मैंने आपका पश्न पढ़ा जहाँ पर आप हक त्याग कौन कर सकता है, इसके बारे में जानकारी चाहते थे| मैं पेशे से एक वकील हूँ और आपको विस्तृत जानकारी देने में सहायता कर सकता हूँ| तो चलिए मैं आपकी परेशानी दूर कर आपको यह भी बताता हूँ की हक़ त्याग का रजिस्ट्रेशन आप कैसे करवा सकते हैं|
हक़ त्याग किसके द्वारा किया जा सकता है?
इसके पहले की मैं आपको बताऊँ की कौन हक़ त्याग करने के योग्य है, आपका यह जानना ज़रूरी है की हक़ त्याग आखिर होता क्या है| हक़ त्याग, जिसे अंग्रेज़ी में रेलिनक्विशमेंट डीड कहा जाता है, वह एक कानूनी दस्तावेज़ है| इसके अंतर्गत एक पंजीकृत उत्तराधिकारी अपने संपत्ति के अधिकार को अपने सह-उत्तराधिकारी के नाम त्याग देता/देती है| इस दस्तावेज़ को केवल करीबी सम्बन्धियों के बीच बनाया जा सकता है, जैसे की बेटा-बेटी, माँ-बाप, आदि|
अब बात करें की कौन हक़ त्याग कर सकता है तो हक़ त्याग केवल पंजीकृत उत्तराधिकारियों द्वारा ही किया जा सकता है|
हक त्याग पत्र का रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं?
हक़ त्याग पत्र को रजिस्टर करवाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है|
अपने ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर पूरी जानकारी के साथ अपने डीड का प्रारूप तैयार कर लें|
प्रारूप के तैयार हो जाने के बाद आपको अपने ज़िले के सब-रजिस्ट्रार के पास जाना होगा| आपकी संपत्ति जिस भी ज़िले में है, वहां के रजिस्ट्रार के द्वारा आप डीड को रजिस्टर करवाएं|
इस प्रक्रिया में आपके साथ दो गवाहों का होना आवश्यक है| आपको अनेक दस्तावेज़ भी देने होंगे, जैसे की पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड, आदि|
अब 2 गवाहों की मौजूदगी में आप रजिस्ट्रार के सामने हस्ताक्षर करें|
यहाँ पर मैं अपने को समाप्त करना चाहूंगा| आशा है की यह आपकी सहायता करेगा|
हक़ त्याग का रजिस्ट्रेशन करवाएं नोब्रोकर के साथ!
और पढ़ें मकान की रजिस्ट्री कैसे होती है प्रॉपर्टी आईडी नंबर सर्च?Your Feedback Matters! How was this Answer?
Shifting, House?
✔
Lowest Price Quote✔
Safe Relocation✔
Professional Labour✔
Timely Pickup & Delivery
Intercity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
Intracity Shifting-Upto 25% Off
Check Prices
City Tempo-Upto 50% Off
Book Now
Related Questions
Leave an answer
You must login or register to add a new answer .
हक त्याग कौन कर सकता है?
erin
2638 Views
1
2 Year
2023-10-19T10:58:50+00:00 2023-10-19T11:23:08+00:00Comment
Share