icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

मीटर रीडिंग से बिल कैसे निकाले?

view 27094 Views

2

3 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
मीटर रीडिंग से बिजली बिल निकालने के लिए, पहले मीटर की वर्तमान रीडिंग (kWh) में से पिछले महीने की रीडिंग घटाएं। इससे आपको इस महीने खर्च हुई बिजली की यूनिट मिल जाएगी। अब इन यूनिट्स को अपनी बिजली कंपनी के प्रति यूनिट रेट से गुणा करें। इसके बाद फिक्स्ड चार्ज, टैक्स और अन्य शुल्क जोड़ें। इस तरह आप मीटर रीडिंग से अपना कुल बिजली बिल आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं।
9 2023-06-20T12:27:14+00:00
Best Answer

महिने में कितने यूनिट बिजली खर्च हुई इसकी रिडिंग मीटर बताता है और यूनिट के अनुसार बिल बनकर आता है। तो किस आधार पर ये रिडिंग मीटर द्वारा फिट हो जाती है इसका गणित हम समझेंगे तो कम-ज्यादा रिडिंग कब आ सकती है इसका अंदाजा आ जाएगा; जिससे बिजली इस्तेमाल करने का आइडियल तरीका भी मालूम हो सकता है। इसलिए ‘कितने यूनिट बिजली जलती है’ और ‘मीटर रीडिंग से बिल कैसे निकाले’ ये जानकारी आपको होनी चाहिए।    

बिजली के उपकरणों की दुरुस्ती या फिटिंग के लिए नोब्रोकर प्रोफेशनल इलेक्ट्रिकल सर्विस से मिले अब अपने बिजली भुगतान पर पाएं आकर्षक ईनाम. जल्दी यहाँ क्लिक करें

Meter reading se bill kaise nikale ?

  • आपका बिजली बिल यूनिट, लोड, टैक्स, अतिरिक्त शुल्क इनके आधार पर बनता है; आपके मीटर के ब्लैक बटन को प्रेस करेंगे तो वन-बाय-वन मीटर नंबर, तारीख-समय, kWh यानि चालू रीडिंग, अधिकतम लोड़, पिछले महिने की रीडिंग पता चल जाती है। 

  • कैसे मीटर रीडिंग से बिजली बिल की गणना करने के बाद भी आप अगर यूनिट के बारें में कन्फ्यूज़ है तो नीचे दिए गए टेबल को देखकर यूनिट कैसे निकलता है इसका अंदाजा आपको आ जाएगा,

 
उपकरण वैट w संख्या पॉवर खर्च करने का अवधी h wh

कूलर

250w

1

250w

4

1000

फैन

50w

3

150w

8

1200

टीवी

60w

1

60w

5

300

बल्ब

(एलईडी)

9w

4

36w

12

432

 

  • तो टोटल 2932 wh इतना आ रहा है इससे एक दिन बिजली यूनिट कैसे निकाले, ये पता करते है।‘1 यूनिट = 1000 wh’  यानि एक घंटे में खर्च हुई बिजली किलोवैट में कन्वर्ट करें तो वो एक यूनिट मानी जाती है।

  •  

    इस उदाहरण के मुताबिक 2932 wh = 1/1000 यूनिट; मतलब एक दिन में अगर 2.932 यूनिट खर्च होता है तो इस ‘यूनिट से बिल कैसे निकाले’ इसका गणित समझते है।

  • अब एक यूनिट को 6 रुपये मानकर चलेंगे तो 2.932 X 6 = 17.592 रुपये/दिन का आएगा। महिने का देखना चाहेंगे तो 17.592 X 30 = 527.76 रुपये होंगे।

  •  

    meter reading se bijli bill kaise nikale इसके उत्तर में अगर आप मीटर का बटन पुश करके चालू रीडिंग (kWh) में से पिछले महिने की रीडिंग (kWh

    1

    ) को मायनस् करेंगे तो आपको जो फरक मिलेगा वो चालू महीने की रीडिंग होगी।  

इससे संबंधित विषय यहा पढ़े : सबसे तेज हवा देने वाला पंखा कौन सा है बिजली मीटर तेज चलने का कारण बिजली बिल में asd राशि क्या है हिंदी में
0 2026-11-09T08:12:05+00:00
मीटर रीडिंग के हिसाब से बिजली का बिल निकालने के लिए, इस महीने की रीडिंग में से पिछले महीने की रीडिंग घटा दें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपने कितनी यूनिट बिजली इस्तेमाल की है। अब इन यूनिटों को अपनी बिजली कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए रेट से गुणा करें। इसके बाद फिक्स्ड चार्ज और टैक्स जोड़कर अपना कुल बिल निकाल लें। ध्यान रखें कि मीटर पर kWh के सामने दिखाई देने वाली रीडिंग ही देखें। वोल्टेज या इलेक्ट्रिक लोड जैसी दूसरी रीडिंग का बिल निकालने में इस्तेमाल नहीं होता।

मीटर रीडिंग से बिजली का बिल कैसे निकालें?

  • मीटर की रीडिंग देखें: अपने बिजली मीटर पर kWh के सामने लिखी रीडिंग नोट करें। अगर आपके पास डिजिटल मीटर है, तो डिस्प्ले बटन दबाते रहें, जब तक kWh की रीडिंग न दिख जाए। उदाहरण के लिए, अभी की रीडिंग 4,871 है।
  • पिछले महीने की रीडिंग देखें: अपने पिछले महीने के बिजली बिल में दी गई मीटर रीडिंग देखें। मान लीजिए, वह 4,512 है।
  • इस्तेमाल की गई यूनिट निकालें: अभी की रीडिंग में से पिछले महीने की रीडिंग घटा दें। 4,871 − 4,512 = 359 यूनिट
  • बिजली का रेट पता करें: अपनी बिजली कंपनी की वेबसाइट पर जाकर प्रति यूनिट रेट देखें। कई बार बिजली के रेट अलग-अलग स्लैब में होते हैं। जैसे:
    • पहली 100 यूनिट: ₹4 प्रति यूनिट
    • अगली 100 यूनिट: ₹5 प्रति यूनिट
    • बाकी यूनिट: ₹6 प्रति यूनिट
  • हर स्लैब के हिसाब से बिल निकालें:
    • 100 × ₹4 = ₹400
    • 100 × ₹5 = ₹500
    • 159 × ₹6 = ₹954 (359 में से 200 यूनिट घटाने पर 159 यूनिट बचेंगी)
  • सभी रकम जोड़ें: ₹400 + ₹500 + ₹954 = ₹1,854
  • अतिरिक्त चार्ज और टैक्स जोड़ें: मान लीजिए, फिक्स्ड चार्ज ₹100 है और बिजली ड्यूटी 5% है। बिजली ड्यूटी: ₹1,854 का 5% = ₹92.70
  • कुल बिजली बिल निकालें: ₹1,854 + ₹100 + ₹92.70 = ₹2,046.70
ध्यान दें कि ऊपर दिए गए बिजली के रेट सिर्फ उदाहरण के लिए हैं। आपके राज्य और बिजली कंपनी के हिसाब से असली रेट अलग हो सकते हैं। इसलिए सही रेट जानने के लिए अपनी बिजली कंपनी की वेबसाइट चेक करें। आपके बिल में मीटर किराया या फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज भी जुड़ सकता है। मुझे आशा है कि आप meter reading se bill kaise nikale समझ गए होंगे।
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners