icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

जिप्सम प्लास्टर क्या है?

view 74 Views

1

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
जिप्सम प्लास्टर एक सफेद, सेमटी पदार्थ है जो खनिज जिप्सम को सुखाकर या उसके अंशों को हटाकर तैयार किया जाता है, जिसमें अक्सर विशेष पदार्थ मिलाए जाते हैं। यह जिप्सम और पानी के रासायनिक मिश्रण से बनता है, जिससे जिप्सम सिकुड़ जाता है। इसे आम तौर पर प्लास्टर ऑफ पेरिस के नाम से भी जाना जाता है। जिप्सम प्लास्टर को दो मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है, जो इसे तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली थर्मल ऊर्जा पर आधारित होते हैं: जिप्सम एनहाइड्राइट (170 डिग्री सेल्सियस तक गर्म) और जिप्सम हेमीहाइड्रेट (170 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म)। इसके उपयोगों में हड्डी के फ्रैक्चर को ठीक करना, चॉक और पुतले बनाना, दांतों के ढांचे तैयार करना और दीवारों में दरारें भरना शामिल है।

नमस्ते| मैंने देखा की आप जिप्सम प्लास्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं| मेरे घर पर अभी इस ही का उपयोग किया गया था जब हम अपनी दीवारों को रंगने का कार्य करवा रहे थे| तब मैंने इसके बारे मैं काफी जानकरी प्राप्त की थी| तो चलिए मैं आपको इस पदार्थ के बारे में विस्तार से सभी महत्वपूर्ण जानकारी देता हूँ| मैं आपको इसकी परिभाषा, इसके प्रकार तथा इसके इस्तेमाल के बारे में बताऊंगा| कृपया कर आगे पढ़ते रहे| 

जिप्सम क्या है?

जिप्सम प्लास्टर को हम एक सफ़ेद सेमेटिक पदार्थ के रूप में समझ सकते हैं| इसे खनिज जिप्सम को या तो पूरी तरह या उसके अंशों को सुखाने की विधि से तैयार किया जाता है| इसे बनाने के लिए इसमें ख़ास तरह के पदार्थ भी मिलाये जाते हैं| जब जिप्सम और पानी को रासायनिक तरह से मिलाया जाता है तो जिप्सम सिकुड़ जाता है| जिप्सम प्लास्टर को आम तौर पर प्लास्टर ऑफ़ पैरिस कहा जाता है| 

जिप्सम प्लास्टर के प्रकार कैसे होते?

जिप्सम प्लास्टर को बनाने के वक़्त उन्हें जितनी थर्मल ऊर्जा मिलती है, उसके आधार पर वे दो प्रकार के हो सकते है| 

  1. जिप्सम एनहाइड्राइट, जिसे 170 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है| 

  2. जिप्सम हेमीहाइड्रेट, जिसे 170 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर गर्म करके बनाया जाता है| 

जिप्सम प्लास्टर के उपयोग 

  1. हड्डी के फ्रैक्चर के उपचार के लिए जिप्सम प्लास्टर का इस्तेमाल किया जाता है| 

  2. चॉक बनाने में| 

  3. दीवारों में चेती भरने में जिप्सम प्लास्टर का उपयोग किया जाता है|

  4. पुतले बनाने में| 

  5. दांत के ढांचे बनाने में| 

आशा है की इस उत्तर से आप जिप्सम प्लास्टर क्या है, यह जान गए होंगे| 

अपने घर को दें एक सुंदर उपहार नोब्रोकर के होम रेनोवेशन के साथ!

और पढ़ें  1 बोरी सीमेंट में कितनी ईंटें लगती है? 1000 स्क्वायर फीट छत में कितना सीमेंट लगेगा?
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners