icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

मकान की रजिस्ट्री कैसे होती है?

view 11731 Views

3

3 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
घर का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराने से संपत्ति का स्वामित्व आधिकारिक रूप से नए मालिक के नाम पर स्थानांतरित हो जाता है और उसका कानूनी अधिकार स्थापित हो जाता है। इस प्रक्रिया में बिक्री विलेख (सेल डीड) तैयार करना, स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना तथा दस्तावेज़ों के सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए स्थानीय उप-पंजीयक कार्यालय (सब-रजिस्ट्रार कार्यालय) जाना शामिल होता है।
4 2026-06-19T08:05:13+00:00
Best Answer
घर का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराने से संपत्ति का स्वामित्व आधिकारिक रूप से नए मालिक के नाम पर स्थानांतरित हो जाता है और उसका कानूनी अधिकार स्थापित हो जाता है। इस प्रक्रिया में बिक्री विलेख (सेल डीड) तैयार करना, स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना तथा दस्तावेज़ों के सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए स्थानीय उप-पंजीयक कार्यालय (सब-रजिस्ट्रार कार्यालय) जाना शामिल होता है। नीचे मैंने बताया है कि makan ki registry kaise hoti hai।

वर्ष 2026 में संपत्ति का पंजीकरण कैसे करें?

  • पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि संपत्ति का स्वामित्व कानूनी रूप से स्पष्ट हो। इसके लिए पुराना बिक्री दस्तावेज़, भार-मुक्त प्रमाणपत्र (एनकम्ब्रेंस सर्टिफिकेट), स्वीकृत भवन नक्शा, अधिभोग/पूर्णता प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो) तथा संपत्ति कर की रसीदों की जाँच करें।
  • किसी अनुभवी संपत्ति वकील की सहायता लेकर बिक्री अनुबंध (सेल एग्रीमेंट) और मुख्य बिक्री विलेख (सेल डीड) तैयार करवाएँ। इसमें खरीदार और विक्रेता की पूरी जानकारी, संपत्ति का विवरण, बिक्री मूल्य, भुगतान की शर्तें तथा लेन-देन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातें शामिल होनी चाहिए।
  • राज्य सरकार के नियमों के अनुसार स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क की गणना करके उनका भुगतान करें। यह राशि संपत्ति के मूल्य, स्थान और खरीदार की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
  • अनावश्यक देरी से बचने के लिए अपने राज्य के आधिकारिक संपत्ति पंजीकरण पोर्टल पर पहले से समय (स्लॉट) बुक कर लें।
  • खरीदार, विक्रेता और दो गवाहों को उस उप-पंजीयक कार्यालय (एसआरओ) में स्वयं उपस्थित होना होगा, जिसके अधिकार क्षेत्र में संबंधित संपत्ति आती है।
  • उप-पंजीयक सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन करता है तथा खरीदार, विक्रेता और गवाहों के फोटो, उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) और हस्ताक्षर लेने के बाद बिक्री विलेख का आधिकारिक पंजीकरण करता है।
  • पंजीकरण सफल होने के बाद बिक्री विलेख जारी कर दिया जाता है या डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाता है, जो संपत्ति के स्वामित्व का कानूनी प्रमाण होता है।
पंजीकरण के बाद नगर निगम के रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज कराने के लिए संपत्ति नामांतरण (म्यूटेशन) के लिए आवेदन करें। इससे संपत्ति कर का रिकॉर्ड सही रहता है और भविष्य में संपत्ति की खरीद-बिक्री या अन्य लेन-देन करना आसान हो जाता है। यदि आपको संपूर्ण संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता चाहिए, तो नोब्रोकर के अनुभवी संपत्ति वकीलों से एंड-टू-एंड प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

नमस्ते कैलाश। makan ki registry kaise hoti hai, यह मैं आपको बता सकता हूँ। 


  1. मकान की रजिस्ट्री एक कानूनी प्रक्रिया है जिसमें संपत्ति का मालिकाना हक खरीदार के नाम ट्रांसफर होता है। यह सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में होती है

    ें।
  2. आपको आवश्यकता दस्तावेज़ जमा करने होंगे। 

  3. आईडी प्रूफ: आईडी प्रूफ के लिए आप आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई और सरकार द्वारा आधारित आईडी भी आप दे सकते हैं। 

  4. संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़: यदि उपहार में संपत्ति दी गयी है तो अचल संपत्ति के उपहार से संबंधित दस्तावेज़, सेल डीड, एक्यूमब्रेन्स सर्टिफिकेट, पिछले महीने के प्रॉपर्टी टैक्स रिसीप्ट और खाता सर्टिफिकेट। 

  5. शीर्षक एवं दस्तावेज़ जाँच: विक्रेता के पास स्पष्ट टाइटल होना चाहिए, कोई encumbrances नहीं, और सभी संपत्ति कर/उपयोगिता बिल क्लियर।

  6. फिर, उचित मूल्य की स्टाम्प पेपर पर दस्तावेज़ तैयार करें।

  7. शुल्क गणना/भुगतान: संपत्ति मूल्य का 5 से 7 परसेंट स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित करें। राज्य के ऑनलाइन पोर्टल या बैंक चालान से भुगतान करें।​

अपॉइंटमेंट बुक करें: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में ऑनलाइन पोर्टल से स्लॉट बुक करखरीदार, विक्रेता और दो गवाहों के साथ आधार, पैन कार्ड और विक्रय दस्तावेज़ लेकर उपस्थित हों।

  1. बायोमेट्रिक्स एवं रजिस्ट्री: बायोमेट्रिक स्कैन, फोटो, हस्ताक्षर देकर आधिकारिक रजिस्ट्री पूरी करें।

  2. दस्तावेज़ प्राप्त करें: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से रजिस्टर्ड विक्रय दस्तावेज़ लें या ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड करें।


आशा है इससे आपकी मदद होगी। 


सुरक्षित रूप से अपने मकान की रजिस्ट्री करवाएं नोब्रोकर के वकील द्वारा!

3 2023-07-25T18:38:52+00:00

प्रॉपर्टी का कोई भी व्यवहार हो कानूनी नियमों के साथ पूरा करना चाहिए वरना भविष्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदते है चाहे वो जमीन हो या फिर घर उसका रेजिस्ट्रैशन अनिवार्य होता है उसके लिए खरीददार को संबंधित राज्य ने तय किया हुआ स्टाम्प शुल्क का भुगतान करके प्रॉपर्टी रजिस्टर करवाने की प्रक्रिया सम्पन्न करना आवश्यक होता है। अब ‘इस मकान की रजिस्ट्री का खर्च कितना आता है, इसके क्या नियम है’ विस्तार से जानेंगे।

मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए नोब्रोकर के कानूनी विशेषज्ञ की मदद लें घर बनाने के लिए लोन लेना है तो नोब्रोकर प्रोफेशनल होम लोन एक्स्पर्ट्स से अवश्य संपर्क करें

 

मकान की रजिस्ट्री के नियम :

  • Makan ki registry kaise hoti hai इसके लिए आपको सबसे पहले आपके प्रांत के अनुसार अपनी संपत्ति का वैल्यूऐशन करवाए और आपने असल में संबंधित घर खरीदने के लिए कितनी रकम दी है उसकी तुलना उस वैल्यूऐशन से करें।

  • वैल्यूऐशन का मूल्य और आपका खरिदी मूल्य इनमें से जो मूल्य अधिक होगा उसपर स्टाम्प शुल्क देना होगा जो प्रत्येक राज्यद्वारा तय किया जाता है। प्रत्येक राज्य का स्टाम्प दर अलग-अलग होता है।  

  •  

    जितना स्टाम्प शुल्क लगेगा उतनी किमत के गैर-न्यायिक (नॉन-जूडिशल) स्टाम्प पेपर आपको खरीदने पड़ेंगे, सेल डीड प्रिन्ट करवाने के बाद सब-रजिस्ट्रार के यहा जाकर सभी प्रॉपर्टी व्यवहार के वैध डॉक्यूमेंट्स जमा करें। 

  •  

    ‘मकान की रजिस्ट्री कैसे होती है’ इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रार ऑफिस में आपको दो गवाह और उनके पहचानपत्र तथा फोटो के साथ जाना है। 45-90 दिनों में आपके घर की ओरिजनल रेजिस्ट्री प्रदान की जाएगी। 

  • तो ये makan ki registry kaise nikale इसके लिये आपको अपने राज्य के स्टाम्प एवं प्रॉपर्टी रजिस्ट्रैशन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहा आपको प्रॉपर्टी की रेजिस्ट्री चेक करने के ऑप्शन मिलेंगे।

इससे संबंधित विषय यहा पढ़े : कौन से महीने में मकान बनाना चाहिए? मकान की नींव कितनी होनी चाहिए? हाउस टैक्स कैसे चेक करें
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners