icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है?

view 2574 Views

4

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
0 2026-03-23T18:34:02+00:00

औसतन, एक CIBIL स्कोर हर 30 से 45 दिनों में अपडेट हो सकता है। हालांकि, विभिन्न संस्थागत कारणों और रिपोर्टिंग समय-सीमाओं के कारण यह समय बदल सकता है।

क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (CIBIL) विभिन्न ऋणदाताओं जैसे बैंक, क्रेडिट कार्ड कंपनियां, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) और अन्य उधार देने वाली संस्थाओं से डेटा एकत्र करता है और उसे प्रोसेस करता है।

ये संस्थाएं नियमित रूप से CIBIL को खाते और भुगतान से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं। इसके बाद, इस डेटा को जटिल एल्गोरिदम की मदद से प्रोसेस करके प्रत्येक व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर अपडेट किया जाता है।

CIBIL रिपोर्ट के अपडेट होने की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि आपके ऋणदाता आपकी खाता गतिविधि कब रिपोर्ट करते हैं। अलग-अलग वित्तीय संस्थानों की रिपोर्टिंग समय-सारिणी अलग होती है—कुछ हर महीने डेटा भेजते हैं, जबकि कुछ अलग चक्र पर रिपोर्ट करते हैं। आशा है यह आपके प्रश्न cibil score kitne din me update hota hai का उत्तर आपको मिला है।

NoBroker के माध्यम से 15+ बैंकों से 7 दिनों में अपने गृह ऋण की स्वीकृति प्राप्त करें।

आपका CIBIL स्कोर आमतौर पर हर 30 से 45 दिनों में अपडेट होता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका ऋणदाता कितनी बार आपकी क्रेडिट गतिविधि की जानकारी देता है। हालांकि, हाल के नियामकीय सुधारों के कारण अब अपडेट अधिक तेजी से (कभी-कभी हर 15 दिनों में) भी हो सकता है, क्योंकि ऋणदाताओं को अधिक नियमित रूप से डेटा प्रदान करना अनिवार्य किया गया है।

CIBIL स्कोर अपडेट होने के कारण क्या हैं?

  • क्रेडिट रिपोर्ट अपडेट (CIR):

    जब ऋणदाता आपके लोन और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अपडेट करते हैं, तो आपका स्कोर बदलता है।

  • लोन और EMI भुगतान:

    समय पर भुगतान करने से स्कोर बढ़ता है, जबकि देरी या चूक से स्कोर कम होता है। अपडेट आमतौर पर 30 से 45 दिनों में होता है।

  • विवाद समाधान:

    यदि आप किसी गलती की शिकायत करते हैं, तो सुधार प्रक्रिया (90 दिनों तक) के बाद स्कोर अपडेट हो सकता है।

  • क्रेडिट इतिहास और मिश्रण:

    लंबा क्रेडिट इतिहास और विभिन्न प्रकार के क्रेडिट का संतुलन स्कोर को बेहतर बनाता है।

  • बड़े क्रेडिट इवेंट्स:

    लोन बंद होना, नया लोन लेना या डिफॉल्ट होने पर स्कोर फिर से गणना होता है।

  • हार्ड इन्क्वायरी:

    बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से स्कोर अस्थायी रूप से कम हो सकता है।

अंततः, CIBIL स्कोर तुरंत अपडेट नहीं होता। अधिकांश मामलों में इसे अपडेट होने में 30 से 45 दिन लगते हैं। तेजी से बदलाव देखने के लिए समय पर भुगतान करें और नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करें।

अपनी पात्रता जांचें और कम ब्याज दरों पर टॉप बैंकों से NoBroker होम लोन का लाभ उठाएं।
0 2024-03-22T19:23:39+00:00

नमस्कार| मैंने देखा की आप CIBIL score kab update hota hai इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं| इसलिए मैं आपकी इसमें सहायता करना चाहूंगा| मेरा सिबिल स्कोर हाली में अपडेट हुआ और मैंने इसे ठीक करने के लिए काफी प्रयास भी किए| इसलिए मैं आपको सिबिल स्कोर के ठीक होने में कितना समय लगता है यह बता सकता हूँ| 

सिबिल स्कोर कितने दिन में ठीक होता है?

आम तौर पर देखा जाये तो विभिन्न क्रेडिट संस्थान अपनी कार्यप्रणाली को पूर्ण कर

30 से 45 दिनों

के भीतर सिबिल को जानकारी भेज देती है| तो यदि आप अपनी सिबिल रिपोर्ट अपने अंतिम भुगतान के 45 दिनों के पहले खरीदते हैं या फिर दूसरे माध्यम से अपना सिबिल स्कोर देखते है, तो आपका स्कोर संभवतः अपडेट नहीं हुआ होगा| 

इसकी वजह से आपकी सिबिल रिपोर्ट में जानकारी का अभाव या अधूरा भुगतान दिख सकता है| हालांकि, अगर आपकी रिपोर्ट में किसी खाते की तारीख, यानी की जिस दिन उधार देने वाले संस्थान द्वारा जानकारी जमा की गयी हो वह 2 महीने से ज़्यादा पुरानी है और फिर भी भुगतान रेपोर्ट में नहीं दर्शा रहा है तो आप इसके प्रति अप्पत्ति जाता सकते हैं|  यह लोन देने वाली संसथान या सिबिल के माध्यम से कर सकते हैं| 

मेरी तरफ से इतना ही| आशा है इससे आपकी मदद हुई होगी| 

अपना घर खरीदने का सपना पूरा करें नोब्रोकर से कम दर पर होम लोन लेकर!  इससे सम्बंधित जानकारी:

सिबिल स्कोर कैसे चेक करें: CIBIL Score Kaise Check Kare

 
0 2023-06-29T13:08:20+00:00

सिबिल स्कोर क्या होता है किस आधार पर संबंधित व्यक्ती का सिबिल स्कोर अपडेट किया जाता है और कितना स्कोर होना चाहिए अगर आइडियल रेंज से कम-ज्यादा स्कोर हुआ तो उसके क्या परिणाम होते है इसका ज्ञान होना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अहम काम ना रुके। इस सिबिल स्कोर को क्रेडिट स्कोर के नाम से भी जाना जाता है जो वित्तीय संस्थाओं द्वारा व्यक्ती को लोन देने से पहले चेक किया जाता है तो अब ये ‘सिबिल स्कोर कैसे तय होता है’ और ‘सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है’ इससे संबंधित अधिक जानकारी मालूम करते है ताकि अपनी तरफ से कल की सहजता के लिए आज की सजगता टिकी रहे।  

घर बनाने के लिए लोन लेना है तो नोब्रोकर प्रोफेशनल होम लोन एक्स्पर्ट्स से अवश्य संपर्क करें

 

होम लोन पर EMI कितनी होगी यहाँ कैलकुलेट कर जानें

CIBIL score kitne din me update hota hai ?

सबसे पहले सिबिल(CIBIL) का मीनिंग जानते है तो क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड इन शॉर्ट में ‘सिबिल’ नाम से प्रचलित है जो की सन 2000 में स्थापित हुई। इस संस्था में कंज्युमर और कमर्शियल ब्यूरो होते है उनके पास व्यक्ती तथा संस्थाओं के वित्तीय व्यवहारों के रिकॉर्ड रहते है।

सिबिल स्कोर नॉर्मली 300 से 900 के बीच होना चाहिए; 750 स्कोर बेहतर माना जाता है ये स्कोर आपके लोन चुकाने के और क्रेडिट कार्ड के बिल भरने के हिस्ट्री के अर्थात ‘क्रेडिट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट’ के आधार पर बनाता है जिसे संबंधित बैंक सिबिल को पहुँचाती है।

CIBIL kitne din me update hota hai इसका जवाब होगा 30 से 45 दिनों में आपका स्कोर अपडेट होता है क्योंकि मन्थली बेसिस पर ये प्रोसेस होती रहती है पर कभी-कभी 45 दिनों के बाद और 90 दिन तक सिबिल स्कोर अपडेट होता है।

क्रेडिट स्कोर अगर कम है इसे बढ़ाने के लिए आपको लोन का इन्स्टॉलमेंट समय पर भरना चाहिए, कोशिश करें को दो लोन में ज्यादा गैप हो साथ ही क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट वक्तपर करें और ऐसा कोई काम ना करें जिसके कारण आपका सिबिल स्कोर रिकार्ड खराब हो जाए।

इससे संबंधित विषय यहा पढ़े : अपने मकान में बैंक कैसे खुलवाएं पैन कार्ड से लोन कैसे चेक करे इनकम टैक्स कितने पर लगता है
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners