स्वस्थ और ताज़ा पेय | 5 हेल्दी ड्रिंक्स जो ज़रूर आज़माएं
Home Blog NoBroker Hindi Blogs 5 हेल्दी ड्रिंक्स

5 ताज़गी और स्वास्थ्य से भरे पेय पदार्थ जो आपको आज़माने चाहिएँ

Updated : May 28, 2025, 1:15 PM

Admin Admin

भले ही हम सबको कोला का मीठा, फिज़ी, और ठंडा स्वाद बहुत पसंद है लेकिन इससे अच्छे और भी बहुत सारे ठंडे पेय हैं जो हमारे लिए बेहतर हैं। मैं जानती हूँ कि अगर आप भी मेरी ही तरह हैं तो आप कोला ज़रूर पीएँगे  और कोला के टॉयलेट क्लीनर वाले वीडियो भी आपका मन नहीं बदल पाएँगे। लेकिन यहाँ दिए हुए पेय पदार्थ ना सिर्फ आपकी प्यास बुझाएँगे बल्कि आपके शरीर के लिए भी अच्छे हैं। मेरे ख़्याल से सोडा की जगह आप ये स्वास्थ्य से भरे हुए ( हेल्दी ) विकल्प ज़्यादा पसंद करेंगे।  कोकम जूस एक तटीय क्षेत्रों की विशेषता वाला कोकम जूस खट्टे और मीठे का एक शानदार मिश्रण है। पैकेट और सिरप के रूप में उपलब्ध, इस जूस का आपके शरीर पर तुरंत ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह हेल्दी(शरीर के लिए अच्छा) भी है! यह एन्टी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और अनेक गैस्ट्रिक समस्याओं जैसे अपच (इनडाइजेशन) के लिए भी असरदायक है।   Kokum juice    गुड़हल सिरप फूलों से बना, यह सिरप मीठा होता है और अपने साथ फूलों वाले सारे गुण भी लाता है। इसे पर्याप्त मात्रा में ठन्डे पानी और बर्फ के साथ लें। ज़बरदस्त स्वाद के लिए चुटकी भर सेंधा नमक भी डालें। इस पेय पदार्थ के स्वास्थ्य लाभ चमत्कारिक हैं! यह ब्लड प्रेशर कम करता है, जलन से राहत (एन्टी-इंफ्लेमेटरी) दिलाने वाले गुण रखता है, और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है।   Hibiscus syrup   आम पन्ना कच्चे आम को मसालों के साथ पकाकर बनाया गया आम पन्ना मीठा और हल्का खट्टा भी होता है, यह टैंगी स्वाद आपको और ज़्यादा आम पन्ना पीने के लिए मजबूर कर देगा। यह एक शानदार पाचक है, विटामिन सी से भरपूर और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने का भी अच्छा तरीक़ा है। Aam Panna छाछ छाछ का एक गिलास तरोताज़ा करने वाला और स्वाद से भरपूर होता है| ये घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें थोड़ी सी हरी मिर्च, धनिया और सरसों मिलाइए, और मेरा भरोसा कीजिए आपको इसका बिल्कुल भी मलाल नहीं होगा। छाछ में कैल्शियम, पोटैशियम, और विटामिन बी होता है। यह पाचन शक्ति बढ़ाता है और इसमें एंटीवायरल, एन्टी बैक्टीरियल (जीवाणुनाशक) एवं एन्टी कार्सिनोजेनिक (कैंसर विरोधी) गुण भी पाए जाते हैं। Good old buttermilk   नींबू और पोदीना पेय पोदीने की कुछ पत्तियाँ डालकर अपने नींबू पानी को एक ताज़गी भरा स्वाद दीजिए। या और भी बेहतर स्वाद चाहते हैं तो अपने ड्रिंक को मिक्सर ग्राइंडर में चलाइए और आपके पास होगा ठंडक पहुँचाने वाला, एक शानदार, हरा भरा नींबू-पानी का गिलास। अगर आपको पहले से नहीं पता था तो आपको बता दें कि नींबू का रस ढेर सारे फायदों से भरा होता है। इसमें काफ़ी मात्रा में पोटैशियम और विटामिन सी होता है। यह आपकी पाचन शक्ति बढ़ाकर वजन कम करने में भी कारगर होता है।     Lemon and mint cooler   नोब्रोकर /NoBroker एक स्वस्थ जीवन की ज़रूरत को पूरा करने में आपकी सहायता के लिए है। अगर आप एक ऐसा जीवन चाहते हैं जिसमें आप व्यायाम (एक्सरसाइज) को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकें तो आप एक ऐसा घर चुनें जिसमें पूल, जिम और वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं भी हों । इसके लिए आपको बस इतना करना है कि www.NoBroker.in पर जाना है।

Testimonials

View All

Loved what you read? Share it with others!

WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Facebook
Copy Link

Join the conversation!

Subscribe to our newsletter

Get latest news delivered straight to you inbox

Recent blogs in

banner

Faster, better & smooth experience on the app

Exclusive app features

Real-time property alerts

Smart property suggestions

Continue on web

You're all set!

Get ready for regular updates and more.

Help us assist you better

Check Your Eligibility Instantly

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Popup Top Image

Tenant Super Relax Plan

Enjoy Hassle-Free Renting

tick icon Full RM + FRM support
tick icon Instant alerts & premium filters
tick icon Rent negotiation & relocation help
Form submitted successfully!

You're all set!

Get ready for regular updates and more.

icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Change Phone
Get updates on WhatsApp
1