icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

पुट्टी करने में कितना खर्च आता है

view 6384 Views

2

3 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
The average cost of putty application ranges from ₹8 to ₹13 per square foot, including materials and labor. This cost can vary based on the type of putty used, with cement-based putty costing ₹3 to ₹5 per square foot and acrylic or ready-mix putty costing ₹4 to ₹6 per square foot. Labor charges for putty application, including sanding, typically range from ₹5 to ₹8 per square foot. The total expense also depends on the number of coats applied, the brand of putty chosen (e.g., Birla, JK, Asian), and your location; major cities might see costs of ₹10 to ₹15 per square foot, while smaller towns could be ₹8 to ₹11 per square foot. For example, a 10x10 feet room might cost around ₹2,500 to ₹3,500, and a whole house could range from ₹20,000 to ₹25,000 or more. Approximately 1 kg of wall putty covers 18 to 22 square feet for two coats.

नमस्ते लीला। मटेरियल और लेबर का दाम मिला कर बताऊ तो पुट्टी का काम 8 रुपये से 13 रुपये प्रति स्क्वेर फ़ीट तक जाता है। 


  1. यदि आप मटेरियल यानि की सीमेंट आधारित पुट्टी ले रहे है तो यह आपको 3 रुपये से 5 रुपये प्रति स्क्वेर फ़ीट पड़ेगी। इसमें आपको बिरला, जेके और एशियन ब्रांड की पुट्टी मिलेगी। 

  2. वहीँ यदि आप ऐक्रेलिक पुट्टी या फिर रेडी मिक्स पुट्टी लेते हैं तो इसका दाम आपको 4 रुपये से 6 रुपये प्रति स्क्वेर फ़ीट पड़ेगा। 

  3. लेबर रेट 5 रुपये से 8 रुपये प्रति स्क्वेर फ़ीट रहता है, जिसमे सैंडिंग शामिल होती है। 

  4. औसतन रूप से 1 किलोग्राम वॉल पुट्टी 2 कोट के लिए 18 से 22 स्क्वेर फ़ीट की कवरेज देता है। 

  5. बड़े शहर, जैसे की दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में पुट्टी का दाम 10 से 15 रुपये प्रति स्क्वेर फ़ीट रहता है। 

  6. वहीँ टियर 2 शहर जैसे की जयपुर, पटना और लखनऊ में पुट्टी का दाम 9 से 13 रुपये प्रति स्क्वेर फ़ीट रहता है। 

  7. वहीँ छोटे शहरों में पुट्टी का दाम 8 से 11 रुपये प्रति स्क्वेर फ़ीट रहता

    है। 


आशा है इससे आपकी मदद होगी। 


अपनी दीवारों को मनचाहे रंग में रंगें किफायती दामों पर नोब्रोकर की टीम द्वारा! 

1 2023-03-29T11:31:59+00:00

पेन्ट बेहतर दिखने के लिए रंग देने से पहले दीवारों पर पुट्टी करवा लेनी चाहिए। दाम और क्वालिटी के हिसाब से बाजार में अलग-अलग प्रकार के पुट्टी उपलब्ध है। अब आपको कौनसे कंपनी की पुट्टी कितने में आती है, सिंगल-डबल या ट्रिपल कोट की पुट्टी करें ये सब देखना पड़ेगा। तो चलिए ‘पुट्टी करने में कितना खर्च आता है’ कौनसी चीजों पर ये खर्चा निर्भर करता है, इस के बारें में जानकारी लेते है।

घर को बढ़िया तरीके से रंग देना है तो नो ब्रोकर प्रोफेशनल पेंटिंग सर्विसेस् से आज ही कॉन्टैक्ट करें

आपके घर के कितने एरिया में, कौनसी दीवारों पे कितने कोट की पुट्टी करनी है, इसके बारें में पहले तय करें। पुट्टी का रेट और लेबर चार्जेस् दोनों को मिलाके पुट्टी का टोटल खर्चा निकाल जा सकता है। बाजार में अनेक अच्छी कंपनीयो की पुट्टी आसानी से मिलती है; जैसे एशियन, बिरला, जेके, नेरोलॅक आदी इनके रेट एक जैसे नहीं होते। आपके पसंद और मात्रा के अनुसार पुट्टी पैकेट खरीदे। 1 स्क्वेर फुट के लिए 5-8 रुपये लेबर चार्ज करते है।

अभी यहापर एक 10 बाय 10 स्क्वेर फुट रूम के उदाहरण से इसका गणित समझेंगे :

दीवार + सीलिंग   = 4(10 X 10) + (10 X 10)

         

  = 500

दरवाजा + खिड़की  = (4 X 7) + ( 4 X 4)

            

= 44 स्क्वेर फुट

टोटल पुट्टी एरिया  = 500 – 44

             

= 456

अगर 1 kg पुट्टी दो कोट में करेंगे तो 8-10 स्क्वेर फुट एरिया कवर करता है; 3 कोट का उससे कम 5-6 स्क्वेर फुट तक करेगा।

पुट्टी रेट = 456/8 = 57 kg = साधारण 1200 से 1500 रुपये

लेबर रेट = 456 X 5 = 2280

टोटल पुट्टी करने का खर्चा = 1500 + 2280 = 3780 रुपये 

आप ऐसे मान के चल सकते है की पुट्टी और लेबर मिलाके अगर 10 बाय 10 का रूम हो तो साधारण 2500 से 3500 के आसपास रुपये खर्च होंगे और अगर आपको किचन, हॉल, दो रूमवाले पूरे मकान की बाह्य-आंतरिक पुट्टी करवानी हो तो लगभग 20 से 25 हजार रुपयों के ऊपर-नीचे खर्चा आएगा। तो अब उपरोक्त जानकारी से आपको putty karne ka kharcha कितना आता है, इस के बारें में अंदाजा आ गया होगा।  

इससे संबंधित विषय पढ़े :

सबसे अच्छी पुट्टी कौन सी है? बिरला पुट्टी कैसे की जाती है? वॉल पुट्टी के बाद क्या करना चाहिए ?
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners