icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

ऋण प्राप्ति हेतु आवेदन पत्र केस लिखे?

view 13365 Views

1

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
ऋण प्राप्ति के लिए आवेदन पत्र लिखने हेतु, आपको सेवा में शाखा प्रबंधक को संबोधित करना होगा, जिसमें बैंक का नाम और शाखा का उल्लेख हो। विषय में "बैंक से ऋण लेने हेतु" लिखें। पत्र की शुरुआत में अपना नाम, बैंक खाताधारक होने का उल्लेख, और बैंक के साथ अपने पुराने संबंध का वर्णन करें। इसके बाद, ऋण लेने का कारण (जैसे घर खरीदना) और आवश्यक ऋण राशि स्पष्ट रूप से बताएं। यह भी उल्लेख करें कि आप मासिक किस्तों में ऋण चुकाने में सक्षम हैं। अंत में, विनम्रतापूर्वक ऋण स्वीकृत करने का अनुरोध करें और धन्यवाद दें, साथ ही अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और खाता संख्या भी प्रदान करें।

नमस्ते| कुछ महीने पहले मुझे ऋण की आवश्यकता हुई जब मुझे घर खरीदने के लिए पैसों की कमी महसूस हुई| तब मैंने ऋण हेतु बैंक प्रबंधक को आवेदन पत्र लिख कर गृह ऋण सफलतापूर्वक प्राप्त किया था| आप भी यह आसानी से कर सकते है| ताकि आप भी ऋण प्राप्त कर सके, इसलिए मैं नीचे आवेदन पत्र को लिखने की प्रक्रिया साझा कर रही हूँ| सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त करने के लिए कृपया कर पढ़ते रहिये| 

ऋण प्राप्ति हेतु आवेदन पत्र कैसे लिखे?

ऋण प्राप्ति के लिए आवेदन पत्र लिखना काफी सरल है| आपकी सहायता के लिए मैं नीचे एक पत्र लिख रही हूँ जिससे आपको अनुमान मिल जायेगा की आवेदन पत्र कैसे लिखा जाता है| 

सेवा में

श्रीमान/श्रीमती शाखा प्रबंधक

(बैंक का नाम)

(शाखा का नाम, आपका शहर) 

विषय : – बैंक से ऋण लेने हेतु।

महोदय/महोदया 

सविनय निवेदन है कि मैं (आपका नाम) आपके बैंक का अकाउंट होल्डर हूँ और आपके बैंक की सेवाओं का काफी वर्षों से लाभ लेता आ रहा/रही हूँ| मेरा आपके बैंक की (शाखा का नाम) में (अकाउंट का प्रकार) अकाउंट है जिससे मैं साधारण लेन-देन करता/करती हूँ| (ऋण लेने की वजह)| इसलिए मेरा आप से निवेदन है की मुझे (ऋण की राशि) का ऋण प्रदान करें| मैं इसे हर महीने किस्त दर किस्त चुकाता/चुकाती रहूँगा/रहूंगी|  

आशा है की आप मेरे इस पत्र पर गौर दे कर मेरे अनुरोध को स्वीकृति देंगे|

धन्यवाद

दिनांक —–

प्रार्थी

नाम —-

पिता का नाम—-

मो न०—

खाता स०——

आशा है कि यह उत्तर आपकी ऋण आवेदन फार्म के बारे में जानकारी हासिल करने में सहायता करेगा| 

पाएं होम लोन सबसे कम ब्याज दर पर नोब्रोकर के साथ 

और पढ़ें  अपने मकान में बैंक कैसे खुलवाएं?  बैंक तथा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में मुख्य अंतर क्या है?
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners