहले, प्लास्टिक की वस्तु को गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह साफ करें, फिर रबिंग अल्कोहल से पोंछकर पुरानी पेंट या गंदगी हटाएं। सतह को खुरदरा बनाने के लिए 180-ग्रिट वाले रेगमाल का उपयोग करें ताकि पेंट अच्छी तरह चिपक सके। चुने हुए पेंट का उपयोग निर्देशों के अनुसार करें, और हर परत को सूखने दें। पेंट की सभी परतों के सूखने के बाद सीलर लगाएं। पेंट और सीलर को पूरी तरह से पक्का होने के लिए 24 से 36 घंटे का समय दें।
0 2024-04-02T11:54:54+00:00

नमस्कार, मैं आपकी plastic paint design कैसे बनाये यह जानने में सहायता कर सकती हूँ। मैंने हाल ही में प्लास्टिक के फर्नीचर पर पेंट किया था। तो चलिए, मैं आपको इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देती हूँ।  

प्लास्टिक पेंट कैसे किया जाता है?

  1.  सबसे पहले तो यह पता करें कि आप जिस वस्तु को पेंट करना चाहते हैं, उसे रंग करना संभव है या नहीं। आप फर्नीचर, लघु मूर्तियों, खिलौनों, परदे और सजावट वाली वस्तुओं को पेंट कर सकते हैं| प्लस्टिक के ज़मीन, बाथटब्स या शावर स्टाल्स को रंगा नहीं जा सकता| 

  2. सारे पेंट प्लास्टिक पर रंग लगाने योग्य नहीं होते। इसलिए, पहले सही पेंट चुने जिसे प्लास्टिक पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको ज़्यादातर स्प्रे पेंट और लिक्विड पेंट के रूप में ऐसे पेंट मिलेंगे।

  3. पेंट को सुरक्षित रखने के लिए तथा प्लास्टिक की ऊपर की सतह को चमक देने के लिए आप सीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको पेंट करने से पहले प्राइमर उपयोग में लेने की ज़रूरत नहीं है।  

  4. अब अपनी प्लास्टिक की वस्तु को अच्छे से साफ करें जिससे उस पर किसी भी प्रकार की धूल और गंदगी न हो। आप गर्म पानी और साबुन की मदद से यह कर सकते हैं। 

  5. वस्तु सूख जाने के एक कपड़े पर रोब्बिंग अल्कोहल उंढेले और प्लास्टिक को अच्छे से पोंछे| इससे पुराना पेंट निकल जायेगा। पानी से प्लास्टिक को धो लें और सूखने दें।  

  6. सैंडर लें और प्लास्टिक की ऊपरी सतह को रगड़ें। प्लास्टिक चिपके इसके लिए अब आप रेगमाल का इस्तेमाल करें। 180 ग्रिट के रेगमाल का उपयोग करें।  

  7. अब आप plastic paint design के लिए पेंट करना शुरू कर सकते हैं। जिस भी पेंट का आपने चुनाव किया है, उसे इस्तेमाल करने के तरीके को पढ़ कर पेंट करना शुरू करें।  

  8. पेंट की सभी परतों के सूखने के बाद सीलर लगाएं। यह कार्य भी निर्देश अनुसार करें।  

  9. अब आप 24 से 36 घंटे का वक़्त दें ताकि पेंट और सीलर पक्के हो जाएं।  

प्लास्टिक पेंट डिजाइन के बारे में बस इतना ही। आशा है की इससे आपकी मदद होगी।  

अपनी दीवारों को रंगे अनुभवी कारीगरों द्वारा नोब्रोकर पेंटिंग सर्विस के साथ! इससे सम्बंधित जानकारी:

स्प्रे पेंटिंग कैसे करते हैं?

Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners