3डी वॉलपेपर लगाने के लिए आपको दीवार तैयार करनी होती है, लेआउट प्लान करना होता है, वॉलपेपर काटना होता है, चिपकाने वाला लगाना होता है, वॉलपेपर लगाना होता है, किनारों को ट्रिम करना होता है और अंत में उसे सूखने देना होता है। एक महीने पहले मैंने अपने बच्चे के कमरे में 3डी वॉलपेपर लगवाया था। तब मुझे समझ आया कि इसमें सबसे ज़रूरी चीज़ तैयारी और धैर्य है। आपके लिए मैंने 3डी वॉलपेपर लगाने के विस्तृत स्टेप्स नीचे साझा किए हैं।
3डी वॉलपेपर कैसे लगाएं?
- सबसे पहले दीवार तैयार करें|
यहीं पर ज़्यादातर लोग गलती कर देते हैं।
पुराना वॉलपेपर या फिटिंग्स हटा दें।
दीवार की दरारों को भरें और ऊबड़-खाबड़ हिस्सों को सैंडपेपर से समतल करें।
दीवार को साफ करने के लिए हल्के डिटर्जेंट के घोल और स्पंज का उपयोग करें।
- पेंसिल से गाइड लाइन बनाएं|
स्पिरिट लेवल की मदद से एक सीधी खड़ी लाइन बनाएं, जो वॉलपेपर लगाने के लिए रेफरेंस का काम करेगी।
इस लाइन को कोने से वॉलपेपर की चौड़ाई जितनी दूरी पर बनाएं और कुछ सेंटीमीटर अतिरिक्त जगह छोड़ दें।
- वॉलपेपर काटें।
मेजरिंग टेप से दीवार की ऊंचाई और चौड़ाई नापें।
माप में कुछ इंच अतिरिक्त जोड़ें।
माप के अनुसार यूटिलिटी नाइफ से वॉलपेपर की स्ट्रिप्स काटें।
कटे हुए टुकड़े के पीछे दिशा (डायरेक्शन) मार्क करें।
- एडहेसिव (गोंद) लगाएं|
वॉलपेपर के प्रकार के अनुसार दीवार या पेपर पर गोंद लगाएं।
निर्माता के निर्देश पढ़कर गोंद को समान रूप से फैलाएं।
ध्यान रखें, कम गोंद से वॉलपेपर छूट सकता है और ज़्यादा गोंद से बुलबुले बन सकते हैं।
अगर पील-एंड-स्टिक वॉलपेपर है, तो गोंद की जगह बैकिंग को धीरे-धीरे हटाएं।
- 3डी वॉलपेपर लगाएं|
दीवार के एक किनारे से शुरुआत करें और वॉलपेपर की ऊपरी किनारी को सावधानी से छत के साथ मिलाएं।
धीरे-धीरे वॉलपेपर को नीचे की ओर स्मूद करें।
लेवल की मदद से जांच लें कि वॉलपेपर सीधा लगा है या नहीं।
सही जगह पर लगाने के बाद, वॉलपेपर ब्रश से हवा के बुलबुले निकाल दें।
- किनारों को ट्रिम करें|
तेज़ कटर से किनारों पर बचा हुआ अतिरिक्त वॉलपेपर काट दें। साफ फिनिश के लिए अतिरिक्त गोंद को तुरंत पोंछ दें।
- वॉलपेपर को सूखने दें|
वॉलपेपर को कम से कम 24 से 48 घंटे तक सूखने दें।
मेरे अनुभव से कहूँ तो इसमें तेजी नहीं, बल्कि सटीकता मायने रखती है। इसलिए बेहतर है कि 3डी वॉलपेपर लगाने के लिए किसी प्रोफेशनल की मदद ली जाए।
नोब्रोकर विशेषज्ञों द्वारा किफायती दर पर अपना वॉलपेपर आसानी से इंस्टॉल करवाएं।Your Feedback Matters! How was this Answer?
Shifting, House?
✔
Lowest Price Quote✔
Safe Relocation✔
Professional Labour✔
Timely Pickup & Delivery
Intercity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
Intracity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
City Tempo-Upto 50% Off
Book Now
Related Questions
Related Questions in Wall Paper Installation
3D वॉलपेपर कैसे लगाएं, इसकी एक सरल प्रक्रिया मैं आपके साथ साझा करना चाहता हूँ| सबसे पहले तो आपको गोंद का एक मिश्रण बना के दीवार तथा वॉलपेपर पर लगाना होगा| अब यह मिश्रण कैसे बनाना है, और इसके आगे की प्रकिया क्या है, यह मैंने नीचे लिखा है| उसे पढ़ कर आप सम्पूर्ण जानकारी पा सकते हैं| मैंने हाल ही में एक 3D वॉलपेपर स्वयं अपने बैडरूम में लगाया था, इसलिए मैं सारे स्टेप्स आपके साथ साझा करता हूँ|
खुद से 3D वॉलपेपर कैसे लगाएं?
शुरू करने के लिए 3D वॉलपेपर को अपने दीवार के नाप के अनुसार कांटे|
फिर आप टॉप बांड गोंद को पानी के साथ मिला कर एक बाल्टी में भर लें| ये ध्यान रखें की यह मिश्रण पतला होना चाहिए|
फिर एक पेंट ब्रश या रोलर ब्रश की मदद से गोंद के मिश्रण को दीवार और वॉलपेपर, दोनों पर लगाएं|
अब आप वॉलपेपर को बड़ी ही सावधानी से दीवार पर लगाएं| यह भी ध्यान रखें की वॉलपेपर लगाते वक़्त सिलवटे नहीं पड़नी चाहिए|
अगर आप बुलबुले या सिलवटें देखते हैं, तो वॉलपेपर को थोड़ा सा खींच कर उसे वापिस से सही जगह पे चिपका दें| खींचते वक़्त ज़्यादा ताकत का इस्तेमाल न करते हुए, आराम से वॉलपेपर को सही करें| इसके अलावा आप एक गीले कपड़े को सिलवटों पर रगड़ कर भी सिलवटों को गायब कर सकते हैं| यह प्रक्रिया तब तक दोहराएं, जब तक आप बुलबुलों और सिलवटों से छुटकारा नहीं पा लेते|
इस ही के साथ मैं अपना उत्तर समाप्त करना चाहूंगा| आशा है की आप 3D wallpaper kaise lagate hain, यह अब सीख गए होंगे|
नोब्रोकर विशेषज्ञों द्वारा घर पर 3D वॉलपेपर लगाएं!
इससे सम्बंधित जानकारी: दीवार पर वॉलपेपर कैसे लगाएं: Diwar Par Wallpaper Kaise LagayeYour Feedback Matters! How was this Answer?
Leave an answer
You must login or register to add a new answer .
3d वॉलपेपर कैसे लगाएं?
nina
786 Views
2
2 Year
2023-11-30T17:21:53+00:00 2023-11-30T23:25:54+00:00Comment
Share