icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें?

view 12461 Views

3

3 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
0 2026-05-20T08:30:26+00:00
प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको अपने राज्य की आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड या स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन (IGR) पोर्टल पर जाना होगा। मैंने हाल ही में अपने एक रिश्तेदार को फ्लैट खरीदने से पहले उसकी जांच कराने में मदद की थी। सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाने के बजाय हमने अधिकतर वेरिफिकेशन ऑनलाइन ही लगभग एक घंटे में पूरा कर लिया। नीचे मैंने बताया है कि प्रॉपर्टी की ऑनलाइन online registry kaise check kare।

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • राज्य की आधिकारिक रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाएं

हर राज्य की अपनी अलग प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन वेबसाइट होती है। उदाहरण के लिए, कर्नाटक में Kaveri, महाराष्ट्र में IGR Maharashtra और उत्तर प्रदेश में IGRSUP पोर्टल का उपयोग किया जाता है। इन पोर्टलों के माध्यम से आप प्रॉपर्टी ओनरशिप, रजिस्ट्रेशन स्टेटस, सेल डीड और एनकम्ब्रेंस जैसी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • प्रॉपर्टी की जानकारी दर्ज करें

पोर्टल खोलने के बाद Property Search, Registry Search या Encumbrance Certificate जैसे विकल्प चुनें। सामान्यतः आपको निम्न जानकारी भरनी होती है:

  • मालिक का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • सर्वे/प्लॉट नंबर

  • जिला और सब-रजिस्ट्रार ऑफिस

  • रजिस्ट्रेशन वर्ष

जानकारी भरने के बाद “Search” पर क्लिक करें, जिससे रजिस्ट्री की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

  • जरूरी जानकारी की जांच करें

हमेशा यह सुनिश्चित करें कि वर्तमान मालिक का नाम, प्रॉपर्टी का आकार और लोकेशन, रजिस्ट्रेशन की तारीख, पुरानी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और अन्य विवरण सही हों।

एक बार ऑनलाइन जांच के दौरान मुझे सर्वे नंबर में गड़बड़ी मिली थी, जिसकी वजह से एक विवादित प्रॉपर्टी खरीदने से बचाव हो गया।

  • अंत में रजिस्ट्री दस्तावेज डाउनलोड करें

अधिकांश पोर्टल आपको सेल डीड कॉपी, EC, RTC/खाता रिकॉर्ड और म्यूटेशन दस्तावेज डाउनलोड करने की सुविधा भी देते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से पहले ये दस्तावेज उसकी कानूनी स्थिति स्पष्ट करने में मदद करते हैं। आशा है मेरा जवाब आपके काम आएगा।

NoBroker के लीगल एक्सपर्ट्स से ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्री दस्तावेजों का सत्यापन भी करवाया जा सकता है

नमस्ते पल्लवी, मैं आपको उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन रजिस्ट्री देखने की प्रक्रिया बताता हूँ। 


  1. पहले तो आप

    उत्तर प्रदेश भूलेख वेबसाइट पर जाएँ

    । 

  2. नीचे स्क्रॉल कर ‘खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें’ के विकल्प पर क्लिक करें। 

  3. फिर आप अपनी डिस्ट्रिक्ट चुनें, उसके बाद तहसील चुनें और फिर गाँव चुनें। 

  4. फिर आप किस माधयम से रजिस्ट्री देखना चाहते हैं वो चुने - खसरा/गाटा संख्या/खाता संख्या/खातेदार के नाम/भूमि श्रेणी/नामांतरण दिनांक, इनमे से किसी भी विकल्प को चुन कर जानकारी दर्ज करें और “खोजें” के बटन पर क्लिक करें। 

  5. इसके बाद आप रजिस्ट्री देख पाएंगे।

 

इसके अलावा जैसे जयति जी ने बताया, आप IGRS UP की वेबसाइट के ज़रिये भी जानकारी देख सकते हैं। उनका उत्तर पढ़ेंगे तो आपको रजिस्ट्री देखने की सम्पूर्ण प्रक्रिया पता चल जाएगी।


मेरी ओर से बस इतना ही। आशा है इससे आपकी मदद होगी।


अपने प्रॉपर्टी से जुड़ी सब ही जानकारी एवं मदद पाएं नोब्रोकर के वकील द्वारा!

2 2022-07-19T18:33:16+00:00
मेरी मां पिछले साल यूपी में खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री जांचना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए उनके भाई को फोन किया। उन्होंने हमे बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने IGRSUP ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जहां कोई भी आसानी से ऑनलाइन भूमि रजिस्ट्री की जांच कर सकता है। मैं आपको जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP की सरल प्रक्रिया बताता हूं। ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें UP (online registry kaise check kare) आधिकारिक IGRSUP वेबसाइट पर लॉग इन करें
  • स्टैम्प एवं पंजीकरण विभाग (Stamp And Registration Department) की वेबसाइट के होमपेज पर भूमि की रजिस्ट्री चेक करने के लिए “संपत्ति विवरण” विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, आपको वहाँ  पर “Urban Properties” (शहरी प्रॉपर्टीज) और Rural Properties (ग्रामीण प्रॉपर्टीज) विकल्प मिलेंगे। प्रासंगिक विकल्प चुनें।
  • इसके बाद, जिला, गांव, तहसील और खसरा चुनें और उस जमीन का खसरा नंबर भरें, जिसकी रजिस्ट्री आप जांचना चाहते हैं। “सबमिट बटन” पर टैप करें
  • रजिस्ट्री चेक करने के लिए यहां “खाता विवरण Record of Right” विकल्प चुनें।
  • रजिस्ट्री से संबंधित विवरण पृष्ठ पर दिखाई देगा
मुझे आशा है की आपको जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश मिल पाने में आसानी होगी अब कोई भी इंसान घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल से UP में  किसी भी जमीन की रजिस्ट्री चेक कर सकता है। अगर आपको किसी भी  स्टेप में कोई  सवाल हो तो नीचे कमेंट कर दीजिये। मैं आपके सारे सवालों का उत्तर दूंगा। अगर आपको प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने में कोई भी समस्या हो रही है तो नोब्रोकर के लीगल एक्सपर्ट्स से बात करे  संभनित उत्तर: 1 बीघा में कितने बिस्वा होते हैं? 1 बीघा में कितने स्क्वायर फिट होते हैं?  होम लोन कैसे मिलता है बस इतना ही जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP के बारे में।  
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners