icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

सेप्टिक टैंक क्या होता है?

view 1733 Views

2

3 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
सेप्टिक टैंक एक भूमिगत टैंक होता है, जिसका उपयोग घर के टॉयलेट, बाथरूम और किचन से निकलने वाले सीवेज और गंदे पानी को इकट्ठा करने, ठोस अपशिष्ट को अलग करने और उसके निपटारे के लिए किया जाता है। इसमें इनलेट, आउटलेट और एयर पाइप होते हैं। सीवेज पहले टैंक के चैंबर में जाता है, जहाँ अपशिष्ट का विघटन शुरू होता है और तरल पानी आगे बाहर निकलता है।

सेप्टिक टैंक जमीन के नीचे बना एक जलरोधक कक्ष होता है, जिसमें शौचालय और घर की नालियों से निकलने वाला गंदा पानी एकत्र होता है और उसका उपचार किया जाता है। इसका उपयोग खासतौर पर उन जगहों पर किया जाता है, जहां नगर निगम की सीवर व्यवस्था उपलब्ध नहीं होती। ठोस कचरा नीचे बैठकर गाद बनाता है, जबकि हल्का कचरा ऊपर तैरता है और तरल अपशिष्ट आगे के उपचार या निपटान के लिए बाहर निकल जाता है। मैंने अपने घर की जल निकासी व्यवस्था की जांच करवाते समय सेप्टिक टैंक के बारे में जाना। नीचे मैं विस्तार से बताता हूं कि septic tank kya hota hai।

सेप्टिक टैंक कैसे काम करता है?

  1. शौचालय और घर की नालियों से निकलने वाला अपशिष्ट टैंक में पहुंचता है।

  2. भारी ठोस अपशिष्ट नीचे बैठकर गाद की परत बना देता है।

  3. चिकनाई और अन्य तैरने वाली सामग्री ऊपर एक परत बना लेती है।

  4. अपेक्षाकृत साफ तरल पानी निकास व्यवस्था के माध्यम से आगे के उपचार या निपटान के लिए बाहर निकलता है।

  5. ठोस पदार्थों की परत धीरे-धीरे बढ़ती रहती है, इसलिए टैंक की समय-समय पर जांच और पंपिंग करवाना आवश्यक होता है।

सेप्टिक टैंक की सफाई कैसे करें?

  1. सबसे पहले सेप्टिक टैंक का स्थान पता करें और उसके ढक्कन को सावधानी से खोलें।

  2. टैंक के अंदर जमा गाद और तैरने वाले अपशिष्ट की मात्रा की जांच करें।

  3. सेप्टिक टैंक पंप या वैक्यूम वाहन की सहायता से जमा अपशिष्ट को बाहर निकालें।

  4. आवश्यकता होने पर निकास फिल्टर को साफ करें और किसी भी रुकावट को हटाएं।

  5. टैंक की संरचना में दरार, रिसाव या अन्य क्षति की जांच करें।

  6. सफाई पूरी होने के बाद टैंक के ढक्कन को ठीक से बंद करके सुरक्षित करें।

निकाले गए अपशिष्ट का निपटान अधिकृत अपशिष्ट प्रबंधन सेवा प्रदाता के माध्यम से उचित तरीके से करवाना चाहिए। आमतौर पर सेप्टिक टैंक की पंपिंग हर 3 से 5 साल में की जाती है। हालांकि, अधिक लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले छोटे टैंक को इससे पहले साफ करने की आवश्यकता हो सकती है, जबकि बड़े और कम उपयोग होने वाले टैंक को अधिक समय तक चलाया जा सकता है। उम्मीद है, मेरा उत्तर आपके लिए उपयोगी रहा होगा।

3 2023-04-24T11:15:42+00:00

घर बनाते वक्त हर चीज सही से होनी चाहिए। घर बनाने में लगने वाला सामान क्वालिटी का हो, जिस दिशा में जो स्थान बनाना चाहिए, वही बनाए। जैसे टॉइलेट, बाथरूम, किचन, सेप्टिक टँक वास्तुशास्त्र को ध्यान में रखकर बनवाए ताकि वास्तुदोष ना उत्पन्न हो। घर या संस्था के निर्माण में सीवेज वॉटर के संचयन, क्षयन, वहन के लिए सेप्टिक टंकी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है; इसे बनवाना ही पड़ता है। तो ‘सेप्टिक टैंक क्या है’ इसके बारें में और डीटेल में जानते है।    

आपके घर की साफ-सफाई के लिए नोब्रोकर प्रोफेशनल होम क्लीनिंग सर्विसेस् से अवश्य संपर्क करें

सेप्टिक टैंक क्या होता है ?

सेप्टिक टँक का निर्माण भूमिगत होता है; ये टँक घर के किचन, बाथरूम, टॉइलेट का दूषित जल या  उत्सर्जी मटेरियल के वर्गीकरण तथा निपटारा करने के हेतू में बनाए जाते है। सेप्टिक टँक की खास रचना सीवेज के निस्सारण की पुरी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए की जाती है; उस रचना में जरा सा भी बिगाड़ हुआ तो डबलकाम या उल्टाकाम जो जाएगा। ‘septic tank kya hota hai’ ये जानने के बाद उसका काम क्या होता है, इसपर चर्चा करते है।  

सेप्टिक टैंक कैसे काम करता है (Septic Tank Kaise Kaam Karta Hai) :

  • आप ब्रिकवर्क, सिमेन्ट कान्क्रीट का बनवा सकते है या फिर प्लास्टिक, स्टील, फ़ाइबर के भी सेप्टिक टँक बाजार में उपलब्ध है। ब्रिकवर्क और सिमेन्ट कान्क्रीट के टँक बनवाए तो बेहतर होगा; क्योंकि प्लास्टिक या फ़ाइबर के सेप्टिक टँक ज्यादातर टेम्पररी यूज के लिए होते है।

  • सेप्टिक टंकी में इनलेट, आउट्लेट और एयर पाइप होते है; इनलेट से सीवेज टँक के प्राइमरी चेम्बर में एंटर करता है, वहा अपशिष्ट कणों का डिकम्पोजिशन शुरू हो जाता है और दो चेम्बर के बीच के ओपन स्पेस के द्वारा दूषित जल सेकन्डरी चेम्बर में प्रवाहित होकर आउट्लेट से आगे निकलता है।  

  • ठराविक अंतराल से टैंक की मॅनहोल के जरिए सफाई की जाती है। घर के किसी भी दीवार से सटाकर सेप्टिक टैंक ना बनवाए वरना दीवारों पर सीलन आएगी और बदबू भी आने लगेगी। ये टँक तीन चेम्बर का होना चाहिए और इसका एयर पाइप इनलेट से ना जोड़े।

सेप्टिक टैंक कहा बनाए?

  • सेप्टिक टँक किचन या पूजाघर के पास ना बनाए, मतलब घर के अंदर की जगहों में जहापर अक्सर आपका उठना, बैठना, खाना-पिना होता है; वहा नहीं बनाना चाहिए।

  •  

    आप ये टँक घर के बाहर यानि पार्किंग के साइड की जगह पर बना सकते है और बाहर की सीढ़िया हो तो उसके नीचे जगह खाली होती है तो वहा बनाए।

  •  

    कभी भी सेप्टिक टँक डायरेक्ट टॉइलेट या बाथरूम से ना जोड़े; सेप्टिक टँक के ऊपर बाथरूम-टॉइलेट ना बनाए, डिस्टन्स रखें।

  • वास्तुशास्त्र के अनुसार सेप्टिक टँक उत्तर, पूर्व या ईशान्य कोण में नहीं बनाना चाहिए; इसे उत्तर और वायु कोण के मध्य में बनाए या फिर पश्चिम और वायु कोण के मध्य में बनाए।

नोब्रोकर प्रोफेशनल प्लंबिंग सर्विसेस् से संपर्क करके घर के पाइप से जुड़ी समस्या का समाधान करें

तो septic tank kya hai इसके बारें में आपको जानकारी अवगत हो गई होगी। आपके घर के लिए सेप्टिक टँक बनवाते समय इन बातों पर जरूर ध्यान दे। 

इससे संबंधित विषय यहा पढ़े : पाइप लाइन जोड़ने का तरीका लैट्रिन जाम होने पर क्या करें AC में बर्फ जमने का कारण
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners