icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

भारत में छत निर्माण के लिए सबसे अच्छा सीमेंट?

view 47745 Views

2

3 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send
Summary
भारत में छत निर्माण के लिए OPC 53 ग्रेड सीमेंट को स्लैब कास्टिंग के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। PPC सीमेंट भी घरों में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। छत के लिए सीमेंट चुनते समय मजबूती, वाटरप्रूफिंग, निर्माण की तारीख और पैकेजिंग पर ध्यान देना चाहिए। UltraTech, ACC, Ambuja, JK, MP Birla और Dalmia जैसे ब्रांडों के छत निर्माण वाले सीमेंट विकल्प उपलब्ध हैं।
4 2023-04-21T12:01:42+00:00
Best Answer

मार्केट में बहुत सी कंपनियों के सिमेन्ट अलग-अलग व्हरायटीज में उपलब्ध है। सिमेन्ट ओपीसी और पीपीसी ऐसे दो प्रकारों में आता है, अब ज्यादातर लोग पीपीसी (

Portland Pozzolana Cement

) का उपयोग करते है। घर का छत भारी-भक्कम बनाने के लिए अच्छा सिमेन्ट चाहिए, इसिलिए ‘भारत में छत निर्माण के लिए सबसे अच्छा सीमेंट’ इसके बारें में हमें जानकारी मालूम होनी चाहिए।

नोब्रोकर प्रोफेशनल पेंटिंग सर्विसेस् से आज ही संपर्क करें और किफायती दामों में बेहतरीन पेंट करवाए

घर के छत को क्वालिटी सिमेन्ट का उपयोग करके पूरे मजबूती से बनाया जाए; तो उसमे सीलन या क्रैक की संभावना नहीं होती। ‘छत के लिए कौन सी सीमेंट अच्छी होती है’ वैसे तो सभी कम्पनियों के सिमेन्ट अच्छे आते है; प्राधान्यरूप से वाटरप्रूफिंग सिमेन्ट का चयन करें उसे खरीदते वक्त कुछ बातों का खयाल रखना होगा जैसे सिमेन्ट की मैन्युफैक्चरिंग डेट के साथ उसकी पॅकिंग कैसी है ये भी जरूर देखे।

छत के लिए सबसे अच्छा सीमेंट (chhat ke liye best cement) :

  •  

    ओपीसी यानि

    Ordinary Portland Cement,

    ये सिमेन्ट 33 ग्रैड, 43 ग्रैड और 53 ग्रैड में आता है; इनमे से स्लैब कास्टिंग के लिए ओपीसी 53 ग्रैड का सिमेन्ट का रिजल्ट बेहतर माना जाता है।

  • अंबुजा कवच और अंबुजा प्लस, अल्ट्राटेक वेदर प्लस सिमेन्ट, एसीसी गोल्ड वेदर इन सिमेन्ट का इस्तेमाल आप कर सकते है। बहुत लोगों को राय में ये अच्छे सिमेन्ट है जो मजबूती की गारंटी देते है।

  • एमपी बिरला सिमेन्ट परफेक्ट प्लस, जेके सुपर स्ट्रॉन्ग, रुफ ऑन कान्क्रीट मास्टर, डबल बुल सिमेन्ट, दालमिया डीएसपी सिमेन्ट आदी खास स्लैब निर्माण के लिए बने सिमेन्ट भी आप यूज कर सकते है।    

  • अगर सिमेन्ट में आप केमिकल मिलाना चाहते है तो डॉक्टर फिक्झिट वाटरप्रूफिंग का यूज कर सकते है लेकिन प्रमाण संतुलित रखे; कम-ज्यादा मिलाने से मसाला बिगड़ सकता है और छत के रिजल्ट खराब आने के चांसेस् बढ़ सकते है।   

तो इस जानकारी से आपको ‘छत के लिए कौन सा सीमेंट सबसे अच्छा है’ इसके बारें में पता चल गया होगा। छत के निर्माण के लिए आपके पसंद के अच्छे सिमेन्ट का ही इस्तेमाल करें, ताकि बाद में पछताना ना पड़े। 

सबसे किफ़ायती दरों पर अपने घर की मरम्मत कराने के लिए नोब्रोकर की पेशेवर टीम से संपर्क करें। इससे संबंधित विषय यहा पढ़े : दीवार पर डिजाइन कैसे बनाएं छत के लिए डॉ फिक्सिट वॉटरप्रूफिंग का उपयोग कैसे करें पुट्टी करने में कितना खर्च आता है  

आरसीसी छत स्लैब की बात करें तो, सामान्य आवासीय परियोजनाओं के लिए पीपीसी (पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट) आमतौर पर एक बेहतरीन विकल्प होता है। यह समय के साथ उत्कृष्ट मजबूती प्रदान करता है और जमने (क्योरिंग) के दौरान कम गर्मी उत्पन्न करता है। फिर भी, आपका सीमेंट चयन आपके संरचनात्मक डिज़ाइन, कंक्रीट ग्रेड और आपके स्थान की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप होना चाहिए। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) आईएस 1489 के तहत पीपीसी तथा आईएस 269 के तहत ओपीसी को मान्यता देता है।

जब मैं अपनी छत का काम करवा रहा था, तो मैंने शुरू में सोचा था कि सबसे ऊँचे ग्रेड का ओपीसी चुनने से अपने आप ही ज़्यादा मजबूत छत बन जाएगी। बाद में अपने सिविल इंजीनियर मित्र से पूछने पर मुझे पता चला कि chhat ke liye best cement कौन-सा है।

छत के लिए सीमेंट खरीदने से पहले आपको क्या जाँचना चाहिए?

  1. बीआईएस चिह्न:

    सुनिश्चित करें कि आपका सीमेंट उचित भारतीय मानक की शर्तों को पूरा करता हो।

  2. ताज़ा सीमेंट:

    उन थैलों से दूर रहें जो नम महसूस हों, सख्त हो गए हों, या जिनमें बड़े-बड़े ढेले बने हों।

  3. भंडारण:

    अपने सीमेंट को सूखा और नमी से सुरक्षित रखें।

  4. पीपीसी:

    कई आवासीय छत स्लैब के लिए एक बेहतरीन विकल्प, खासकर जब आपको लंबे समय तक टिकने वाली चीज़ चाहिए।

  5. पीएससी:

    कुछ कठिन परिस्थितियों में अच्छी तरह काम करता है, विशेष रूप से उन कठोर परिवेशों में जो सामान्य कंक्रीट को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

  6. ओपीसी:

    इसका उपयोग तब करने पर विचार करें जब आपको कंक्रीट को शुरुआत में ही जल्दी मजबूती देनी हो। बीआईएस आईएस 269 के तहत ओपीसी के 33, 43 और 53 ग्रेड को मान्यता देता है।

इन सबके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक खास प्रकार का सीमेंट चुनने के कारण कंक्रीट के ग्रेड से छेड़छाड़ न करें। आपके संरचनात्मक इंजीनियर ने जो निर्दिष्ट किया है, उसे हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अब आप chhat ki dhalai ke liye best cement को समझ गए होंगे।

Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners