icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Enter phone to continue

Change Phone
Get updates on WhatsApp

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Q.

टॉप 10 सीमेंट कोनसे है?

view 5033 Views

1

2 Year

Comment

whatsapp [#222222128] Created with Sketch. Send

नमस्कार| सीमेंट किसी भी इमारत को बनाने में एक मुख्य किरदार निभाता है| इस ही से हमारे घर की बुनियाद मज़बूत होती है| ऐसे में अच्छी सीमेंट का उपयोग करना आवश्यक हो जाता है| तो चलिए मैं आपको  top 10 cement in India 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी देता हूँ| 

टॉप 10 सीमेंट कौन से है?

भारत में 10 सबसे अच्छी मानी जाने वाली सीमेंट कंपनी है कुछ इस प्रकार:

  1. अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड

  2. अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड

  3. बिरला सीमेंट लिमिटेड

  4. जे के सीमेंट लिमिटेड

  5. बिनानी सीमेंट

  6. ए सी सी लिमिटेड

  7. रामको सीमेंट 

  8. श्री सीमेंट लिमिटेड

  9. डालमिया सीमेंट  

  10. द इंडिया सीमेंट लिमिटेड 

चलिए अब मैं आपको इनमे से 5 प्रमुख सीमेंट कंपनियों के बारे में जानकारी देता हूँ| 

  • अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड:

    अल्ट्राटेक सीमेंट भारतीय बाज़ार में एक भरोसेमंद नाम है| यह बाकि सीमेंट कंपनी के सामने सबसे अच्छा प्रदर्शन करती आयी है| इसे आदित्य बिरला ग्रुप्स द्वारा संचालित किया जाता है| अल्ट्राटेक सीमेंट की शुरुआत 1983 में हुई थी| अल्ट्राटेक हमारे देश में वाइट सीमेंट, ग्रे सीमेंट तथा रेडी मेड कंक्रीट का सबसे बड़ा उत्पादक है| 

  • अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड:

    इस कंपनी की शुरुआत भी वर्ष 1983 में ही हुई थी| यह कंपनी पांच सबसे विशाल सीमेंट कंपनी में से एक मानी जाती है| अम्बुजा सीमेंट तक़रीबन 29.65 मिलियन टन सीमेंट एक साल में बनाती है| 

  • बिरला सीमेंट लिमिटेड:

    यह कंपनी सन 1996 में स्थापित की गयी थी| इसे एम पी बिरला ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है| बिरला सीमेंट 2021 में आयोजित ग्यारहवां एक्ससीड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी अवार्ड में प्लैटिनम अवार्ड भी जीता था| 

  • जे के सीमेंट लिमिटेड:

    इस कंपनी ने अपने व्यापार की शुरुआत 1975 में राजस्थान में स्थित निम्बाहेड़ा से की थी| यह साल भर में तक़रीबन 1.2  सीमेंट का उत्पाद करती है| 

  • बिनानी सीमेंट:

    बिनानी सीमेंट 1996 में बाज़ार में आयी थी| यह वाइट सीमेंट, ग्रे सीमेंट तथा अन्य पदार्थ बनाने के लिए जानी जाती है| यह कंपनी बिनानी इंडस्ट्रीज के मुख्य सहायक कंपनी के तरह कार्य करती है| 

यह है भारत की 10 सर्वश्रेष्ट सीमेंट कंपनी| आशा है की यह उत्तर आपकी सहायता करेगा| 

अपने घर को दें एक नया रूप नोब्रोकर होम इंटीरियर के साथ!

और पढ़ें  1 बोरी सीमेंट में कितनी ईंटें लगती है? 1000 स्क्वायर फीट छत में कितना सीमेंट लगेगा?  
Flat 25% off on Home Painting
Top Quality Paints | Best Prices | Experienced Partners